Today Horoscope 24 April 2026: आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, रवि योग और बगलामुखी जन्मोत्सव है. आज का दिन मिथुन राशिवालों के आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा तो सिंह वाले उन्नति करेंगे. 12 राशियों के लिए क्या है खास उपाय? कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का दैनिक राशिफल.
Aaj Ka Mithun Rashifal 24 April 2026: कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलेगा जिससे चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में आपसी सहमति से संबंधों में गहराई और मजबूती आएगी. शुक्र ग्रह के प्रभाव से संगीत, साहित्य क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है जो उनके भविष्य के लिए बेहद ही खास होगी. चलिए विस्तार से समझते हैं आज का दिन कैसा रहने वाला है.
PSL Final 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में अब दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल मैच में प्रशंसकों को प्रवेश दिया जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फाइनल में दर्शकों की मौजूदगी को स्वीकृति दे दी है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।
पीएसएल के लीग मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए इस साल पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत बंद दरवाजों के पीछे हुई थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं थी। इसकी मुख्य वजह ईरान युद्ध के चलते बढ़ी ईंधन कीमतें और देश में लागू बचत उपाय बताए गए थे।
पीएसएल फाइनल में दर्शकों की एंट्री होगी सरकार ने उस समय लोगों से यात्रा कम करने और घर से काम करने की अपील की थी। ऐसे में बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि जब जनता से घर पर रहने को कहा जा रहा है, तब रोजाना हजारों दर्शकों को मैच देखने बुलाना उचित नहीं होगा।
2 शहरों में ही खेले गए मुकाबले स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन लीग के आयोजन स्थलों की संख्या भी घटा दी थी। पहले जहां मुकाबले 6 शहरों में खेले जाने थे, वहीं बाद में इसे घटाकर सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया। लाहौर और कराची में मैच हुए, लेकिन वहां भी दर्शकों की एंट्री पर रोक थी।
अब फाइनल मुकाबले में दर्शकों को अनुमति मिलने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया। लाहौर का स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है और हर साल इसे लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है।
तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली टूर्नामेंट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तांस और तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने प्लेऑफ के लिए जगह बना ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए मुकाबला अभी बाकी है।
मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स, पहली बार खेल रही हैदराबाद किंगमेन और कराची किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि अंतिम चार में कौन सी टीम पहुंचेगी।
फाइनल में दर्शकों की वापसी से खिलाड़ियों का जोश भी बढ़ेगा। लंबे समय बाद स्टेडियम में शोर, तालियां और समर्थन का माहौल देखने को मिलेगा। अब सबकी नजर 3 मई को लाहौर में होने वाले खिताबी मुकाबले पर है।