A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। MI Vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. CSK ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 2. मुंबई को सबसे बड़ी हार मिली मुंबई को IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था। 3. चेन्नई ने मुंबई को सबसे ज्यादा बार हराया चेन्नई ने मु्ंबई को IPL में 19वीं बार हराया। इसके साथ ही CSK मुंबई को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली टीम बन गई है। उसने MI के खिलाफ कुल 40 में से 19 मुकाबले जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स है, जिन्होंने 35 मैचों में से 18 जीत हासिल की हैं। दिल्ली कैपिटल्स 38 मैचों में 17 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 4. संजू ने 8वां टी-20 शतक लगाया संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 8वां शतक लगाया। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। दोनों के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने टी-20 में अब तक 8 शतक लगाए हैं। 5. IPL में संजू ने 5वां शतक लगाया संजू IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने IPL में अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं। 6. CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की बराबरी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने दो शतक लगा दिए हैं। चेन्नई के लिए अब तक चार खिलाड़ी 2 शतक लगा चुके हैं। संजू से पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों टीम ने काली पट्टी बांधकर शोक जताया। 2. बुमराह की नो बॉल पर चौका मैच के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद नो-बॉल डाली। फुल लेंथ की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री-हिट थी, लेकिन बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली और कोई रन नहीं बना। 3. सैंटनर ने क्रुणाल की तरह बाउंसर डाली चेन्नई की पारी के 6वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने क्रुणाल पंड्या की तरह बाउंसर गेंद डाली। ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए उतरे। सैंटनर ने उनको पहली गेंद ही 109.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। शिवम चौंके, लेकिन आखिरकार पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर भेजा और सिंगल ले लिया। इस गेंद के बाद डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी ताली बजाकर सैंटनर की सराहना की। 4. सैंटनर ने शानदार लो कैच पकड़ा चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का शानदार लो कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की 5वीं गेंद फुल टॉस डाली, कार्तिक शर्मा ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला, जहां मौजूद सैंटनर ने आगे की ओर डाइव लगाते बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेते समय सैंटनर को कंधे में हल्की चोट भी लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। कार्तिक 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 5. सैमसन ने चौका लगाकर शतक लगाया संजू सैमसन ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। कृष भगत की आखिरी गेंद पर संजू ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वह उस समय 97 रन पर खेल रहे थे। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। 6. अकील हुसैन ने विकेट मेडेन ओवर डाला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने नमन धीर को पहली दो गेंद डॉट डाली। अकील ने तीसरी गेंद 90 किमी/घंटा के रफ्तार डाली। नमन धीर ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा आखिरी तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और अकील का ओवर मेडेन गया। 7. हुसैन का अजब-गजब सेलिब्रेशन दूसरी इनिंग के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्पिनर अकील हुसैन ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। ओवर की आखिरी गेंद अकील ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली, जिस पर बल्लेबाज दानिश मलेवर आगे बढ़कर डिफेंस करने गए। गेंद हल्का सा बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। इस विकेट के बाद अकील ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखकर मास्क जैसा सेलिब्रेशन किया। पारी के तीसरे ओवर में नमन धीर को आउट करने के बाद भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जश्न मनाया। 8. तिलक और ओवरटन के बीच बहस मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हो गए। हालांंकि अंपायर्स ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए ओवरटन को वहां से दूर भेज दिया। इसके बाद आगे का खेल शुरु हुआ।

Continue reading on the app

बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड 93% मतदान:हिंसा की छिटपुट घटनाएं, भाजपा विधायकों पर हमला; तमिलनाडु में भी पहली बार 85% वोटिंग हुई

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ। छिटपुट हिंसक घटनाएं भी हुईं। दो भाजपा विधायकों पर हमला हुआ। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। ममता ने वोटिंग के बाद कहा कि बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। पूरी खबर पढ़ें… SIR के बाद वोटिंग बढ़ने का ट्रेंड बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग की वजह SIR भी मानी जा रही है। इसी साल 9 अप्रैल को केरल, असम, पुडुचेरी और नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ था। केरलम में 78.27% वोटिंग के साथ 39 साल का रिकॉर्ड टूटा था। असम में 85.91%, बिहार में 66.90% और पुडुचेरी 89.87% में इतिहास की सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। बंगाल-तमिलनाडु की तरह इन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में SIR हुई है। तमिलनाडु में अब तक 14 बार चुनाव, इस बार रिकॉर्ड वोटिंग बंगाल में MLA की कार तोड़ी; तमिलनाडु में पुलिस को चाकू मारा, 5 घटनाएं मुर्शिदाबाद : भास्कर रिपोर्टर के सामने महज 50 सेकेंड में हिंसा भड़की बंगाल के नौदा में हिंसा के दौरान भास्कर की टीम वहीं मौजूद थी। उनके सामने महज 50 सेकेंड के भीतर हिंसा भड़क उठी। हुमायूं कबीर दैनिक भास्कर के पत्रकार से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘TMC के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके कार्यकर्ता हमें बूथ के पास नहीं जाने दे रहे हैं। उनके कहने पर पुलिस ने भी हमें रोक लिया।’ हुमायूं इसके विरोध में धरने पर बैठे थे। आसपास भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात थी। उनके हाथ में डंडे और हथियार थे। हुमायूं कबीर धरना खत्म करने की बात कहकर वहां से निकले, तभी 50 सेकेंड के भीतर हमलावरों ने अचानक एक कार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला करने वाले लोग कौन थे, कुछ समझ में आ रहा था। थोड़ी देर बाद पता चला कि हुमायूं कबीर के ही काफिले पर ही हमला हुआ है। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जहां-जहां हुमायूं कबीर गए, वहां-वहां हिंसा भड़की नादौ के बाद हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में जहां-जहां भी गए, वहां झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं। वोटिंग के दिन शाम 5 बजे हुमायूं रेजीनगर पहुंचे, वहां भी भीड़ ने ‘हुमायूं कबीर गो बैक’ के नारे लगाए। उन्हें BJP का दलाल बताते हुए हंगामा किया। एक्सपर्ट बोले- हिंसा ऐसी नहीं कि सियासी फायदा मिले पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रभाकर मणि के मुताबिक, बंगाल चुनाव में इन छोटी-मोटी हिंसाओं का कोई असर नहीं होगा। उनके मुताबिक पिछले चुनावों में इससे बड़ी घटनाएं होती रही हैं। अगर पॉलिटिकल पार्टियां इसे एजेंडा भी बनाने की कोशिश करेंगी, तो भी कुछ नहीं होगा। न ही किसी पार्टी को इसका सियासी फायदा मिलेगा। क्या BJP इससे फायदा ले पाएगी? इसका जवाब देते हुए सुमन भट्टाचार्य कहते हैं, ‘अगले फेज में BJP टिक ही नहीं पाएगी। आज जहां-जहां भी ज्यादा तनाव हुआ है, वहां BJP से ज्यादा CPM के साथ TMC का विवाद हुआ है। दूसरे फेज में उन सीटों पर चुनाव होने हैं, जहां BJP का कोई वजूद ही नहीं है।’

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने टीम बस के शीशे पर जो लिखा...उसे कर दिखाया, 15वीं पारी में जड़े 50 छक्के, क्रिस गेल का रिकॉर्ड स्वाहा

Vaibhav Sooryavanshi fastest 50 sixes: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में वह कर दिखाया जो आज तक कोई अनकैप्ड खिलाड़ी नहीं कर सका था. मैच से पहले टीम बस के शीशे पर '100' लिखकर उन्होंने अपनी सफलता की भविष्यवाणी की और मैदान पर महज 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर उसे सच कर दिखाया. इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. वैभव की यह ऐतिहासिक पारी उनकी अटूट इच्छाशक्ति और बेखौफ बल्लेबाजी का जीवंत प्रमाण है. Sun, 26 Apr 2026 16:08:11 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh On Kejriwal News: केजरीवाल पर गिरिराज सिंह का तगड़ा बयान ! #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:07:53+00:00

Trump Attack History: मौत को कई बार मात दे चुके हैं ट्रंप! Trump Attack | Washington | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:05:17+00:00

Big Breaking On Iran Israel US War LIVE: मर गया मोजतबा खामेनेई...? | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:05:18+00:00

Amit Shah on TMC : ममता का जिक्र कर शाह क्या बोले ? #mamatabanerjee #amitshah #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once