Responsive Scrollable Menu

₹8000 से कम में चाहिए बेस्ट फोन? ये हो सकता है परफेक्ट चॉइस, मिलेगा 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

लावा ने भारत में Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹7,999 रखी गई है. ये फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, एंड्रॉयड 15 और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में आता है.

Continue reading on the app

आज की सरकारी नौकरी:बिहार में इंस्ट्रक्टर की 726 वैकेंसी ; यूपी में 295 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, उत्तराखंड में 335 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती की, यूपी में 295 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ ही उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 335 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती, फीस 100 रुपए बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने 726 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा। एज लिमिट : अधिकतम 45 साल फीस : सभी कैटेगरी के लिए 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक शॉर्ट नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी में 295 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 16 जून से आवेदन शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गृह सुरक्षा मुख्यालय के अंतर्गत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 16 जून से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट : दौड़ : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 335 भर्ती, सैलरी 69,100 तक उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने एएनएम भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रुप सी के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई तय की गई है। करेक्शन विंडो 6 से 9 मई तक खुली रहेगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. NVS में 208 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 17 अप्रैल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एजुकेटर, स्टाफ नर्स के 208 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पीजीटी : टीजीटी: TGT (स्पेशल एजुकेटर): लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस / लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री स्टाफ नर्स (महिला) : बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री, साथ ही कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का एक्सपीरियंस। एज लिमिट : अधिकतम 50 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती; यूपी में 170 वैकेंसी, AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की 75 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती की, UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती और AIIMS पटना में 75 ओपनिंग्स की। साथ ही गुजरात में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। MI Vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. CSK ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 2. मुंबई को सबसे बड़ी हार मिली मुंबई को IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था। 3. चेन्नई ने मुंबई को सबसे ज्यादा बार हराया चेन्नई ने मु्ंबई को IPL में 19वीं बार हराया। इसके साथ ही CSK मुंबई को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली टीम बन गई है। उसने MI के खिलाफ कुल 40 में से 19 मुकाबले जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स है, जिन्होंने 35 मैचों में से 18 जीत हासिल की हैं। दिल्ली कैपिटल्स 38 मैचों में 17 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 4. संजू ने 8वां टी-20 शतक लगाया संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 8वां शतक लगाया। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। दोनों के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने टी-20 में अब तक 8 शतक लगाए हैं। 5. IPL में संजू ने 5वां शतक लगाया संजू IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने IPL में अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं। 6. CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की बराबरी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने दो शतक लगा दिए हैं। चेन्नई के लिए अब तक चार खिलाड़ी 2 शतक लगा चुके हैं। संजू से पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों टीम ने काली पट्टी बांधकर शोक जताया। 2. बुमराह की नो बॉल पर चौका मैच के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद नो-बॉल डाली। फुल लेंथ की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री-हिट थी, लेकिन बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली और कोई रन नहीं बना। 3. सैंटनर ने क्रुणाल की तरह बाउंसर डाली चेन्नई की पारी के 6वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने क्रुणाल पंड्या की तरह बाउंसर गेंद डाली। ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए उतरे। सैंटनर ने उनको पहली गेंद ही 109.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। शिवम चौंके, लेकिन आखिरकार पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर भेजा और सिंगल ले लिया। इस गेंद के बाद डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी ताली बजाकर सैंटनर की सराहना की। 4. सैंटनर ने शानदार लो कैच पकड़ा चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का शानदार लो कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की 5वीं गेंद फुल टॉस डाली, कार्तिक शर्मा ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला, जहां मौजूद सैंटनर ने आगे की ओर डाइव लगाते बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेते समय सैंटनर को कंधे में हल्की चोट भी लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। कार्तिक 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 5. सैमसन ने चौका लगाकर शतक लगाया संजू सैमसन ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। कृष भगत की आखिरी गेंद पर संजू ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वह उस समय 97 रन पर खेल रहे थे। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। 6. अकील हुसैन ने विकेट मेडेन ओवर डाला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने नमन धीर को पहली दो गेंद डॉट डाली। अकील ने तीसरी गेंद 90 किमी/घंटा के रफ्तार डाली। नमन धीर ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा आखिरी तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और अकील का ओवर मेडेन गया। 7. हुसैन का अजब-गजब सेलिब्रेशन दूसरी इनिंग के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्पिनर अकील हुसैन ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। ओवर की आखिरी गेंद अकील ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली, जिस पर बल्लेबाज दानिश मलेवर आगे बढ़कर डिफेंस करने गए। गेंद हल्का सा बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। इस विकेट के बाद अकील ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखकर मास्क जैसा सेलिब्रेशन किया। पारी के तीसरे ओवर में नमन धीर को आउट करने के बाद भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जश्न मनाया। 8. तिलक और ओवरटन के बीच बहस मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हो गए। हालांंकि अंपायर्स ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए ओवरटन को वहां से दूर भेज दिया। इसके बाद आगे का खेल शुरु हुआ। Thu, 23 Apr 2026 23:32:43

  Videos
See all

पानी में छिपे गड्ढे में समाई बाइक, CCTV वायरल #baghpat #cctv #viralvideo #upnews #shorts #accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T23:45:01+00:00

Iran America Ceasfire News: सीज़फायर के बाद भी दुनिया को कैसा डर? | Israel | Attack | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T00:00:30+00:00

Baba Bageshwar on Lenskart Controversy: लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वर की चेतावनी | Dhirendra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T23:01:05+00:00

Iran America War Update: पाकिस्तान से नाराज ईरान, तबाही तय! | Israel | Attack | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T22:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers