'मुझे नहीं पता कहां है...', गोविंदा के सवाल पर सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा जवाब, तेजी से वायरल वीडियो
Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वहींये कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आपको बता दें कि हाल ही में सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है. वायरल हो रही इस वीडियो में सुनीता आहूजा गोविंदा के लिए पूछे गए सवाल पर चौंकाने वाला जवाब देती नजर आई, जिसे सुनकर जार कोई हैरान रह गया. चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला.
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में दिखीं सुनीता
हाल ही में सुनीता आहूजा टीवी लाफ्टर शेफ्स शो के सीजन 3 के एपिसोड में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ फोटो खिंचवाई. लंबे समय से चल रही अनबन के बाद इन सभी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर भी इस “फैमिली रीयूनियन” को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
इसी बीच सुनीता आहूजा का एक और वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में पैपराजी उनसे गोविंदा के बारे में सवाल पूछते हैं. “गोविंदा सर कहां हैं? वो इन दिनों नजर नहीं आ रहे.” इस पर सुनीता का जवाब चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा, “सर होंगे, घर पर होंगे… मुझे नहीं पता कहां हैं.” उनका ये सहज लेकिन अस्पष्ट जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वहीं बता दें कि वीडियो में सुनीता व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने पेट डॉग को गोद में लिया हुआ था.
रिश्ते को लेकर पहले भी उठते रहे हैं सवाल
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में रहा है. कई बार उनके तलाक और अलग रहने की खबरें सामने आईं, हालांकि दोनों ने इन अफवाहों को बार-बार खारिज किया है. एक इंटरव्यू में सुनीता ने साफ कहा था कि उनका रिश्ता मजबूत है और तलाक की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों के बीच गलतफहमियों के कारण ऐसी खबरें फैलती रहती हैं.
अफेयर की खबरों पर भी दिया था बयान
सुनीता आहूजा ने पहले ये भी बताया था कि साल 2025 उनके लिए काफी मुश्किल रहा, क्योंकि उस दौरान गोविंदा के अफेयर को लेकर कई खबरें सामने आई थीं. उन्होंने इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि जिस लड़की का नाम जोड़ा जा रहा है, वह सिर्फ पैसे के लिए ऐसा कर रही है. उन्होंने ये भी साफ किया था कि जब तक वो खुद किसी बात को अपनी आंखों से न देखें, तब तक उन अफवाहों पर भरोसा नहीं करेंगी. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कभी ये बातें सच साबित होती हैं, तो वो गोविंदा को माफ नहीं करेंगी.
गोविंदा का पक्ष
दूसरी ओर, खुद गोविंदा ने भी एक इंटरव्यू में इन सभी खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन उनका रिश्ता मजबूत है और वो अपने परिवार के साथ हैं.
फिर बढ़ी अटकलें
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. अब सुनीता का हालिया वायरल वीडियो इन अटकलों को फिर से तेज कर रहा है. फैंस इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या ये सिर्फ एक सामान्य प्रतिक्रिया थी या फिर उनके रिश्ते में वास्तव में कुछ दूरी आ गई है. फिलहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: 'मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...', ओम पुरी पर जमकर बरसे अन्नू कपूर, एक्टर के अफेयर का खोला राज
पद संभालने के बाद से अब तक क्यों नहीं दिखे मोजतबा खामेनेई? चिट्ठियों से करते हैं बात; शारीरिक हालत काफी नाजुक
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई चिट्ठियों के जरिए ईरानी शासन के संपर्क में हैं. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई सुप्रीम लीडर बनने के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कमजोर और असुरक्षित नहीं लगना चाहते.
मोजतबा खामेनेई को हमले का डर?
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है. संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं. ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं. मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















