Responsive Scrollable Menu

Mulank Rashifal (24 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

24 April ka Ank Rashifal: आज 24 अप्रैल है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/04/2026, 2+4+0+4+2+0+2+6 =20 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 24 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज के दिन मूलांक 1 वालों के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा की ऊर्जा के कारण आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन यदि आप धैर्य बनाए रखें तो स्थिति संभल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, परंतु निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। रिश्तों में अहंकार से बचना जरूरी है, वरना मतभेद बढ़ सकते हैं।

मूलांक 2
आज आपके लिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है और कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

मूलांक 3
आज का दिन आपके लिए ज्ञान और सीखने का अवसर लेकर आएगा। आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपके कार्यों में सुधार आएगा। हालांकि, किसी भी प्रकार की बहस से बचना चाहिए क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मूलांक 4 
आज के दिन आप लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक आने वाली समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें।

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। संचार कौशल मजबूत रहेगा और नए लोगों से संपर्क बन सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों को भी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम और संबंधों के लिए अच्छा है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने जीवन के गहरे पहलुओं पर विचार कर सकते हैं। अकेले समय बिताना अच्छा लगेगा। हालांकि, व्यावहारिक मामलों में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है ताकि काम प्रभावित न हो।

मूलांक 8
आज के दिन मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और अनुशासन से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है और किसी भी प्रकार के निवेश से पहले सोच-विचार करें।

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने में सक्षम होंगे। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपको संतोष मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

'छोटा ब्लाउज पहनने को कहा', रमजान में मेकर की डिमांड पर भड़की हीरोइन, फिर हिट गाना किया ऐसा रीक्रिएट, बन गई स्टार

ग्लैमर और अश्लीलता के बीच बड़ा महीन फर्क होता है, जिसे कई बार हीरोइनें समझ नहीं पातीं. मगर एक बॉलीवुड हीरोइन ने इस फर्क को साफ महसूस किया, जब डायरेक्टर ने उन्हें गाना शूट करते वक्त छोटा ब्लाउज पहनने को दिया. वे रमजान के महीने में डायरेक्टर की डिमांड से सकपका गईं. उन्होंने दर्शकों की भावनाओं का कद्र करते हुए छोटा ब्लाउज पहनने ने इनकार किया. निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी उनकी बात का सम्मान किया. उन्होंने फिर गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि वह रातोंरात स्टार बन गईं.

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हारे सारे राज जानता हूं ...मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने धमकाया था, गेंदबाज पर उतर गया गुस्सा

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की टीमों के बीच होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बाजी दोनों बार सीनियर ने मारी. सनराइजर्स हैदराबाद की विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों के बीच मैच से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैभव से कहा था मैं तुम्हारा सारे राज जानता हूं तो मेरी टीम पर रहम करना. Sun, 26 Apr 2026 14:38:04 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh में किसानों के लिए बड़ा तोहफा... सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन | CM Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:12+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 7 सांसदों का जाना, Kejriwal की राजनीति पर संकट ! #raghavchadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:45:05+00:00

PM Modi Latest Speech: बंगाल मंच से पीएम मोदी ने जनता से साधा संवाद..BJP की जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:47:34+00:00

Ravi Kishan on TMC : '4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ' #ravikishan #westbengalnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:39:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers