अस्पताल में शराब पीने से रोकने पर नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट, शिवपुरी पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिवपुरी जिला अस्पताल से नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां कुछ लोगों को अस्पताल में शराब पीने से मना करने पर वो ऑफिसर के साथ गाली गलौज करने लगे और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। नर्सिंग ऑफिसर के बेहोश होने पर अस्पताल के दूसरे साथियों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।
यह मामला 9 अगस्त की शाम का है जब जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ 29 वर्षीय धर्मेंद्र धाकड़ अपनी ड्यूटी पर थे। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष के पास एक व्यक्ति को शराब पीते को दिखा और उसे ऐसा करने से मना किया। उसी के बाद ये घटना हुई।
नर्सिंग ऑफिसर संग मारपीट
नर्सिंग ऑफिसर के मुताबिक वह सेंट्रल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा की दवाई वितरण कक्ष के पास धारा सिंह नाम का एक व्यक्ति शराब पी रहा है। धर्मेंद्र ने उसे अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस पर व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी। नर्सिंग ऑफिसर ने जब गाली देने से मना किया तो व्यक्ति ने मारपीट करना शुरू कर दी।
अस्पताल में भर्ती नर्सिंग ऑफिसर
व्यक्ति द्वारा मारपीट करने के दौरान नर्सिंग ऑफिसर धर्मेंद्र बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। यहां होश आने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ शिवराज सिंह राजपूत और देवेंद्र सिंह धाकड़ के साथ कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोतवाली थाना पुलिस ने धर्मेंद्र धाकड़ की शिकायत के आधार पर धारा सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 ए , 121 (1) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। यह गाली गलौज, मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने से संबंधित प्रावधानों से जुड़ी धारा है।
Sawan Vrat Recipe: व्रत की शाम जब लगे तेज भूख, झटपट बनाएं ये चीज़ी आलू-साबूदाना सैंडविच
Vrat Sandwich Recipe: सावन के व्रत में शाम होते-होते तेज भूख लगना आम बात है। ऐसे में अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं चाहते कि खाने के बाद पेट भारी लगे, तो आलू-साबूदाना सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। साबूदाना, उबले आलू और मूंगफली से तैयार यह सैंडविच व्रत के लिए एक आसान और स्वादिष्ट स्नैक है।
इसे कम घी या तेल में सेंककर बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो जानिए आलू-साबूदाना सैंडविच बनाने का आसान तरीका।
आलू-साबूदाना सैंडविच के लिए चाहिए ये सामग्री
- 2-3 उबले हुए आलू
- 1 कप साबूदाना
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- बारीक कटा हरा धनिया
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर
- 2-3 चम्मच मूंगफली का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- घी या तेल जरूरत के अनुसार
- व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला चीज़ स्लाइस
ऐसे बनाएं आलू-साबूदाना सैंडविच
स्टेप 1: सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर करीब 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। साबूदाना फूल जाए तो उसका अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दें। अब उबले हुए आलू को एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2: आलू में भीगा हुआ साबूदाना, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
स्टेप 3: अब सैंडविच मेकर को हल्का गर्म करें और उसकी प्लेट पर थोड़ा सा घी या तेल लगा दें। तैयार आलू-साबूदाना मिश्रण की एक परत सैंडविच मेकर पर फैलाएं। इसके बीच में चीज़ स्लाइस रखें।
स्टेप 4: चीज़ स्लाइस के ऊपर फिर से आलू-साबूदाना मिश्रण की एक परत लगा दें। ध्यान रखें कि चीज़ पूरी तरह मिश्रण से कवर हो जाए।
स्टेप 5: अब सैंडविच मेकर को बंद करके कुछ मिनट तक सेंकें। जब सैंडविच ऊपर से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए, तो इसे सावधानी से बाहर निकाल लें।
स्टेप 6: तैयार आलू-साबूदाना सैंडविच को गरमा-गरम दही, फलाहारी हरी चटनी या अपनी पसंद की व्रत वाली चटनी के साथ सर्व करें।
व्रत में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो यह आलू-साबूदाना सैंडविच आसान और टेस्टी विकल्प है। इसे कम समय में घर पर तैयार कर गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सावन में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi








