ये हैं आगरा के वो टॉप 8 मार्केट, जहां हर ब्रांड और लेटेस्ट कपड़ों की रहती है भरमार, एक से बढ़कर एक कलेक्शन
Agra Top Market: आगरा में ऐसे कई मार्केट हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. आगरा के सिकंदरा बोदला रोड पर रिलायंस का ट्रेंड नाम का शोरूम स्थित है. यह शोरूप अपने बेस्ट और क्वालिटी के लिए मशहूर है. यहां हर वक़्त ग्राहकों के लिए सेल लगी रहती है.
कृषि तकनीक में चीन की छलांग, ड्रोनों की संख्या तीन लाख पार
बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग में वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।
इस दौरान बताया गया कि ‘14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021–2025) की अवधि में चीन के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार की समग्र दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रगति में योगदान दर 64 प्रतिशत से अधिक हो गई है, उन्नत बीज किस्मों की कवरेज दर 96 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच चुकी है, और फसल बुवाई, कटाई तथा गहाई की समग्र मशीनीकरण दर 76.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रमुख खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में लगभग पूर्ण मशीनीकरण हासिल कर लिया गया है।
इसके साथ ही, कृषि क्षेत्र में बुद्धिमान और डिजिटल परिवर्तन को तेज किया जा रहा है। आधुनिक और स्मार्ट उपकरण अब कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में, चीन में कृषि ड्रोनों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है और कृषि आधुनिकीकरण में देश की तेज रफ्तार को दिखाती है।
चीनी कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के एक उप मंत्री के अनुसार, इस वर्ष से ग्रामीण पुनरोद्धार से जुड़े सभी कार्यों को ठोस रूप से आगे बढ़ाया गया है। कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने स्थिर और सकारात्मक विकास गति बनाए रखी है, जो ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026–2030) के लिए एक मजबूत शुरुआत का संकेत देती है और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक एवं सामाजिक विकास को सशक्त समर्थन प्रदान कर रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















