Responsive Scrollable Menu

कुरान पढ़ना जानती हैं धुरंधर के डारेक्टर की पत्नी, इस्लामिक कानून समझने के लिए दिए पूरे 1.5 साल, जानिए क्या थी वजह?

Yami Gautam Reading Quran: धुरंधर फ्रेंचाइजी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उन गिनी चुनीं अदाकारों में शामिल हैं, जो अपनी सीरियस एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370  और हक (Haq) फिल्म में अपनी रेंज साबित की.  इन फिल्मों के लिए यामी को बहुत सराहना मिली थी. हालांकि हक फिल्म में उनके शाजिया बानो के किरदार को अलग ही पहचान मिली थी. जिसने बड़े पर्दे पर तलाकशुदा औरत की जिदंगी में आने वाली मुश्किलों को दिखाया था. यामी फिल्म में निभाए अपने किरदार को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर एस वर्मा ने यामी को लेकर एक खुलासा किया है.आइए जानते हैं.

इस फिल्म के लिए पढ़ा था कुरान

हक फिल्म के डायरेक्टर एस वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे हक फिल्म के कलाकारों ने इस मूवी को ऐतिहासिक बनाने के लिए कितनी मेहनत की थी. बता दें कि हक फिल्म की कहानी एक तलाकशुदा औरत की कहानी और उसकी जिंदगी में आई परेशानियों से जुड़ी है. फिल्म दिखाया जाता है कि यामी गौतम यानी शाजिया बानों का पति उसे तलाक दे देता है जिसके बाद वो अपने गुजारे भत्ते के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है. एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी. एस वर्मा के मुताबिक उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर मजबूत बनाने के लिए कुरान शरीफ पढ़ना सीखा और उसके मायने भी समझे. इस पूरे प्रोसेस में 1.5 साल लगे थे. 

सुपन वर्मा ने मुताबिक,  हमने इस्लामी कायदे- कानून को समझने में लगभग डेढ़ साल बिताए. फिल्म के लिए रिसर्च बहुत ज्यादा की गई थी, क्योंकि गलत जानकारी से सब कुछ गलत हो सकता है क्योंकि आजकल हर किसी के पास जानकारी है, लेकिन आपको नहीं पता कि वह सही है या गलत. ऐसे माहौल में मैं चाहता था कि हक एक समझदारी भरी आवाज बने.'

ये भी पढ़ें: 'मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...', ओम पुरी पर जमकर बरसे अन्नू कपूर, एक्टर के अफेयर का खोला राज

 

ये भी पढ़ें: 'मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...', ओम पुरी पर जमकर बरसे अन्नू कपूर, एक्टर के अफेयर का खोला राज

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम हक के बाद अपकमिंग फिल्म नई नवेली में नजर आएंगी. जानकारी के अनुसार ये फिल्म हॉरर-कमेडी है. इसे आनंद एल या प्रोड्यूस कर रहे हैं. यामी इसमें एक दुल्हन का किरदार निभाएंगी. फिल्म का प्री प्रॉडक्शन का काम शुरू हो चुका है और ये इसी साल के अंत में या अगले साल रिलीज हो सकती है. 

Continue reading on the app

क्या है ग्रेविटेशनल वेव्स, कैसे होता है उत्पन्न? जानें स्पेस की अदृश्य लहरों का रहस्य

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरिक्ष की दुनिया में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है ग्रेविटेशनल वेव्स या गुरुत्वाकर्षण तरंगें, जिन्हें अंतरिक्ष की अदृश्य लेकिन बेहद तेज लहरों के रूप में जाना जाता है। ये तरंगें प्रकाश की गति से चलती हैं और अपने रास्ते में आने वाली चीजों को सिकोड़ती और फैलाती हैं।

गुरुत्वाकर्षण तरंगें ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली घटनाओं से पैदा होती हैं। ये तरंगें इतनी सूक्ष्म होती हैं कि इन्हें महसूस करना लगभग असंभव है लेकिन आधुनिक विज्ञान ने इन्हें सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। लगभग 100 वर्ष पहले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपनी सामान्य सापेक्षता सिद्धांत में गुरुत्वाकर्षण तरंगों की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि जब दो बड़े पिंड जैसे तारे या ब्लैक होल एक-दूसरे की तेजी से परिक्रमा करते हैं या आपस में टकराते हैं, तो वे अंतरिक्ष में लहरें पैदा करते हैं। ये लहरें ठीक उसी तरह फैलती हैं जैसे शांत तालाब में पत्थर फेंकने पर पानी में लहरें उठती हैं।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा गुरुत्वाकर्षण तरंगों के उत्पन्न होने के पीछे की घटनाओं के बारे में जानकारी देता है। सबसे मजबूत गुरुत्वाकर्षण तरंगें उन घटनाओं से पैदा होती हैं, जहां वस्तुएं बेहद तेज गति से घूमती या टकराती हैं। जैसे दो ब्लैक होल का आपस में टकराना और विलय होना, दो न्यूट्रॉन स्टार या बड़े तारों का मर्जर, तारे का फटना या सुपरनोवा। ये घटनाएं ब्रह्मांड में बहुत दूर घटित होती हैं, इसलिए जब तरंगें पृथ्वी तक पहुंचती हैं तो बेहद कमजोर हो चुकी होती हैं।

साल 2015 में वैज्ञानिकों ने पहली बार गुरुत्वाकर्षण तरंगों का सीधा पता लगाया था। अमेरिका में स्थित लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जरवेटरी (एलआईजीओ) ने यह ऐतिहासिक खोज की। यह सिग्नल 1.3 अरब वर्ष पहले दो ब्लैक होल के टकराने से उत्पन्न हुआ था, जो सितंबर 2015 में पृथ्वी पर पहुंचा। इस खोज की घोषणा फरवरी 2016 में की गई। इससे आइंस्टीन की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

अब सवाल है कि एलआईजीओ कैसे काम करता है? तो बता दें कि इसमें दो एल-आकार की भुजाएं होती हैं, जिनकी लंबाई 4 किलोमीटर (लगभग 2.5 मील) है। जब गुरुत्वाकर्षण तरंग गुजरती है तो ये भुजाएं बेहद सूक्ष्म रूप से सिकुड़ती और फैलती हैं। एलआईजीओ लेजर किरणों, दर्पणों और अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों की मदद से इस बदलाव को मापता है। यह बदलाव प्रोटॉन के आकार से भी हजारों गुना छोटा होता है, फिर भी एलआईजीओ इसे पहचान लेता है।

एलआईजीओ से पहले वैज्ञानिक ब्रह्मांड का अध्ययन मुख्य रूप से प्रकाश की तरंगों या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स से करते थे। गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगने से ब्रह्मांड को समझने का नया तरीका मिल गया है। इससे ब्लैक होल, न्यूट्रॉन स्टार और ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में नई जानकारी मिल रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भविष्य में यह गुरुत्वाकर्षण के गहरे रहस्यों को सुलझाने में मदद करेगा।

एलआईजीओ के अलावा वीआईआरजीओ और केएजीआरए जैसे अन्य डिटेक्टर भी गुरुत्वाकर्षण तरंगों का अध्ययन कर रहे हैं। वास्तव में यह क्षेत्र विज्ञान की सबसे रोमांचक खोजों में से एक बन गया है।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एयरपोर्ट पर मोर पंख लिए नजर आए धोनी, वायरल वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

ms dhoni with peacock feather video: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक से निकलते निकलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान फैंस की नजर उनके हाथ में मौजूद मोर पंख पर जा टिकी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई. Sun, 26 Apr 2026 22:35:57 +0530

  Videos
See all

SAI PALLAVI: संगीत के इवेंट में पहुंचीं साई पल्लवी #entertainment #shorts #viralvideo #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:07:03+00:00

Washington Hotel Shooting: राष्ट्रपति Donald Trump को आखिर कौन मारना चाहता है? | Washington Firing #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:07:41+00:00

Punjab Border Security: स्मार्ट मीटर..देश की सुरक्षा के लिए खतरा! Smart Meter | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:05:30+00:00

हिल्टन इवेंट में हड़कंप, CCTV में दिखी अफरा-तफरी #donaldtrump #washingtondc #firing #hiltonhotel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T18:06:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers