Responsive Scrollable Menu

जब तक ईरान समझौते पर सहमत नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर दबदबा बनाए रखेगा : ट्रंप

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। उन्होंने साफ कहा कि इस अहम तेल मार्ग को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा, इस पर हमारा पूरा नियंत्रण है। यह रास्ता तभी खुलेगा जब वे कोई समझौता करेंगे या फिर कोई और सकारात्मक स्थिति बनेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रास्ते को बंद रखने का मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालना है। ट्रंप बोले, अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं, तो ईरान रोज़ाना करीब 500 मिलियन डॉलर कमाएगा। जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, मैं नहीं चाहता कि वे इतना पैसा कमाएं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो खाड़ी के तेल उत्पादक देशों को दुनिया के बाजारों से जोड़ता है। यहां किसी भी तरह की रुकावट से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है और सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ जाती है।

ट्रंप ने माना कि इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है। ईंधन की कीमतों को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, थोड़े समय के लिए असर होगा।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बाजार अभी स्थिर हैं। ट्रंप बोले, शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है। मुझे लगा था कि तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कीमतें उम्मीद से काफी अलग हैं।

प्रशासन ने कहा कि देश में ज्यादा उत्पादन होने से स्थिति संभली हुई है। ट्रंप ने बताया, “हम इस समय अपने इतिहास में सबसे ज्यादा तेल और गैस का उत्पादन कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, जब तक यह रास्ता बंद है, दुनिया भर से जहाज टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का आ रहे हैं, ताकि अमेरिका से तेल ले सकें।

ट्रंप ने इस पूरे दबाव को सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मामले का हल जल्दी नहीं निकलेगा। ट्रंप ने कहा, मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है, हमारे पास काफी समय है। इससे साफ है कि तेल के सीमित प्रवाह के कारण ईरान पर दबाव बढ़ता जाएगा।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: करुण नायर नहीं, गलती दिल्ली कैपिटल्स की है… कैच छोड़ने के पीछे की अश्विन ने बताई सच्चाई

Ashwin on Karun Nair catch drop: अश्विन ने करुण नायर को कमाल का फील्डर बताते हुए उनका बचाव किया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर का दो कैच छोड़ने को लेकर करुण नायर पर सवाल उठे थे. लेकिन, अश्विन ने अब उनके कैच ड्रॉप के पीछे की कहानी बताई है. Sun, 26 Apr 2026 14:21:57 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh में किसानों के लिए बड़ा तोहफा... सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन | CM Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:12+00:00

Ravi Kishan on TMC : '4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ' #ravikishan #westbengalnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:39:28+00:00

PM Modi Latest Speech: बंगाल मंच से पीएम मोदी ने जनता से साधा संवाद..BJP की जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:34+00:00

Gujarat News: Gandhinagar पहुंचे Jay Shah ने कुछ इस तरह किया मतदान! #latestnews #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers