Responsive Scrollable Menu

CSK ने जीत के साथ टॉप-5 में मारी एंट्री, नंबर-1 है पंजाब किंग्स, जानिए प्वॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ ही प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिलता है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें CSK ने 103 रन से एक बड़ी जीत दर्ज की और इसी के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर टॉप-5 में एंट्री कर ली. तो आइए जानते हैं कि अब प्वॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है और कौन सी टीम किस स्थान पर है.

नंबर-5 पर पहुंचे CSK

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया. इस मैच में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम घरेलू मैदान पर महज 104 रन पर ऑलआउट हो गई और 103 रनों से CSK ने बड़ी जीत दर्ज की.

इस जीत से न केवल सीएसके को 2 अंक मिले, बल्कि उनके नेट रन रेट में भी काफी सुधार हुआ और टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में पहुंच गई. जी हां, CSK ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और +0.118 नेट रन रेट के साथ टीम नंबर-5 पर काबिज है.

टॉप पर है पंजाब किंग्स

IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर अजेय पंजाब किंग्स है. पंजाब ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा. इस तरह पंजाब किंग्स की टीम 11 अंक और +1.420 नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है. राजस्थान रॉयल्स 10 अंक और +0.790 के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंक और +1.171 के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 अंक और +0.820 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.

मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल

IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में बॉटम-5 टीमों का हाल कुछ खास अच्छा नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस दोनों के पास ही 6-6 अंक हैं और ये टीमें क्रमश: 6वें और 7वें नंबर पर हैं. आठवें नंबर पर है मुंबई इंडियंस, जिसके पास महज 4 अंक हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली बड़ी हार के बाद उनका नेट रन रेट -0.736 भी बहुत खराब हो गया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 अंक और 1.277 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर है. वहीं, 10वें नंबर पर है कोलकाता नाइट राइडर्स, जिसने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और एक मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में 3 अंक लेकर केकेआर आखिरी पायदान पर है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात

Continue reading on the app

UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम

UP ATS: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वे पाकिस्तानी गैंगस्टरों और आईएसआई के लिए काम कर रहे थे. जांच में इनके आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं.

The post UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

कोहली का खाता तक नहीं खुला था... आरसीबी-जीटी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, सुंदर बने हार के गुनहगार

RCB vs GT Turning Point virat kohli dropped by washington sundar: विराट कोहली का कैच छोड़ना गुजरात टाइटंस को भारी पड़ा. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से धूल चटा दी. कोहली अपनी पारी की पहली ही गेंद हवा में खेल बैठे. गेंद सीधा वॉशिंगटन सुंदर के हाथों में गई, लेकिन वह उसे लपक नहीं सके. कोहली ने मुकाबले में 81 रन की पारी खेली, जो आरसीबी की जीत के लिए निर्णायक साबित हुई. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. Sat, 25 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

West Bengal Voting News LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP Vs TMC | PM Modi | Mamata | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:45:15+00:00

Super Fast News : सुबह की 100 बड़ी खबरें | Iran US War | Ceasefire | Israel | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:37:57+00:00

Raghav Chaddha | AAP | BJP | Bengal Election |Amit Shah | Mamata Banerjee | BJP CEC Gyanesh Kumar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:45:16+00:00

Raghav Chadha Joins BJP | Punjab चुनाव से पहले टूटी AAP, बिखरी झाडू | #aapvsbjp #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:44:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers