Responsive Scrollable Menu

डंकी रूट से 6 महीने में अमेरिका पहुंचा, जलकर मौत:हरियाणवी युवक की 6 महीने में शादी थी, वीडियो कॉल से शगुन डाला; ट्रक में फंसकर मरा

हरियाणा के कैथल जिले के एक छोटे से गांव बाकल में जन्में 26 साल के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। सिमरनजीत बेहतर भविष्य की तलाश में हजारों किलोमीटर दूर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर आया था। वो खतरनाक ‘डंकी रूट’ के जरिए 6 महीने के अंदर विदेश पहुंचा था। कई देशों की कठिन यात्रा, जेल तक का सामना और संघर्ष भरी जिंदगी के बाद उसने ट्रक ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों के साथ-साथ परिवार की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। परिवार को जब उसके मरने की खबर मिली तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार सिमरनजीत की 6 महीने में शादी करने की तैयारी में था, लेकिन कैलिफोर्नियां में ट्रक की टक्कर के चलते उसकी जलकर मौत हो गई। टक्कर होते ही चिंगारी निकली और ट्रक में आग लग गई। मौत के बाद सिमरनजीत की केवल जली हुई हडि्डयां मिलीं। जानिए परिवार ने सिमरनजीत के बारे में क्या बताया… अक्टूबर में शादी का सोच रहा था परिवार सिमरनजीत सिंह के चचेरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिवार सिमरनजीत की शादी के लिए पिछले करीब 6 महीने से तैयारी में लगा हुआ था। इसके लिए उन्होंने यूपी में एक लड़की भी पसंद की हुई थी। हालांकि, सिमरनजीत सिंह अमेरिका में था, लेकिन वीडियो कॉल करके रोका कर लड़की को शगुन भी डाल रखा था। परिवार अक्टूबर या नवंबर माह में शादी करने के बारे में सोच रहा था। इसके लिए लड़के की मां ने गहने इत्यादि भी खरीद कर लिए थे। बहनें कर रहीं थी भाभी आने का इंतजार सिमरनजीत सिंह की एक बहन कैथल में ही शादी करके अपने पति के साथ अमेरिका गई। जबकि दूसरी बहन को उसने शादी से पहले ही अमेरिका बुला लिया था। उसने खुद ही अपनी बहन की वहां पर शादी करवाई। शादी के बाद दोनों बहने भी वहां पर खुशी-खुशी रह रही थी। बहनों को भी अब यही इंतजार था कि उनके भाई की जल्द से जल्द शादी हो जाए और भाई के साथ-साथ भाभी को भी अपने पास ले आएं। अब जानिए कैसे सिमरनजीत की मौत हुई… ----------------- यह भी पढ़ें- हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला,VIDEO:केमिकल से भरे ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी; परिवार ने रिश्ता तय किया था हरियाणा में कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केमिकल में आग लग गई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

मीका सिंह-असीस का छाया नया पार्टी एंथम, 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो वायरल, दिखी मृणाल की मस्ती

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी अगली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के नए गाने 'व्याह करवा दो जी' का एक मजेदार बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मृणाल और वरुण धवन की मस्ती के साथ-साथ सलमान खान की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है, जिससे फिल्म में उनके कैमियो की अटकलें तेज हो गई हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कॉमेडी और लव ट्राएंगल ड्रामा है, जो 22 मई को रिलीज होगी. मीका सिंह की आवाज में यह गाना पहले ही चर्चा में है, और सलमान की संभावित एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी से छक्का खाने के बाद पैट कमिंस क्या बोलो, उनके मुंह से क्या निकला

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में तमाम बड़े गेंदबाजों की पिटाई करने का सिलसिला जारी रखा है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश होजलवुड की कुटाई के बाद पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने पहली बॉल पर इस 15 साल के ओपनर के छक्का खाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. Sun, 26 Apr 2026 09:05:26 +0530

  Videos
See all

Anand Ranganathan X Ajeet Bharti: Science, Caste, UGC, Modi, Expletives, BJP, Left Politics & More #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:30:07+00:00

Trump says a gunman was taken down by “some very brave members” of the Secret Service. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:27:51+00:00

Big Breaking On Firing On Trump LIVE: पाकिस्तान ने किया ट्रंप पर हमला...? | Pakistan | Trump | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:35:30+00:00

Firing on Trump: फायरिंग के ईरान कनेक्शन पर बोले ट्रंप | Trump Attack Cctv Footage | Iran Connection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers