A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Special Parliament session: महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी का तीखा वार, बोलीं- 'सरकार के इरादे देख चाणक्य भी रह जाते हैरान'

Special Parliament session: महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सरकार की 'नीयत' पर सवाल उठाया। विधेयक का समर्थन करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह मामला केवल आरक्षण देने का नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता दिखाने का है। लेकिन उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से इस बिल को पेश किया जा रहा है और श्रेय की राजनीति हो रही है, उसे देख 'चाणक्य' भी हैरान रह जाते।

'मोतीलाल नेहरू ने रखी थी नींव
प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण के इतिहास का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष को याद दिलाया कि इसकी शुरुआत कांग्रेस ने की थी। उन्होंने कहा, "सत्तारूढ़ दल के साथियों को शायद यह अच्छा न लगे, लेकिन इसकी नींव मोतीलाल नेहरू ने 1928 की रिपोर्ट में ही रख दी थी।" उन्होंने आगे बताया कि 1931 के कराची अधिवेशन में सरदार पटेल की अध्यक्षता में महिलाओं के समान अधिकारों का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसने भारतीय राजनीति में "एक नागरिक, एक वोट, एक मूल्य" के सिद्धांत को स्थापित किया।

राहुल और सोनिया गांधी के प्रयासों का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि बिल को लटकाने का आरोप कांग्रेस पर मढ़ना गलत है। उन्होंने याद दिलाया कि 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने राज्यसभा में बिल पास कराया था, लेकिन लोकसभा में आम सहमति नहीं बन पाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने 2018 में ही प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर 2019 तक महिला आरक्षण लागू करने का आग्रह किया था। प्रियंका ने तंज कसा, "प्रधानमंत्री भले ही राहुल गांधी का मजाक उड़ाएं, लेकिन घर जाकर वे उनकी बातों पर विचार जरूर करते होंगे।"

'महिलाओं को गुमराह नहीं कर सकता कोई भी दावा'
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भले ही कहें कि उन्हें क्रेडिट (श्रेय) नहीं चाहिए, लेकिन देश की महिलाएं उनके दावों से गुमराह नहीं होंगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर इरादे साफ थे, तो पिछले 10 वर्षों में इसे लागू क्यों नहीं किया गया? उन्होंने राजीव गांधी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि पंचायतों और नगर पालिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कांग्रेस की ही देन है, जिसने जमीन पर महिला नेतृत्व को तैयार किया।

लोकतंत्र के लिए बताया ऐतिहासिक कदम
अपने भाषण के अंत में प्रियंका ने कहा कि भारत जैसे देश में महिला आरक्षण लागू करना दुनिया के लिए एक अनूठा उदाहरण है। जहाँ अमेरिका जैसे देशों को वोटिंग के अधिकार के लिए 150 साल संघर्ष करना पड़ा, वहीं भारत ने आजादी के साथ ही बराबरी का सपना देखा था। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बिल के पीछे केवल चुनावी लाभ की मंशा है, तो यह महिलाओं के साथ विश्वासघात होगा।

Continue reading on the app

नंदीग्राम में चुनाव आयोग के 'इन तर्कों' से कटे नामों में 95 फ़ीसदी मतदाता मुसलमान- ग्राउंड रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एसआईआर को लेकर काफ़ी विवाद है. ख़ासकर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी यानी तार्किक विसंगति को लेकर. नंदीग्राम में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में जितने मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनमें 95 फ़ीसदी मुसलमान हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh की Super Over में तूफानी पारी, दिवंगत पिता को समर्पित की KKR की यादगार जीत

आईपीएल 2026 में रविवार का मुकाबला रोमांच और भावनाओं से भरा रहा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई हैं। इस जीत के पीछे सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत भावना भी जुड़ी हुई थी, जिसने इस पारी को और खास बना दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह की इस बेहतरीन पारी पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने कहा कि वह बेहद खुश हैं और यह पारी उनके पिता के लिए समर्पित थी। उन्होंने बताया कि रिंकू ने यह मैच अपने पिता खंचंद सिंह की याद में खेला, जिनका इसी साल निधन हो गया था। बता दें कि खंचंद सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 57 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हुआ था।

गौरतलब है कि इस व्यक्तिगत दुख के बावजूद रिंकू सिंह ने मैदान पर असाधारण प्रदर्शन किया। जब कोलकाता की टीम 93 रन पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में थी, तब उन्होंने पारी को संभालते हुए नाबाद 83 रन बनाए। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता दोनों देखने को मिली, खासकर अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर टीम का स्कोर 155 तक पहुंचाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस लक्ष्य की बराबरी कर ली, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। यहां सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम को आउट कर मैच का रुख पलट दिया।

फील्डिंग में भी रिंकू सिंह ने कमाल दिखाया और रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर एक शानदार कैच लिया। इसके अलावा उन्होंने कुल पांच कैच पकड़कर मैच में अपनी उपयोगिता साबित की।

सुपर ओवर में जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
Mon, 27 Apr 2026 19:41:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video: संपत्ति विवाद बना मौत का कारण, भतीजे की दरिंदगी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:15:33+00:00

Rashtragarv: ऑपरेशन कश्मीर में..नाम नेपाल वाला..राष्ट्रगर्व की अद्भुत कहानी | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:16+00:00

Jyotiraditya Scindia | Viral Video | भीषण गर्मी में सिंधिया का देसी नुस्खा वायरल |#viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:51+00:00

Amit Shah vs Mamata Banerjee: “देशभर के घुसपैठियों को करंट...” ये क्या बोले अमित शाह #shorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once