Property Fraud: प्लॉट खरीदने से पहले Google Maps पर देखें ये 3 लाल निशान, वरना डूब जाएगा पैसा!
Plot Buying Tips: घर-जमीन खरीदना हर किसी का सपना होता है। अक्सर लोग लोकेशन-आसपास की चमक-धमक देख सौदा कर लेते हैं, लेकिन जिस जमीन को आप 'सोना' समझ रहे, वह 'धोखा' भी हो सकती है?Google Maps पर 3 लाल निशान से समझ सकते हैं कि प्लॉट खरीदना सही है या नहीं?
CUET PG 2026 Result Link: आज शाम 5 बजे जारी होगा NTA सीयूईटी PG का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
CUET PG 2026 Result Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA आज सीयूईटी 2026 पीजी रिजल्ट की घोषणा करने वाला है. पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी होता है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखना चाहिए. क्योंकि इन्हीं की मदद से परिणाम देखे जाएंगे. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर अपलोड किया जाएगा. बता दें कि इस वर्ष CUET पीजी का स्कोरकार्ड बहुत जरूरी है क्योंकि इससे 198 विश्वविद्यालयों में स्वीकार किया जाएगा.
कब हुई थी परीक्षा?
इस साल CUET पीजी 2026 की परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग विषयों की परीक्षा हुई थी. यह कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड परीक्षा होती है, जिसके नतीजे 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को जारी होंगे. शाम 5 बजे परिणामों की घोषणा करने की तैयारी है.
कैसे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर CUET PG 2026 Result लिंक दिखेगा.
- उसे क्लिक करें और फिर वहां आवेदन नंबर और पासवर्ड या DOB भरकर सब्मिट करें.
- सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा.
- आप यहां से स्कोकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- UP Board 10th Topper 2026: कौन हैं कशिश वर्मा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर, देखें दसवीं टॉपर्स की लिस्ट
CUET PG 2026 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिशियल लिंक पर जाना होगा. ये रहा डायरेक्ट लिंक exams.nta.ac.in/CUET-PG.
रिजल्ट आने के बाद कैसे मिलेगा कॉलेज में एडमिशन?
NTA द्वारा आज रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना है. इसके कुछ दिन बाद यूनिवर्सिटी अपनी कटऑफ लिस्ट निकालेगी. एडमिशन लेने के लिए आपको अलग से यूनिवर्सिटीज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
कैसा है एडमिशन का Eligibility Criteria?
बता दें कि किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से पहले छात्र को वहां का एलिजिबिलटी क्राइटेरिया देखना होगा. यूनिवर्सिटी पीजी रिजल्ट के बाद स्कोरकार्ड के आधार पर ही काउंसलिंग शुरू की जाएगी. CUET पीजी की परीक्षा में सभी सही जवाब देने पर 4 नंबर मिलेंगे. वहीं, गलत जवाब मिलने पर 1 अंक काटा जाएगा. यदि उत्तर नहीं दिया जाता है तो कोई अंक नहीं कटेंगे न मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- UP board 12th topper 2026: लड़कियों ने मारी बाजी! शिखा वर्मा ने किया टॉप, नंदनी और श्रेया दूसरे और तीसरे पर रहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






















