पीएम किसान की 23वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट! जानें कब मिलेगी अगली रकम और किन कारणों से अटक सकते हैं आपके पैसे?
PM Kisan 23rd Installment Update: देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या अप्रैल में पैसा आएगा या फिर इंतजार लंबा होने वाला है? और किस वजह से आपकी किस्त अटक सकती है? ई-केवाईसी कैसे करें? घर बैठे स्टेटस कैसे चेक करें? आज हम आपको इस लेख के जरिए इन सभी सवालों का जवाब देंगे.
कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?
आपको बता दें कि 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी. सरकार हर साल तीन किस्त देती है और हर किस्त के बीच लगभग 4 महीने का अंतर होता है. इसलिए अप्रैल में अगली किस्त आने की खबर सही नहीं है. अनुमान के अनुसार 23वीं किस्त जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आ सकती है. हालांकि अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.
योजना क्या है और कितना पैसा मिलता है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 में शुरू हुई थी. इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, यानी हर चार महीने में 2000 रुपए मिलते हैं.
किन कारणों से किस्त रुक सकती है?
कई बार किसानों की किस्त अटक जाती है. इसके मुख्य कारण हैं:-
-
ई-केवाईसी (eKYC) पूरा न होना
-
आधार का बैंक खाते से लिंक न होना
-
डीबीटी सुविधा बंद होना
-
नाम या जानकारी में गलती
-
जमीन का सत्यापन अधूरा होना
अगर इनमें से कोई भी काम अधूरा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है.
ई-केवाईसी कैसे करें?
ई-केवाईसी करना बहुत आसान है. अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक है, तो आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर OTP से eKYC कर सकते हैं. अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक eKYC कराएं. मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- इस राज्य की बेटियों के चेहरे पर आई मुस्कान, जन्म से ग्रेजुएशन तक मिल रहे 25 हजार रुपए
घर बैठे स्टेटस कैसे चेक करें?
यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं:-
-
पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं
-
“Beneficiary Status” या “Beneficiary List” पर क्लिक करें
-
अपनी जानकारी भरें और रिपोर्ट देखें
-
यहां आपको पता चल जाएगा कि आपकी किस्त आई है या नहीं.
कौन नहीं ले सकता इस योजना का लाभ?
-
जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है
-
परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है
-
सरकारी नौकरी वाले लोग
-
डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल
अभी क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी 23वीं किस्त बिना रुके आए, तो:-
-
तुरंत eKYC पूरा करें
-
आधार को बैंक से लिंक करें
-
जमीन के दस्तावेज अपडेट रखें
-
समय-समय पर स्टेटस चेक करें
पीएम किसान की अगली किस्त के आने की संभावना जुलाई-अगस्त 2026 की है. लेकिन सबसे जरूरी है कि आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरा करें, ताकि आपकी किस्त बिना रुकावट के आपके खाते में आ सके.
यह भी पढ़ें- LPG Subsidy Rules: क्या आपके खाते में आ रहा है पैसा? जानें क्यों रूकी है आपकी सब्सिडी? बदल गए हैं नियम
बड़ा मौका! ₹11,000 से कम में Redmi के दमदार फोन, 6300mAh बैटरी, Eye-Care डिस्प्ले और गिरने पर भी मजबूत
Redmi A7 और Redmi A7 Pro की भारत में पहली सेल आज से शुरू हो गई है। इस सेल में 10,499 रुपए की शुरुआती कीमत में 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh पावर और दमदार फीचर्स वाले फोन मिल रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan
















.jpg)




