Responsive Scrollable Menu

Kitchen Tips: फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, सेहत को हो सकता है बहुत बड़ा नुकसान

Vegetable Storage Tips: वैसे तो आजकल सभी फ्रिज में सभी सब्जियां रख देते हैं, लेकिन आपको टमाटर,आलू, प्याज, लहसुन और खीरा कभी नहीं रखना चाहिए. टमाटर फ्रिज में रखने से स्वाद और पोषक तत्व खराब हो जाते हैं. आलू ठंड में मीठे होकर कैंसरकारी पदार्थ बनाते हैं. प्याज और लहसुन नमी से फफूंदी लगाते हैं तथा खीरा मुलायम और बेस्वाद हो जाता है. इनको कमरे के तापमान पर सूखी, हवादार जगह पर रखें. इससे सब्जियां ताजा और सेहतमंद रहती हैं.

Continue reading on the app

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। जिसे संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के दम पर चेन्नई ने मुंबई को 103 रन से हरा दिया। इस जीत से सीएसके 6 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई चार अंक से आठवें नंबर पर है। 

संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और 6 छक्के भी शामिल हैं। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 6 विकेट पर 207 जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई।

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (22) और सैमसन ने पावरप्ले के दौरान हार्दिक के पहले दो ओवरों में 19-19 रन बटोरे। दो विकेट गिरने के बावजूद मेहमान टीम 73 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी।  तीसरे ओवर में गायकवाड़ ने ए एम गजनफर (25 रन देकर दो विकेट) के खिलाफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया। सीएसके टीम में मौजूद मुंबई के खिलाड़ियों सरफराज खान (14) और शिवम दुबे (05) के लिए यह ‘घर वापसी’ बिल्कुल भी सुखद नहीं रही। सरफराज के ऑन-साइड में दो चौके लगाने के बावजूद मिचेल सैंटनर ने अगली गेंद विकेटों की लाइन में ही फेंकी।
 
सरफराज ने अपना ‘ट्रेडमार्क’ स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके विकेटों से जा टकराई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंद में 21 रन बनाने के लिए कुछ शॉट लगाए लेकिन अश्विनी कुमार (37 रन देकर दो विकेट) की एक बेहतरीन शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए। पर सैमसन ने सतर्कता और आक्रामकता का सही तालमेल बिठाते हुए रन जुटाना जारी रखा। आखिरी ओवर में उन्होंने कृष भगत की गेंद पर कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ा और आखिरी गेंद को पुल करके शतक पूरा किया। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी खराब हुई  मुंबई इंडियंस का छह ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 29 रहा जो इस सत्र में उसका सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। सूर्यकुमार और तिलक ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 73 रन की भागीदारी की। पर हुसैन ने तिलक को आउट कर इस भागीदारी को खत्म कर अपना तीसरा विकेट झटका। मुंबई इंडियंस का स्कोर 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 85 रन था। इससे आठ ओवर में उसे 123 रन चाहिए थे जो नामुमकिन था।
 
कप्तान हार्दिक पांड्या (01) आते ही चलते बने और 13वें ओवर की पहली गेंद पर नूर अहमद का शिकार हुए। मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। शेरफाने रदरफोर्ड खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी गेंद पर आउट हुए। मिचेल सैंटनर के चोटिल होने के कारण शार्दुल ठाकुर को ‘कनकशन सब’ के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हुसैन ने सूर्यकुमार के रूप में अपना चौथा विकेट झटका। 

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हारे सारे राज जानता हूं ...मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने धमकाया था, गेंदबाज पर उतर गया गुस्सा

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की टीमों के बीच होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बाजी दोनों बार सीनियर ने मारी. सनराइजर्स हैदराबाद की विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों के बीच मैच से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैभव से कहा था मैं तुम्हारा सारे राज जानता हूं तो मेरी टीम पर रहम करना. Sun, 26 Apr 2026 14:38:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi Latest Speech: बंगाल मंच से पीएम मोदी ने जनता से साधा संवाद..BJP की जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:34+00:00

Gujarat News: Gandhinagar पहुंचे Jay Shah ने कुछ इस तरह किया मतदान! #latestnews #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:40:00+00:00

Ravi Kishan on TMC : '4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ' #ravikishan #westbengalnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:39:28+00:00

Madhya Pradesh में किसानों के लिए बड़ा तोहफा... सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन | CM Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers