Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 150 अंक नीचे, 24000 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को सेंसेक्स 600 अंक (0.80%) की गिरावट के साथ 77,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों (0.60%) की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 अप्रैल को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 23 अप्रैल को 3200 करोड़ के शेयर बेचे इस महीने विदेशी निवेशकों ने 47 हजार करोड़ के शेयर बेचे कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। एक दिन पहले सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ था सेंसेक्स 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। कल के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: 13 साल पहले जो सपना देखा उसे सच करने के लिए अकील ने कितने पापड़ बेले?

अकील ने बताया कि आईपीएल में लगातार बड़े स्कोर बन रहे हैं, खासकर पावरप्ले में बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं. इसलिए गेंदबाजों के लिए जरूरी है कि वे पिच की कंडीशन (जैसे रेड सॉयल, ब्लैक सॉयल) को जल्दी समझें और उसी के अनुसार अपनी गेंदबाजी में बदलाव करें।.ड्वेन ब्रावो की सलाह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रन पड़ भी रहे हों तो टीम प्लान के हिसाब से बॉलिंग करें और बाउंड्री बचाने की कोशिश करें. Fri, 24 Apr 2026 15:30:35 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Vs CM Yogi : अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर क्या कहकर चौंकाया ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:16:40+00:00

Delhi News | दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी केस में तगड़ा खुलासा कर दिया! | Delhi Police | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:16:22+00:00

Breaking News: AAP में बहुत बड़ी बगावत... राघव चड्ढा समेत 3 सांसद BJP में शामिल | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:16:44+00:00

Maithili Thakur On Pappu Yadav Statement। पप्पू यादव के बयान पर विकट फायर हो गईं मैथिली ठाकुर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers