24 April 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
24 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
नक्षत्र और योग
पंचांग के अनुसार, इस दिन पुष्य नक्षत्र रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ और मंगलकारी नक्षत्रों में गिना जाता है, जिसमें किए गए कार्य दीर्घकालिक सफलता प्रदान करते हैं। वहीं, रवि योग का निर्माण रात 8 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह योग भी सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।
शुभ मुहूर्त
यदि शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:45 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा, जो ध्यान और पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से 1:02 बजे तक रहेगा, जिसमें महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की जा सकती है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से 3:35 बजे तक रहेगा, जो सफलता प्राप्ति के लिए उपयुक्त है। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 6:57 बजे से 7:20 बजे तक रहेगा, जो संध्या पूजन के लिए उत्तम माना जाता है। अमृत काल दोपहर 2:01 बजे से 3:35 बजे तक रहेगा।
राहुकाल
राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए। भोपाल में राहुकाल सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा। अन्य प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कोलकाता में भी राहुकाल लगभग इसी अवधि के आसपास रहेगा, इसलिए स्थानीय समय के अनुसार सावधानी रखना आवश्यक है।
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी दिनचर्या और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण होता है। 24 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 5:46 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:51 बजे रहेगा। इस समय के अनुसार दिन की योजना बनाना शुभ फलदायक माना जाता है।
Social Media Ban: अब इस देश में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगने वाला है प्रतिबंध, संसद से पास हो गया बिल
Social Media Ban: अब तुर्किये भी दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल होने जा रहा है, जहां बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है. तुर्किये की संसद ने बुधवार देर रात एक विधेयक पारित किया, जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म तक पहुंच पर पाबंदी लगाने के प्रविधान शामिल हैं.
यह कदम बच्चों और किशोरों को खतरनाक आनलाइन गतिविधियों से बचाने की वैश्विक प्रवृत्ति के मद्देनजर उठाया गया है.यह विधेयक ऐसे समय पारित किया गया, जब हफ्तेभर पहले दक्षिणी तुर्किये के काहरामानमारस में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें नौ छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई थी.
इस घटना को 14 वर्षीय बच्चे ने अंजाम दिया था और उसकी भी मौत हो गई थी. पुलिस हमले की वजह जानने के लिए हमलावर की आनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है.
सरकारी न्यूज एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, संसद से पारित विधेयक के कानून बनने पर इंटरनेट मीडिया कंपनियों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी, पैरेंटल कंट्रोल टूल उपलब्ध कराने होंगे और हानिकारक मानी जाने वाली सामग्री पर त्वरित कार्रवाई करनी होगी. अब इस विधेयक को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की मंजूरी की आवश्यकता है, जिन्हें 15 दिनों के अंदर इस पर निर्णय लेना होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation






















