शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के गले में अटकी नोज रिंग, दर्द से हुईं बेचैन, को-स्टार ने की मदद : Video
Shehnaaz Gill Ishqnama BTS: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली है. उन्होंने बिग बॉस 13 में अपने यूनिक अंदाज से लोगों का दिल जीता. शो के दौरान उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का प्यार और सपोर्ट मिला. उन्हें बिग बॉस से काफी बड़ी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्म और म्यूजिक वीडियो किए. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था. हाल ही में शहनाज गिल की नई पंजाबी फिल्म इश्कनामा रिलीज हुई. जिसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें शूटिंग के दौरान उनके गले में नोज रिंग फंस जाती है और वह काफी बेचैन दिखती हैं. उनका यह वीडियो देखने के बाद फैंस काफी दुखी नजर आए. आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या-क्या देखने के लिए मिला.
शहनाज गिल के गले में फंसी नोज रिंग
दरअसल, हाल ही में उनका फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उनके गले में नोज रिंग फंस जाती है और वह काफी बेचैन दिखाई दीं. इस वीडियो के बाद फैंस ने उनसे इसी वीडियो को पोस्ट करने के लिए कहा और जानना चाह की उन्हें आखिर क्या हुआ था. फैंस की डिमांड पूरी करते हुए शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में देखा सकता है, कैसे वह नोज रिंग गले फंसने के बाद बेचैन हो जाती हैं और अपनी हेल्प करने के लिए चीखती हैं.
शहनाज गिल ने शेयर की बीटीएस वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है. शहनाज गिल इश्कनाम के लिए सौरभ सचदेवा के साथ एक सीन शूट कर रही होती हैं, सीन पूरा होने के बाद शहनाज अचानक बेचैन हो जाती हैं और एक कोने की ओर जाती हैं. वह चिल्लाती हुई कहती हैं कि उनके गले में नोज रिंग फंस गई है. जिसके बाद सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते हैं और पीठ पर जोर-जोर थपकी करते हैं, हालांकि, वीडियो में इसके आगे नहीं दिखाया गया कि क्या हुआ था. लेकिन बताया जा रहा है कि वो नोज रिंग उनके पेट में चली गई थी. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शहनाज ने किसी अनहोनी का जिक्र तो नहीं किया. बस उन्होंने यह लिखा , 'फिल्म का छोटा सा बीटीएस क्योंकि बहुत सारे लोग मुझसे नथनी वाली वीडियो पोस्ट करने के लिए कह रहे थे.'
फैंस ने कैसा दिया रिएक्शन
शहनाज गिल के इस बीटीएस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की. साथ ही उन्हें अपना ख्याल करने के लिए कहा. एक फैन ने लिखा, 'सना, किसी रोल के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालो... तुम हमारे लिए बहुत कीमती हो, यह बहुत ही डरावना पल था.' वही, दूसरे ने शहनाज के लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा, 'डियर, आप कितने समर्पित हो, यह देखकर मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है और मैं इसकी तारीफ़ करती हूँ! लेकिन प्लीज़ अपना ध्यान रखना!! तुम बहुत कीमती हो, इसलिए अपना ख्याल रखना!' इसके साथ ही एक तीसरे फैन ने हैराना जातते हुए लिखा, 'ओह अल्लाह, सना, प्लीज़ अपना ध्यान रखना. अल्लाह उसका ख्याल रखे. अल्लाह तुम्हारी हिफ़ाज़त करे, आमीन.हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं.'
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं शहनाज गिल
आपको जैसाकि पहले बताया था कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आईं, लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. खासतौर से फैंस ने सिद्धार्थ संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया. बिग बॉस के बाद भी शहनाज की सिद्धार्थ संग काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी. लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया था जिससे वह पूरी तरह टूट गई थी. एक्टर के निधन के पांच साल गुजर जाने के बाद अब वह एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल संग डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं. कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके है. शहनाज गिल के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो इस समय वह इश्कनामा में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘3-4 शादियां नॉर्मल हैं...’, सिंगल मदर होने पर राखी सावंत ने दिया ऐसा जवाब, बताया कब करेंगी शादी?
"विदेश से आने वाले पैसे से क्यों डर रही सरकार.." अखिलेश यादव ने FCRA-परिसीमन बिल पर BJP को घेरा
UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने FCRA और परिसीमन विधेयकों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सरकार पर विपक्ष के सवालों से बचने और संस्थाओं पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया है.
The post "विदेश से आने वाले पैसे से क्यों डर रही सरकार.." अखिलेश यादव ने FCRA-परिसीमन बिल पर BJP को घेरा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










