AAP का अंत? 7 सांसदों का BJP में विलय, फडणवीस बोले- जनता से विश्वासघात का नतीजा!
भारतीय राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में विलय कर लिया. दो तिहाई बहुमत के साथ हुए इस दलबदल ने आप के शीर्ष नेतृत्व को हिला कर रख दिया है. इस घटनाक्रम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी ने जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है. जो लोग ईमानदारी का सपना लेकर आए थे, उनका मोहभंग हो चुका है. हम सच्चाई का साथ देने वालों का स्वागत करते हैं.
AAP में फूट को राज्यसभा तक सिमटा हुआ मत समझिए, कहीं केजरीवाल के साथ उद्धव-अजित वाला खेल न कर दें राघव चड्ढा!
आम आदमी पार्टी में मची इस बड़ी टूट ने महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे की याद दिला दी है. राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ मिलकर केवल दलबदल नहीं किया है बल्कि राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाकर असली आप पर दावेदारी का रास्ता भी खोल दिया है. यह कदम अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक विरासत और चुनाव चिह्न पर कब्जे की कोशिश हो सकता है जिससे वे उद्धव ठाकरे जैसी स्थिति में फंस सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















