Responsive Scrollable Menu

Apple का बड़ा दांव! iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा Upgrade, डिजाइन और कैमरा सब बदलेगा

हर साल नए फोन को लेकर चर्चा रहती है, लेकिन इस बार एप्पल के नेक्स्ट जनरेशन के प्रीमियम फोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर उत्सुकता कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है। पिछले साल की आईफोन 17 के सफलता के बाद अब कंपनी अपने अगले मॉडल पर बड़े बदलाव की तैयारी में है। मौजूद जानकारी के अनुसार नई श्रृंखला को इस साल के अंत में पेश किया जा सकता है, जिसमें बेहतर डिजाइन, प्रदर्शन और कैमरा तकनीक देखने को मिल सकती है।

बता दें कि पिछली श्रृंखला आईफोन 17 को बाजार में काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद कंपनी अब अगले मॉडल को और ए़डवांस बनाने पर ध्यान दे रही है। गौरतलब है कि इस बार सामान्य मॉडल को अलग समय पर पेश किया जा सकता है, जबकि प्रीमियम मॉडल के साथ एक नया फोल्ड होने वाला फोन भी लाया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पीछे की तरफ एकसमान कांच का फिनिश दिया जा सकता है, जिससे फोन का लुक ज्यादा साफ और प्रीमियम नजर आए। साथ ही, कुछ नए रंग विकल्पों पर भी परीक्षण चल रहा है, जिनमें गहरा लाल, बैंगनी और कॉफी जैसे शेड शामिल बताए जा रहे हैं।

डिस्प्ले को लेकर शुरुआती चर्चाओं में बड़े बदलाव की बात सामने आई थी, लेकिन अब मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी पुराने डिजाइन को ही थोड़ा छोटा करके पेश कर सकती है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल थोड़ा और बढ़ जाएगा। दोनों मॉडल में उच्च रिफ्रेश दर के साथ बड़ी स्क्रीन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदर्शन के मामले में इस बार नई पीढ़ी का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो तेज गति और बेहतर ऊर्जा बचत के साथ आएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे फोन की कुल क्षमता में साफ सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही बड़े मॉडल में बैटरी क्षमता भी थोड़ी बढ़ाई जा सकती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग संभव हो सके।

कैमरा सेक्शन में भी कंपनी कुछ नए प्रयोग कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्य कैमरे में बदलने योग्य अपर्चर तकनीक दी जा सकती है, जिससे फोटो और वीडियो में गहराई और रोशनी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा नई सेंसर तकनीक के जरिए तस्वीरों की गुणवत्ता और प्रोसेसिंग स्पीड में सुधार की उम्मीद है।

लॉन्च को लेकर संकेत हैं कि इसे सितंबर के आसपास पेश किया जा सकता है। कीमत के बारे में अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह ही दाम रखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह नया मॉडल तकनीक और डिजाइन के मामले में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है और प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।

Continue reading on the app

WhatsApp पर मिलेगा फ्री कानूनी सलाह! बस “Hi” भेजते ही शुरू होगी Nyaya Setu सेवा

डिजिटल इंडिया के इस दौर में सरकार लगातार ऐसी सुविधाएं शुरू कर रही है, जिनसे आम लोगों की जिंदगी आसान हो सके। अब न्याय से जुड़ी जानकारी और कानूनी सहायता प्राप्त करना भी पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है। भारत सरकार ने ‘न्याय सेतु’ (Nyaya Setu) नाम की एक डिजिटल सुविधा शुरू की है, जो अब सीधे WhatsApp पर उपलब्ध है।

इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि अब लोगों को कानूनी जानकारी लेने के लिए कोर्ट, वकील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ WhatsApp पर एक साधारण “Hi” या “Hello” मैसेज भेजकर आप घर बैठे ही कानूनी सलाह, कोर्ट केस की स्थिति और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल आम नागरिकों को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने का एक स्मार्ट और आसान तरीका है।

क्या है Nyaya Setu?

Nyaya Setu भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल कानूनी सेवा है। इसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य देश के हर नागरिक तक सुलभ और तेज कानूनी सहायता पहुंचाना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोग बिना किसी जटिल प्रक्रिया के कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें कानून से जुड़ी जानकारी तो चाहिए, लेकिन वे वकील तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। अब इस सुविधा को WhatsApp के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है। कानून और न्याय मंत्रालय के अनुसार इस अपडेट से यह सुनिश्चित किया गया है कि हर नागरिक को सुरक्षित और जल्दी प्रोफेशनल कानूनी सहायता मिल सके।

इसे भी पढ़ें: OTP से भी ज्यादा सुरक्षित है Google Authenticator, ऐसे करें Gmail में सेटअप

WhatsApp पर कैसे काम करता है Nyaya Setu?

Nyaya Setu को WhatsApp से जोड़ने के बाद इसका इस्तेमाल बेहद आसान हो गया है। इसके लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होती। यूजर को सिर्फ WhatsApp खोलना है और दिए गए नंबर पर एक साधारण मैसेज भेजना है। इसके बाद एक ऑटोमैटिक सिस्टम आपकी मदद के लिए तैयार हो जाता है। मैसेज भेजने के बाद आपको कुछ विकल्प दिखाई देते हैं, जिनमें से अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर आप आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

इस नंबर पर भेजना होगा मैसेज

अगर आप WhatsApp के जरिए Nyaya Setu सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक खास नंबर पर मैसेज करना होगा।

नंबर: 7217711814


जब आप इस नंबर को WhatsApp पर खोलेंगे तो यह “Tele-Law” नाम से दिखाई देगा। आप चाहें तो इस नंबर को अपने फोन में सेव कर सकते हैं या सीधे WhatsApp पर जाकर Hi या Hello लिखकर भेज सकते हैं। मैसेज भेजते ही आपके सामने तीन मुख्य विकल्प दिखाई देंगे।

मिलेंगे ये तीन महत्वपूर्ण विकल्प

WhatsApp पर Nyaya Setu से जुड़ने के बाद आपको तीन तरह की सेवाएं मिलती हैं।

1. कानूनी सलाह (Legal Advice)

अगर आपको किसी कानूनी मामले में सलाह चाहिए, तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। इसके माध्यम से आपको विशेषज्ञों की राय मिल सकती है।

2. कानूनी जानकारी (Legal Information)

इस सेक्शन में कानून से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब मिलते हैं। जैसे किसी कानून का मतलब क्या है या किसी कानूनी प्रक्रिया को कैसे पूरा किया जाता है।

3. कानूनी सहायता (Legal Assistance)

अगर आपको किसी केस या कानूनी प्रक्रिया में मदद चाहिए, तो यह विकल्प उपयोगी साबित हो सकता है।

इन सेवाओं के जरिए लोग घर बैठे ही मुफ्त में कानूनी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आम लोगों के लिए क्यों है यह सेवा खास?

Nyaya Setu की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुविधा सरल, मुफ्त और डिजिटल है। भारत जैसे बड़े देश में बहुत से लोग कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी नहीं रखते। कई बार सही जानकारी न होने के कारण लोग परेशान भी हो जाते हैं। ऐसे में Nyaya Setu एक भरोसेमंद डिजिटल मार्गदर्शक की तरह काम करता है।

WhatsApp के जरिए उपलब्ध होने के कारण इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है, क्योंकि देश में करोड़ों लोग पहले से ही WhatsApp का उपयोग करते हैं। Nyaya Setu की WhatsApp सेवा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को कानूनी जानकारी और सहायता आसानी से मिल सकेगी।

अगर आपको किसी कानून, कोर्ट केस या सरकारी कानूनी योजना के बारे में जानकारी चाहिए, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस WhatsApp पर 7217711814 नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें और कुछ ही मिनटों में जरूरी जानकारी प्राप्त करें। यह सुविधा निश्चित रूप से लोगों को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: सबसे ज्यादा रन बनाए, अवॉर्ड भी जीता, फिर विराट कोहली ने किसे बताया मैच का हीरो?

विराट कोहली ने इस मैच में अपनी टीम को एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाई और सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. मगर कोहली ने एक खास खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वो बड़ा अंतर साबित हुआ. Sat, 25 Apr 2026 07:02:57 +0530

  Videos
See all

Maharashtra Politics: ऑटो-टैक्सी ड्राइवर के लिए मराठी अनिवार्य! | Sanjay Nirupam | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:06:59+00:00

US-Israel-Iran War: ट्रंप की धमकी पर क्या ईरान की कूटनीति? | Strait of Hormuz | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:12:16+00:00

AAP VS BJP: संकट के बीच CM Bhagwant Mann का बीजेपी पर पलटवार #aap #bjp #bhagwantmann #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:04:29+00:00

Raghav Chadha Resigns From AAP Updates: केजरीवाल को राघव चड्ढा ने दिया बड़ा झटका | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:06:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers