Responsive Scrollable Menu

एआई के युग में तेजी से गायब हो रही आईटी नौकरियां, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया नई छंटनी का प्लान

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में भारी निवेश के कारण हजारों आईटी नौकरियों को कम करने की तैयारी कर रही हैं। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

मेटा ने अपने इटरनल मेमो में कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी की योजना कुल वर्कफोर्स में से करीब 10 प्रतिशत या 8,000 नौकरियों में कटौती है, जो कि 20 मई से शुरू होगी।

मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने व्यापक पुनर्गठन अभियान के तहत लगभग 6,000 रिक्त पदों को न भरने का भी निर्णय लिया है।

दूसरी तरफ, माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने अमेरिकी कर्मचारियों के एक हिस्से को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7 प्रतिशत कर्मचारी इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों की संख्या के आधार पर लगभग 8,750 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

यह पुनर्गठन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों कंपनियां डेटा सेंटर और संबंधित तकनीकों सहित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ा रही हैं।

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट अपने वैश्विक डेटा सेंटर नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, और हाल ही में जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में एआई से संबंधित निवेश की घोषणा की है।

इसी तरह, मेटा ने इस वर्ष रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का अनुमान लगाया है और हाल के महीनों में एआई भागीदारों के साथ कई अरबों डॉलर के सौदे किए हैं।

इसके अलावा, दोनों कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में कई चरणों में कर्मचारियों की छंटनी की है, क्योंकि वे एआई में बढ़ते निवेश के साथ लागत संरचनाओं को समायोजित कर रही हैं।

मुख्य मानव संसाधन अधिकारी जेनेल गेल द्वारा जारी मेटा के इंटरनल मेमो में इस कदम को दक्षता उपायों और निवेश संतुलन से जोड़ा गया है।

उनके हवाले से कहा गया, हम कंपनी को अधिक कुशलता से चलाने और अपने अन्य निवेशों की भरपाई करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत ऐसा कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कहा कि कंपनी बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप ढलने के लिए तेजी से कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, इस गति को बनाए रखने के लिए हमें उत्कृष्ट कार्य करने, अपने प्रबंधकों पर भरोसा करने और उन्हें सशक्त बनाने, और सभी का समर्थन करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट दोनों अप्रैल के अंत में अपनी तिमाही आय रिपोर्ट जारी करने वाले हैं।

इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वैच्छिक शीघ्र सेवानिवृत्ति को प्रोत्साहित करने के अपने दीर्घकालिक प्रयास के तहत केपीएमजी अमेरिका में अपने ऑडिट पार्टनर पदों में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती कर रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कभी भारत आकर देखो...ट्रंप को ईरान का खुला चैलेंज

भारत को नर्क बताने वाले ट्रंप कभी इंडिया आकर देखो फिर बोलना ट्रंप पर यह डिप्लोमेटिक सर्किज्म ईरान ने किया है। ट्रंप ने सोचा था कि उन्होंने एक बयान देकर बहस छेड़ दी है। लेकिन ईरान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर पूरा गेम ही पलट दिया। ऐसा मालूम दे रहा है कि दुनिया की कूटनीति में कोई हाई वोल्टेज रियलिटी शो चल रहा हो जिसका टाइटल है हेलहोल्ड डिप्लोमेसी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत चीन को नर्क बताने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। भारत ने पहले तो संयम दिखाया। चीन ने दूरी बनाए रखी और तभी ईरान ने मंच पर आते ही ऐसा जवाब दिया कि पूरा नैरेटिव पलट गया। यह सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि नहले पर दहला था। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस विवाद में भारत के समर्थन में सबसे तीखी प्रतिक्रिया जो आई है वो ईरान से आई है। वही ईरान जिसके साथ अमेरिका के रिश्ते वैसे ही हैं जैसे कढ़ाई में उबलती चाय है। भारत विरोधी बयान देखकर अब ट्रंप भी मियार रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरान का तेल टैंकर जब्त किया, पेंटागन ने किया खुलासा

23 अप्रैल को ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। यह पोस्ट अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सेवेज के कार्यक्रम से जुड़ा था। विषय था अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता यानी बर्थ राइट सिटीजनशिप। इसमें कहा गया था कि यहां एक बच्चा यानी अमेरिका में एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत जैसे नर्क जैसे देश से नर्क जैसे देश से ले आते हैं। पोस्ट में भारतीय और चीनी इमीग्रेंट्स को लैपटॉप वाले गैंगस्टर तक कहा गया। यहां तक कि यह भी आरोप लगाए गए कि यह लोग टेक इंडस्ट्री में अमेरिकियों की नौकरियां खाए ले रहे हैं। यानी अमेरिका की घरेलू बहस में भारत और चीन को यूं घसीटा गया जैसे घर की अंदरूनी बहस का ठीकरा पड़ोसी के सिर फोड़ दिया जाए। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है ईरान की। ईरान ने सिर्फ भारत और चीन का बचाव ही नहीं किया बल्कि ट्रंप पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला। हैदराबाद स्थित ईरानी रूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा भारत और चीन सभ्यता की जन्मस्थली है। 

इसे भी पढ़ें: ममता को जिताने के लिए घरों से निकले मुस्लिम, लेकिन पलट गया खेल!

ईरान ने साफ कर दिया कि भारत और चीन को अपमानित करना सिर्फ कूटनीति का सभ्यता नहीं बल्कि ऐतिहासिक अज्ञानता भी है। आखिर भारत और चीन वो सभ्यताएं हैं जिन्होंने दुनिया को दर्शन योग, आयुर्वेद और ना जाने क्या-क्या दिया है। इन्हें हेल होल कहना ठीक वैसा ही है जैसे ताजमहल को बस एक पुरानी बिल्डिंग बोल देना। इन सबके बाद अमेरिका बैकफुट पर भी आता दिखा। अमेरिका दूता अमेरिकी दूतावास ने तुरंत सफाई जारी की। दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एलेम्स ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को महान देश करार दिया है और कहा है कि भारत एक महान देश है और वहां मेरे बहुत अच्छे दोस्त शीर्ष यानी टॉप पर हैं। यह बयान ट्रंप की पिछली पोस्ट से काफी अलग था। इससे यह साफ हुआ कि अमेरिका भारत जैसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार को खोना नहीं चाहता। 

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar Birthday: पापा सचिन के बर्थडे पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक, VIDEO में बताई वजह

सचिन तेंदुलकर का बर्थडे सिर्फ उनका परिवार ही नहीं मनाता बल्कि देशभर में मौजूद मास्टर ब्लास्टर के लाखों-करोड़ों फैंस भी सेलिब्रेट करते हैं. कई फैन तो उनके बर्थडे पर केक भी काटते हैं और आपस में बांटते हैं. मगर सचिन के बेटे अर्जुन इन सबसे दूर हैं. Fri, 24 Apr 2026 13:37:18 +0530

  Videos
See all

Iran America War update: अभी-अभी ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर | Hormuz | Ceasefire | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:30:25+00:00

Bihar Floor Test Pass: नए सीएम सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट में पास, तेजस्वी को जमकर सुनाया | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:45:00+00:00

Iran Seizes Indian Ship: जहाजों की जेब पर...ईरानी ‘टोल’ वार | Strait Of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:24:49+00:00

Agra News: झोपड़ी में भीषण आग, पूरा परिवार जलकर राख | #shorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:25:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers