Responsive Scrollable Menu

'ये औरत ने मुझे तंग कर दिया, ऐसे-ऐसे गंदे...', भूत बंगला के सेट पर इस एक्ट्रेस से परेशान हुए अक्षय कुमार

Akshay Kumar on Wamiqa Gabbi: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में छाई हुई है. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और तब से ही लोगों को एंटरटेन कर रही है. इस बीच अक्षय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते दिखें की शूटिंग के दौरान उन्हें वामिका गब्बी ने काफी परेशान किया था. तो चलिए जानते हैं कि एक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ.

वामिका गब्बी से क्यों परेशान हुए अक्षय?

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और भूत बंगला की अन्य कास्ट फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अक्षय ने बताया कि वो वामिका की वजह से परेशान हैं. एक्टर ने कहा- ''ये औरत ने मुझे इतना तंग करके रखा है, ये ऐसे-ऐसे गंदे रील बना रही है बैठके. इसका क्या है ये अचानक ले आती है कैमरा और कहती है अक्षय सर-अक्षय सर और अपना कोई जोक बोल देगी. मेरे पास उसका जवाब नहीं होगा. फिर कुछ ही जवाब देती है और खुद ही हंसने लगती है.'

अक्षय की बात सुन हंसने लगे लोग

अक्षय ने जैसे ही वामिका से जुड़ा किस्सा शेयर किया तो वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. फिर अक्षय ने वामिका से जोक सुनाने के लिए कहा और एक्ट्रेस ने लोगों को हंसाया.' इस दौरान दोनों के साथ राजपाल यादव भी थे और एक्टर भी हंसने लगे. बता दें, भूत बंगला में वामिका ने अक्षय के अपोजिट लीड रोल में काम किया है. ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले दोनों के ऐज गैप को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे. बता दें, उम्र में वामिका अक्षय से 26 साल छोटी हैं. 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में 'भूत बंगला' ने मचाया धमाल, बना डाला ये नया रिकॉर्ड

सिनेमाघरों में करोड़ों कमा रही भूत बंगला

बता दें, 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को  रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 7.65 और  छठे दिन  6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं,  सांतवे दिन फिल्म  ने 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जिससे इस फिल्म का पहले हफ्ते का भारत में कुल कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये हो गया है.

अक्षय कुमार और वामिका का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो फिलहाल प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इसके बाद एक्टर  'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3'और 'हैवान' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे. वहीं, वामिका की बात करें तो  'भूत बंगला'  के बाद, उनके पास G2 (गुडाचारी 2), पति पत्नि और वो दो, कुकु की कुंडली, जैनी, और भूल चूक माफ जैसी फिल्में पाइपलाइन में है.

 

ये भी पढ़ें- 'मैं अनकंफर्टेबल थी...करना जरूरी था', पहली बार कैमरे के सामने Kiss करने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

Denim Bag DIY: स्लिंग से लेकर टोट तक पुरानी जींस से बनाएं 5 फैशनेबल बैग्स

Old Jeans DIY Ideas: अगर आपके पास भी पुरानी जींस बेकार पड़ी है, वो छोटी हो गई है या कहीं से फट गई है, तो उसे फेंकने की वजह आप उससे स्टाइलिश डेनिम बैग बना सकते हैं, जो आपकी हर आउटफिट पर मॉडर्न और रस्टिक लुक लगेंगे...

Continue reading on the app

  Sports

जिसकी वजह से आईपीएल में मचा था बवाल वो पाकिस्तान का भी नहीं हुआ, बीच टूर्नामेंट में दिखाया ठेंगा

BCB withdraws NOCs of Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा के एनओसी को वापस ले लिया है. ऐसे में अब ये दोनों खिलाड़ी पीएसएल में वापस नहीं लौटेंगे. पीएसएल से पहले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, जिसके कारण खूब हंगामा भी हुआ. Fri, 24 Apr 2026 13:30:51 +0530

  Videos
See all

Agra News: झोपड़ी में भीषण आग, पूरा परिवार जलकर राख | #shorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:25:15+00:00

Viral Shorts: चलती थार पर युवक का खतरनाक स्टंट | #shorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:40:44+00:00

Iran America War update: अभी-अभी ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर | Hormuz | Ceasefire | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:30:25+00:00

Iran Seizes Indian Ship: जहाजों की जेब पर...ईरानी ‘टोल’ वार | Strait Of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:24:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers