राघव चड्ढा ने आम आदमी का पार्टी का दामन छोड़ा, बोले- पार्टी आज भ्रष्ट लोगों के हाथों में है
आप नेता राघव चड्ढा ने भाजपा छोड़ने के बाद एक प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा, "जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है... मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं... हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था..." AAP नेता संदीप पाठक ने कहा, "मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं. AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "... हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे... इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे..
Gujarat Govt: सूरत में 1-2 मई को होगा वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस, 16 जिलों के विकास पर होगा फोकस
Gujarat Govt: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के तहत 1 और 2 मई को सूरत में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. कॉन्फ्रेंस में साउथ और सेंट्रल गुजरात के विकास को नई दिशा देने पर चर्चा की जाएगी. खास बात है कि आयोजन की शुरुआत एक मई को गुजरात स्टेटहुड डे के खास मौके पर होगी.
कॉन्फ्रेंस में गुजरात के 16 जिलों को कवर किया जाएगा
इस कॉन्फ्रेंस में साउथ गुजरात और सेंट्रल गुजरात के कुल 16 जिलों को कवर किया जाएगा, जिसमें सूरत, भरूच, वडोदरा, नवसारी, गांधीनगर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इस कॉन्फ्रेंस के जरिए केमिकल्स, टेक्सटाइल्स, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी और ग्रीन एनर्जी जैसे उभरते सेक्टर्स पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है. इस पहल से निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. रोजगार के नए अवसर पैदा करने और क्षेत्रीय संतुलित विकास को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई जाएगी.
વાઈબ્રન્ટ ગુજરાત રીજનલ કોન્ફરન્સ (VGRC) દક્ષિણ ગુજરાત અને મધ્ય ગુજરાત; તા. 1 અને 2 મે, 2026 ના રોજ સુરત ખાતે ભવ્ય આયોજન...
— Gujarat Information (@InfoGujarat) April 1, 2026
તા. 1 મે, ગુજરાત સ્થાપના દિવસના રોજ યોજાનાર VGRCમાં દક્ષિણ ગુજરાત અને મધ્ય ગુજરાતના 16 જિલ્લાઓને આવરી લેવાશે કે જેમાં રસાયણ, પેટ્રોકેમિકલ્સ, કાપડ, જેમ્સ અને…
स्थानीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर दिलाते हैं पहचान
प्रदेश में उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए गजुरात सरकार लगातार काम कर रही है. वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस जैसे आयोजन सिर्फ निवेशकों को ही आकर्षित नहीं करते बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाते हैं.
वाइब्रेंट गुजरात की पहचान को बनाएगा मजबूत
वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस गुजरात की विकास यात्रा को नई गति देने के साथ-साथ वाइब्रेंट गुजरात की पहचान को और मजबूत बनाएगा. वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य में अहम योगदान देगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















