Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर: आईजीपी कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा और दरबार मूव की तैयारियों पर बैठक की

श्रीनगर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिर्दी ने गुरुवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा और वार्षिक 'दरबार मूव' की तैयारियों के संबंध में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की।

Continue reading on the app

जापान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:बुलेट ट्रेन रोकनी पड़ी; सरकार बोली- आगे और बड़े भूकंप आ सकते हैं

जापान में सोमवार दोपहर 1:23 बजे (भारतीय समयानुसार) 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप का केंद्र तट से करीब 100 किमी दूर समुद्र में 20 किमी गहराई पर था। जापानी मौसम एजेंसी (JMA) ने तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही और भी बड़े भूकंप के लिए तैयार रहने को कहा है। भूकंप के बाद इवाते प्रांत में करीब 3 फीट, मियाको और हाचिनोहे में डेढ़ फीट तक लहरें दर्ज की गईं। इन इलाकों में पानी का स्तर बढ़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। होक्काइडो, आओमोरी, इवाते, मियागी और फुकुशिमा प्रान्तों के 1.7 लाख निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। 182 नगर पालिकाओं में स्पेशल एडवाइजरी जारी JMA और कैबिनेट कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार शाम एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि होक्काइडो से लेकर चिबा तक 182 नगर पालिकाओं के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई है। निवासियों को सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी पल सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। PM ताकाइची ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। टोक्यो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताकाइची ने कहा कि लोग बिना देरी किए ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, क्योंकि हालात तेजी से बदल सकते हैं। भूकंप के बाद सरकार ने आपात टास्क फोर्स का गठन किया है और प्रभावित इलाकों में हालात की निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि जान-माल के नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। रेल सेवा रोकी गई, एयरपोर्ट सेवाएं सामान्य भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के बाद तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा को टोक्यो स्टेशन और शिन-आओमोरी स्टेशन के बीच अस्थायी रूप से रोका गया। ऑपरेटर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया। यामागाता और अकिता शिंकानसेन सेवाएं भी बंद की गईं। इवाते प्रिफेक्चर में सभी लोकल JR ट्रेन सेवाएं रोकी गईं। होक्काइडो में कुछ लोकल लाइनें भी बंद हैं। शिन-चितोसे और सेंडाई एयरपोर्ट के ऑपरेटरों ने कहा कि भूकंप के बावजूद उनकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। कई जगह सुनामी लहरें टकराईं, पानी बढ़ने का अनुमान जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक, इवाते के कुजी पोर्ट पर 80 सेंटीमीटर की सुनामी लहर टकराई और पानी बढ़ रहा है। मियाको पोर्ट पर 40 सेंटीमीटर की लहर आई। आओमोरी के हाचिनोहे पोर्ट पर 30 सेंटीमीटर लहर दर्ज हुई। होक्काइडो के उराकावा टाउन और मियागी के इशिनोमाकी आयुकावा में 20 सेंटीमीटर तक की लहरें दर्ज की गईं। न्यूक्लियर प्लांट्स सुरक्षित, रेडिएशन सामान्य टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने कहा कि फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट्स में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। दोनों साइट्स के आसपास रेडिएशन स्तर सामान्य है। वहीं, तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने भी आओमोरी के हिगाशिदोरी और मियागी के ओनागावा न्यूक्लियर प्लांट्स में किसी असामान्यता से इनकार किया। जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं। इससे पहले दिसंबर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था इससे पहले जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 8 दिसंबर को 7.5 तीव्रता का भूंकप आया था। इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप में 30 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। सड़कें धंस गई थी, जिसके कारण कई गाड़ियां फंस गईं थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ दर्दनाक ‘हादसा’, कंधों के सहारे गए मैदान के बाहर

Vaibhav Sooryavanshi Injured: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को चोट का सामना करना पड़ा. उनके साथ ये घटना फील्डिंग के दौरान घटी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. Sat, 25 Apr 2026 22:28:21 +0530

  Videos
See all

Crime News: मासूम बेटे का क्या कसूर? शक की आग में पिता ने उजाड़ दी अपनी ही दुनिया | Crime Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:07:36+00:00

Mau में अवैध खनन का कहर, लाइव हादसा सामने | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:08+00:00

Harbhajan Singh के घर के बाहर हंगामा, AAP कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से | #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:56+00:00

Viral Video | Aligarh में खुदाई बनी जानलेवा #viralvideo #viralnews #shorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers