Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में सुरक्षित वैक्सीनेशन की गारंटी भी नहीं, 331 बच्चे एचआईवी संक्रमित : र‍िपोर्ट

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की वैश्विक छवि पहले से ही कमजोर हो रही है और अब पंजाब प्रांत के एक सरकारी अस्पताल में हुई एक हालिया घटना ने इसे और झटका दिया है। यहां 331 बच्चे एचआईवी से संक्रमित पाए गए।

खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, भक्कर शहर में हुई इस घटना ने देश की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लंबे समय से कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकवादियों, अपराधियों और नशा तस्करों को समर्थन देकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कई बच्चों को एक ही सिरिंज से टीके लगाए गए, जो सिर्फ लापरवाही ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कमजोरी को भी दिखाता है।

रिपोर्ट में बताया गया है, इसे सिर्फ एक सामान्य मेडिकल गलती मानकर नहीं छोड़ा जा सकता। यह एक ऐसी व्यवस्था की सच्चाई दिखाता है जो कमजोर है और जहां बुनियादी स्वास्थ्य नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। एक ही सिरिंज से दस बच्चों को इंजेक्शन देना या तो नियमों की जानकारी की कमी दिखाता है या फिर नियमों की पूरी तरह अनदेखी और दोनों ही स्थितियां खतरनाक हैं।

331 बच्चों के एचआईवी से संक्रमित होना बेहद गंभीर मामला है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि सैकड़ों मासूम बच्चों की जिंदगी है, जिनका भविष्य एक लापरवाही की वजह से प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पहले भी चेतावनी के संकेत मिल चुके थे, जिससे साफ होता है कि यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का नतीजा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह समस्या सिर्फ एक अस्पताल या कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था की विफलता को दिखाती है। अगर मजबूत निगरानी, जवाबदेही और समय पर सुधार न हो, तो ऐसी घटनाएं दोबारा होने की संभावना रहती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी देश की ताकत सिर्फ बाहरी दिखावे से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि वह अपने नागरिकों की बुनियादी सुरक्षा कितनी अच्छी तरह सुनिश्चित करता है। अगर कोई देश अपने बच्चों को सुरक्षित टीका तक नहीं दे सकता, तो उसकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मैगी बैंगल के 7 फैंसी डिजाइन, कश्मीरी-जैली के बाद ट्रेंड में है नई लुक

Maggie Bangle Design: कश्मीरी बैंगल और जैली बैंगल के बाद मार्केट में मैगी बैंगल इन दिनों खूब पसंद की जा रही है और नई ट्रेंड बन गई है। आपके लिए हम लेकर आए हैं मैगी बैंगल की कुछ सुंदर डिजाइन लाए हैं जो आपको खूब पसंद आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs SA W: दीप्ति शर्मा ने करियर में पहली बार किया ऐसा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथा T20 जीता भारत

Deepti Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जोहानिसबर्ग में खेले चौथे T20I में साउथ अफ्रीका को हरा दिया. भारत की इस जीत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने करियर में जो पहले कभी नहीं किया, वो करके दिखाया. Sun, 26 Apr 2026 06:54:24 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Washington DC Firing :ट्रंप के डिनर के दौरान फायरिंग | Iran US War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:46:05+00:00

Firing On Trump Breaking LIVE: आधी रात ट्रंप पर हमला..! | Pakistan | Trump | Munir | Washington DC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:46:18+00:00

President Trump is rushed from the White House event after suspected gunshots heard. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:43:52+00:00

Big Breaking On Washington DC Firing : बाल-बाल बचे ट्रंप!होटल में फायरिंग | Iran US War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:41:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers