Responsive Scrollable Menu

जेडी वेंस के पाकिस्तान रवाना होने का दावा गलत:रिपोर्ट- अभी व्हाइट हाउस में मौजूद; ट्रम्प ने कहा था- रवाना हो चुके

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान रवाना होने का दावा गलत है। AP रिपोर्ट के मुताबिक, वह सोमवार सुबह वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में नजर आए। उनका काफिला सुबह करीब 11 बजे व्हाइट हाउस पहुंचा। इससे साफ हो गया कि ट्रम्प का दावा गलत था। इससे पहले ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि वेंस इस्लामाबाद के लिए निकल चुके हैं। हालांकि CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने ट्रम्प के इस दावे पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडी वेंस मंगलवार को ईरान रवाना हो सकते हैं। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम से मुलाकात की, जिसमें अमेरिका के साथ संभावित वार्ता और क्षेत्रीय तनाव कम करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। अमेरिका-ईरान की बातचीत पर सस्पेंस होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच दूसरी दौर की बातचीत होगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी सीजफायर के समझौते का उल्लंघन है और अमेरिका की धमकी भरी भाषा से हालात और खराब हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में बातचीत की उम्मीद बहुत कम है। वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बातचीत एक नहीं बल्कि कई दिनों तक चल सकती है। कोशिश यह है कि एक अस्थायी समझौता यानी MoU साइन हो जाए, जिससे सीजफायर आगे बढ़ सके और करीब 60 दिन का समय मिल जाए ताकि बड़ा शांति समझौता तैयार किया जा सके। लेकिन यह सब तभी संभव है जब ईरान इसमें हिस्सा ले। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और नाकेबंदी को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। तेल की कीमतें बढ़ीं: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 6.5% की तेजी के साथ 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

Continue reading on the app

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, दर्ज की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 103 रन से मुकाबला जीता।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार, अभिषेक-ईशान के तूफान ने राजस्थान का किया काम तमाम

SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में घुसकर हरा दिया. हैदराबाद की यह सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि राजस्थान को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं, लेकिन राजस्थान वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद पिछली हार का हिसाब बराबर नहीं कर पाई. Sat, 25 Apr 2026 23:27:43 +0530

  Videos
See all

Kolkata की सड़कों पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:55+00:00

Iran US Peace Talks: मुनीर की दलाली फेल..इस्लामाबाद से निकले अराघची! Islamabad Talks | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:15:40+00:00

US vs Iran 2026: ईरान-अमेरिका बातचीत पर दुनिया की नजर! Middle East War | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:00+00:00

Aaj Ka Sutra: परिवार की खुशी का मंत्र क्या है? Premanand Ji Maharaj | Happiness Mantras | Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers