Responsive Scrollable Menu

Goa CM Pramod Sawant का 53वां जन्मदिन, उपचुनाव में हार से दूसरी बार CM बनने तक का Political सफर

भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत आज यानी की 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रमोद सावंत साल 2019 से गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। प्रमोद सावंत भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और सावंत पेशे से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। इसके अलावा साल 2017 से लेकर 2019 तक प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सीएम प्रमोद सावंत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गोवा में 24 अप्रैल 1973 को गोवा में प्रमोद सावंत का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद कोल्हापुर के गंगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से स्नातक और तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री प्राप्त की थी।

राजनीतिक सफर

प्रमोद सावंत ने अपने सियासी सफर की शुरूआत साल 2008 में की थी। इस दौरान उन्होंने 2008 में पाले निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद सावंत ने सांखेलीम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

वहीं प्रमोद सावंत ने कुछ समय तक भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था। फिर साल 2017 में वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए। फिर 22 मार्च 2017 को प्रमोद सावंत को गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

गोवा के मुख्यमंत्री

पूर्व सीएम मनोहर परिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत केंद्र शासित प्रदेश के 13वें सीएम बने थे। प्रमोद सावंत को विधानसभा द्वारा सीएम चुना गया था। उन्होंने 19 मार्च 2019 को वह गोवा के 13वें सीएम के रूप में शपथ ली। फिर वह लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने।

Continue reading on the app

Home Hall Decor: 5-10रु में हॉल डेकोरेशन, ये आइटम बदल देंगे घर की रंगत

Hall Decoration Ideas & Crafts: हॉल को डेकोरेटिव दिखाने की चाहत हैं लेकिन महंगे शोपीस खरीदने का बजट नहीं है तो माइंड की क्रिएटिविटी दिखाते हुए 5-10रु. में क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज जो घर की शोभा बढ़ाने के साथ आपका हुनर भी दिखाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

जिसकी वजह से आईपीएल में मचा था बवाल वो पाकिस्तान का भी नहीं हुआ, बीच टूर्नामेंट में दिखाया ठेंगा

BCB withdraws NOCs of Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा के एनओसी को वापस ले लिया है. ऐसे में अब ये दोनों खिलाड़ी पीएसएल में वापस नहीं लौटेंगे. पीएसएल से पहले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, जिसके कारण खूब हंगामा भी हुआ. Fri, 24 Apr 2026 13:30:51 +0530

  Videos
See all

Bihar Floor Test Pass: नए सीएम सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट में पास, तेजस्वी को जमकर सुनाया | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:45:00+00:00

Agra News: झोपड़ी में भीषण आग, पूरा परिवार जलकर राख | #shorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:25:15+00:00

Iran Seizes Indian Ship: जहाजों की जेब पर...ईरानी ‘टोल’ वार | Strait Of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:24:49+00:00

Viral Shorts: चलती थार पर युवक का खतरनाक स्टंट | #shorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers