Responsive Scrollable Menu

Baglamukhi Jayanti पर शत्रुओं पर विजय का पाएं Blessing, जानें पूजा की सही विधि और सिद्ध मंत्र

हिंदू धर्म में बगलामुखी जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी एक हैं। देवी पूजा तंत्र साधना के लिए जानी जाती है। वैशाख के मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ब्रह्मांड को विनाश से बचाने के लिए माता प्रकट हुई थीं। इस साल यह पावन पर्व 24 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। आइए आपको बताते है कैसे मां बगलामुखी की पूजा करें।

पूजा मुहूर्त

-पुष्य नक्षत्र - 24 अप्रैल 2026 को रात 8 बजकर 15 मिनट तक
-रवि योग - 24 अप्रैल 2026 को रात 8 बजकर 14 मिनट से 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक
-अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 01 बजकर 02 मिनट तक
-विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक
-अमृत काल - 02 बजकर 01 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक।

मां बगलामुखी की पूजा विधि

- आपको बता दें कि, मां बगलामुखी को 'पीतांबरा' कहा जाता है, इसलिए उनकी पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है।

- स्नान करने के बाद पीले वस्त्र का धारण करें।

- इसके बाद हाथ में जल और पीले फूल लेकर पूजा का संकल्प लें।

- अब एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और मां बगलामुखी की मूर्ति या यंत्र स्थापित करें।

- माता को पीले अक्षत, हल्दी का तिलक, पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करें।

- इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

- आखिर में आरती करें।

- इसके बाद पूजा में हुई सभी गलती के लिए माता से क्षमा मांगे।

पूजा मंत्र

ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा।

मां का प्रिय भोग

मां बगलामुखी को पीला रंग अधिक प्रिय है, इसलिए उन्हें बेसन के लड्डू, केसरिया हलवा या पीले चावल का भोग लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त माता को चने की दाल चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। 

।।मां बगलामुखी की आरती।।

जय जय श्री बगलामुखी माता,आरति करहुं तुम्हारी।

पीत वसन तन पर तव सोहै,कुण्डल की छबि न्यारी॥

कर-कमलों में मुद्गर धारै,अस्तुति करहिं सकल नर-नारी॥

जय जय श्री बगलामुखी माता...।

चम्पक माल गले लहरावे,सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥

त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,भक्ति सदा तव है सुखकारी॥

जय जय श्री बगलामुखी माता...।

पालत हरत सृजत तुम जग को,सब जीवन की हो रखवारी॥

मोह निशा में भ्रमत सकल जन,करहु हृदय महं, तुम उजियारी॥

जय जय श्री बगलामुखी माता...।

तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु,अम्बे तुमही हो असुरारी॥

सन्तन को सुख देत सदा ही,सब जन की तुम प्राण पियारी॥

जय जय श्री बगलामुखी माता...।

तव चरणन जो ध्यान लगावै,ताको हो सब भव-भयहारी॥

प्रेम सहित जो करहिं आरती,ते नर मोक्षधाम अधिकारी॥

जय जय श्री बगलामुखी माता...।

॥ दोहा ॥

बगलामुखी की आरती,पढ़ै सुनै जो कोय।

विनती कुलपति मिश्र की,सुख-सम्पति सब होय॥

Continue reading on the app

वो स्टार किड जो BOX OFFICE पर रहा सबसे लकी, ताबड़तोड़ दी 10 HIT-8 तो 100Cr पार

Varun Dhawan BOX OFFICE Record: वरुण धवन 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1987 को डायरेक्टर डेविड धवन के घर हुआ था। वरुण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था फिर एक्टिंग फील्ड में आए। वे इकलौते स्टारकिड हैं, जिन्होंने बैक-टू-बैक 10 हिट दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: पैट कमिंस ने गिनाई वैभव सूर्यवंशी की 2 बड़ी खूबियां, ऐसे ही नहीं बताया अपना नया फेवरेट

Pat Cummins- Vaibhav Sooryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. वो उनके खेलने के अंदाज के फैन बन गए हैं और उन्हें अपना नया फेवरेट बताया है. Sun, 26 Apr 2026 14:52:24 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh की उपलब्धियों पर PM मोदी का फोकस...‘मन की बात’ में मिला बड़ा सम्मान | Vishnu Deo Sai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:15:27+00:00

Giriraj Singh On Kejriwal News: केजरीवाल पर गिरिराज सिंह का तगड़ा बयान ! #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:07:53+00:00

Big Breaking On Iran Israel US War LIVE: मर गया मोजतबा खामेनेई...? | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:05:18+00:00

Amit Shah on TMC : ममता का जिक्र कर शाह क्या बोले ? #mamatabanerjee #amitshah #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers