‘भारतीय होना गलत कैसे माना जा सकता है’, धुरंधर और रॉकेट्री को प्रोपेगेंडा बताने वालों से आर. माधवन का सवाल
R Madhavan On Dhurandhar And Rocketry: आर. माधवन (R Madhavan) उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जो अपनी फिल्मों के बेहतरीन किरदार के साथ-साथ बेबाक राय के लिए चर्चा में रहते हैं. इसी बीच एक्टर ने धुरंधर और रॉकेट्री फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया है. साथ ही उनसे सवाल भी किया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों में भारत की सकारात्मक चीजों को दिखाने के सवालों पर खुलकर बात की है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी और ‘रॉकेट्री की आलोचना पर एक्टर का साफ कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता कि इंडियन होने या भारत की अच्छी चीजों को सामने रखने में आखिर गलत क्या है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
बचपन से मिली देश से प्यार करने की सीख
गैलाटा प्लस से बातचीत में आर. माधवन ने कहा कि उनकी सोच काफी हद तक बचपन में मिली सीख से बनी है, खासकर देश को महत्वपूर्ण मानने और उसके लिए अच्छा काम करने की सीख मिली. उन्होने यह भी कहा कि कभी उन्होंने खुलकर खुद को किसी पार्टी के संग नहीं जोड़ा. माधवन ने कहा, 'हर कोई अपनी परवरिश और सोच का प्रोडक्ट होता है. बचपन से मुझे सिखाया गया कि हमारा देश हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम उसके लिए क्या करते हैं, यह भी उतना ही जरूरी है. अगर आप मेरे सोशल मीडिया पोस्ट या इंटरव्यू देखें, तो मैंने कभी किसी राजनीतिक पार्टी, राजनेता या राजनीतिक नेता के बारे में बुरा नहीं कहा है. अगर कोई अच्छा काम करता है, जैसे स्टालिन सर, तो मैं तुरंत उनकी तारीफ करता हूं'
‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों से माधवन का सवाल
आर. माधवन से जब ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा बताने को जवाब दिया.उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की आलोचनाओं का सामना रॉकेट्री के समय भी करना पड़ा था. एक्टर ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि भारतीय होना गलत कैसे माना जा सकता है. बहुत ज्यादा भारतीय होने’ का मतलब क्या है? मुझे नहीं पता. क्या यह ठीक नहीं है कि मैं खुद को ‘बहुत ज्यादा भारतीय’ दिखाऊं? मुझे नहीं पता. मेरी परवरिश ऐसी नहीं हुई है कि मैं ऐसा सोचूं, मैंने वही दिखाया. यह राजनीतिक बयान भी नहीं है. ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में बेस्ड थी. वहां भी भारत की तरह अच्छी और बुरी चीजें होती हैं. इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि इसमें ‘प्रोपेगेंडा’ क्या है.'
रॉकेट्री की आलोचना पर क्या बोले एक्टर
‘रॉकेट्री’ में माधवन ने साइंटिस नंबी नारायण की लाइफ को बड़े पर्दे पर दिखाया था. इस फिल्म को भी कुछ लोगों ने प्रोपेगेंडा कहा था. इस उन्होंने कहना है कि किसी इंसान की लाइफ की सच्ची घटनाओं को दिखाना किसी आइडियोलॉजी का प्रचार करना नहीं है. उन्होंने कहा, 'नंबी सर के मामले में मैंने सिर्फ वही दिखाया जो उनकी लाइफ में हुआ. अगर मैं इस डर से उनकी असलियत दिखाने से डरूं तो स्टोरी के साथ ईमानदार कैसे रहूंगा? वह मंदिर जाने वाले व्यक्ति हैं. दूसरी तरफ जीडी नायडू नास्तिक हैं. इसलिए हम फिल्म में ऐसी चीजें नहीं दिखा सकते कि वह मंदिर जाते थे. मुझे उस किरदार के लिए सच्चा रहना होगा.'
ये भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के गले में अटकी नोज रिंग, दर्द से हुईं बेचैन, को-स्टार ने की मदद : Video
आर माधवन वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर. माधवन हाल ही में कृष्णकुमार रामकुमार की फिल्म ‘जीडीएन’ में दिखाई दिए. यह फिल्म इन्वेंटर और इंजीनियर जीडी नायडू की लाइफ पर बेस्ड है, इसमें उन्होंने अहम किरदार निभाया था. उनके साथ फिल्म में सत्यराज, जयराम, प्रियामणि और दुशारा विजयन भी अहम किरदार में नजर आए. उनकी अपकमिंग फिल्म अधिरष्टसाली और सर्कल है. जानकारी के मुताबिक, अधिरष्टसाली की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसकी रिलीज की घोषणा जल्द की जा सकती है.
BSNL 5000GB Data Offer: कम कीमत में मिल रहा है हजारों GB इंटरनेट डेटा, यूजर्स की हुई मौज
BSNL 5000GB Data Offer: कम कीमत में मिल रहा है हजारों GB इंटरनेट डेटा, सरकारी कंपनी ने यूजर्स की कराई मौज bsnl, bsnl broadband plan, bsnl offer, wifi plan, bsnl internet offer, bsnl new plan, bsnl rs 999 broadband plan, bsnl 200mbps plan, bsnl 5000gb data, bsnl ott plan, bsnl unlimited calling, bsnl rs 51 plan, bsnl freedom offer, technology news in hindi, bsnl new offer, best recharge plan, bsnl cheapest plan, bsnl data offer, technology news, telecom news #bsnl #broadband #technews #recharge #rechargeplan #telecomnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









