Responsive Scrollable Menu

Upcoming Cars: हुंडई क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने आ रहीं नई SUVs, जानें कीमत और फीचर

Upcoming Cars: अप्रैल 2026 का महीना भारतीय ऑटो मार्केट के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने के अंत तक कई नई और एडवांस SUVs और सेडान लॉन्च होने जा रही हैं, जो टेक्नोलॉजी, लग्जरी और बेहतर माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करेंगी। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये अपकमिंग मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

MG Majestor: कल होगी लॉन्च
MG Motor India अपनी प्रीमियम SUV MG Majestor को 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV MG Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसमें मसाज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है और इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Mercedes-Benz CLA Electric: लंबी रेंज का दम
लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz 24 अप्रैल को अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक लॉन्च करने वाली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 750 किलोमीटर तक की रेंज बताई जा रही है। यह उन ग्राहकों के लिए खास होगी जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ लग्जरी चाहते हैं। इसकी कीमत 60 से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella: हाइब्रिड का भरोसा
Toyota अपनी नई Urban Cruiser Ebella को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी और शहर में चलाने के लिए किफायती विकल्प मानी जा रही है। इसकी संभावित कीमत 12 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Nissan Magnite CNG: बजट और माइलेज
Nissan अपनी लोकप्रिय SUV Magnite का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Nissan Tekton: सेगमेंट में नई चुनौती
Nissan Tekton मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी और इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा। इसमें मॉडर्न इंटीरियर और पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इसकी कीमत 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाली ये गाड़ियां हर बजट और जरूरत के हिसाब से नए विकल्प लेकर आ रही हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

आज का राशिफल 20 अप्रैल: शुक्र-चंद्रमा के शुभ संयोग से बरसेगा धन, इन राशियों की लव लाइफ में आएगा रोमांस का तूफान

आज का राशिफल 20 अप्रैल: शुक्र-चंद्रमा के शुभ संयोग से बरसेगा धन, इन राशियों की लव लाइफ में आएगा रोमांस का तूफान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाया

Angkrish Raghuvanshi Run Out Controversy: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में एक चौंकाने वाली घटना घटी. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के रन आउट पर बवाल देखने को मिला. Sun, 26 Apr 2026 20:26:16 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Iran ने America को दी धमकी | IRGC | US-Iran War Updates | Tehran | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:36:10+00:00

Arvind Kejriwal On BJP |कौन हैं मोदी जी के तीन यार?... केजरीवाल ने बताया! #kejriwalnews #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:36:53+00:00

West Bengal Election | Rashtravad: BJP के नेताओं पर क्या बोले TMC प्रवक्ता जो डिबेट में मच गया बवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:36:13+00:00

'एक दीदी को रोकने के लिए बीजेपी ने...' - Arvind Kejriwal #westbengalelection #arvindkejriwal #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T15:34:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers