Neetu Kapoor को ये हुआ क्या? सैलून के बाहर अचानक डांस करने लगीं एक्ट्रेस
Neetu Kapoor Video: वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Dadi Ki Shaadi को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं. कॉमेडी से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इसी बीच नीतू कपूर का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सैलून से बाहर निकलते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अचानक से शॉपकीपर के सामने डांस स्टेप करने लगती हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं. नीतू कपूर का ये फन और एनर्जेटिक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस क्यूट और चुलबुले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पैपराजी से अपनी फिल्म के ट्रेलर को लेकर उनकी राय भी पूछी.
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के बारे में जानिए, ब्रांदा में खरीदी 38 करोड़ की प्रोपर्टी, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रेंड
Know About Shahrukh Khan Manager Pooja Dadlani: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनकी नई रियल एस्टेट डील है. जिसने शाहरुख के फैंस का ध्यान खींच लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा ददलानी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मुंबई में करीब 38 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. इस डील के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है कि आखिर कौन हैं शाहरुख खान की मैनेजर और वो कितना कमाती हैं. आइए जानते हैं.
पूजा ददलानी ने मुंबई में कहां खरीदी प्रोपर्टी?
जानकारी के अनुसार पूजा ददलानी ने अपने पति हितेश गुरनानी और पिता मोहन सियोराम ददलानी के साथ मिलकर तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं. ये फ्लैट मुंबई के कार्टर रोड स्थित ‘वरुण’ नाम की बिल्डिंग में हैं, जिसमें अभी री-डेवलपमेंट चल रहा है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोपर्टी की कुल कीमत 38.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हर अपार्टमेंट का एरिया लगभग 1511 स्क्वायर फीट है और साथ में बालकनी भी शामिल है. कुल मिलाकर तीनों फ्लैट का एरिया करीब 4776 स्क्वायर फीट है. इस डील में छह कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. रजिस्ट्रेशन इसी हफ्ते हुआ और इसके लिए करीब 2.16 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि डेवलपर पुराने वरुण बिल्डिंग को री-डेवलप कर रहा है और इसके अधिकार सोसायटी से लिए गए हैं
पूजा ददलानी कब से हैं शाहरुख खान की मैनेजर
बॉलीवुड की जाने-मानी मैनेजर पूजा ददलानी पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से शाहरुख खान के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने साल 2012 से उन्होंने किंग खान के प्रोफेशनल काम को संभालना शुरू किया और इसेक बाद पूजा धीरे-धीरे उनकी टीम की सबसे अहम सदस्य बन गईं. वह शाहरुख की फिल्मों की प्लानिंग, ब्रांड डील्स, पब्लिक अपीयरेंस से लेकर बिजनेस डिसीजन तक हर चीज में अहम रोल निभाती हैं. बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी मैनेजर्स में गिना जाता है. कई रिपोर्ट्स में उनकी साल की कमाई 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता कहां है...', गोविंदा के सवाल पर सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा जवाब, तेजी से वायरल वीडियो
स्ट्रैटेजिक पार्टनर भी हैं पूजा ददलानी
गौरतलब है कि शाहरुख खान एक एक्टर के अलावा आईपीएल क्रिकेट टीम कॉलकाता नाइट राइडर के ऑनर और प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भी हैं. ऐसे में उनके बिजनेस का दायरा बहुत ज्यादा है. ऐसे में उनकी मैनेजर पूजा का रोल सबसे अहम होता है वो इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं. वह सिर्फ एक मैनेजर नहीं बल्कि एक स्ट्रैटेजिक पार्टनर की तरह काम करती हैं. फिल्म रिलीज से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स तक हर चीज में उनकी मौजूदगी रहती है. बता दें कि करियर की शुरुआत में पूजा ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी काम किया था.
पूजा ददलानी ने किससे और कब शादी की?
पूजा ददलानी की पर्सनल लाइफ भी बैलेंस है वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी शेयर करती हुई नहीं दिखती हैं. सोशल मीडिया पर भी वो ज्यादातर शाहरुख के फिल्मों को प्रमोट करती हुई दिखती है. बहरहाल, पूजा ने साल 2008 में बिजनेसमैन हितेश गुरनानी से शादी की थी वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं. 2023 में शाहरुख खान पूजा के नए घर पर भी गए थे, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं. उनके घर का इंटीरियर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने तैयार किया था. वहीं पूजा एक फिर और प्रोपर्टी के खरीदने के बाद चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें: कुरान पढ़ना जानती हैं धुरंधर के डारेक्टर की पत्नी, इस्लामिक कानून समझने के लिए दिए पूरे 1.5 साल, जानिए क्या थी वजह?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)








