Responsive Scrollable Menu

मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका दौरे पर है WTC में ये कारनामा करने का मौका, लेने होंगे सिर्फ इतने विकेट

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेला, जिसे 6 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने कमाल की आतिशी बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में सिराज के चर्चे हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि श्रीलंका दौरे पर सिराज के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है. जी हां, इस सीरीज में उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं.

मोहम्मद सिराज के पास है नंबर-1 बनने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम फिलहाल चौथे स्थान पर है. उन्होंने इस साइकल में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में 26.92 के औसत से 39 विकेट लिए हैं. अब यदि सिराज श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले 2 मैचों में 8 विकेट चटकाने में सफल होते हैं, तो वह WTC के इस साइकल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

आपको बता दें, भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने WTC के अंडर अब तक 45 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 84 पारियों में उन्होंने 29.66 के औसत से 139 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 बार फोर विकेट हॉल और 5 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं.

मिचेल स्टार्क फिलहाल टॉप पर हैं काबिज

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार पेसर ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 18.26 के औसत से 46 विकेट चटकाए हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोश टंग हैं, जिन्होंने 9 मैच की 18 पारियों में 45 विकेट लिए हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 11 मैच की 20 पारियचों में 39 विकेट लिए हैं.

वॉर्म-अप मैच में मोहम्मद सिराज ने बल्ले से किया कमाल

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका इलेवन के साथ खेले गए मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई. कोलंबो में खेले गए वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन ने भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया था. आखिरी समय में ऐसा लगने लगा था कि मैच ड्रॉ पर खत्म हो जाएगा. 1 ओवर बाकी था, जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे. फिर मोहम्मद सिराज ने बल्ले से कमाल कर दिया.

दिन का आखिरी ओवर नुवंता ने डाला. सिराज ने पहली गेंद पर अपना पैर हटाकर काऊ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्का मारा. दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर थी, सिराज ने इस पर भी छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद पर सिराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया. सिराज के इन सिक्सेस की वजह से टीम इंडिया ने वार्म-अप मैच को 6 विकेट से जीत गया. मैच खत्म होने के बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज से हैंडशेक करने आए, तो वह मजाक-मजाक में उनका बल्ला चैक करने लगे कि अचानक सिराज इतने शानदार छक्के आखिर कैसे लगाने लगे.

ये भी पढ़ें: सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात

Continue reading on the app

शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के गले में अटकी नोज रिंग, दर्द से हुईं बेचैन, को-स्टार ने की मदद : Video

Shehnaaz Gill Ishqnama BTS: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली है. उन्होंने बिग बॉस 13 में अपने यूनिक अंदाज से लोगों का दिल जीता. शो के दौरान उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का प्यार और सपोर्ट मिला. उन्हें बिग बॉस से काफी बड़ी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्म और म्यूजिक वीडियो किए. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था. हाल ही में शहनाज गिल की नई पंजाबी फिल्म इश्कनामा रिलीज हुई.  जिसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें शूटिंग के दौरान उनके गले में नोज रिंग फंस जाती है और वह काफी बेचैन दिखती हैं. उनका यह वीडियो देखने के बाद फैंस काफी दुखी नजर आए. आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या-क्या देखने के लिए मिला. 

शहनाज गिल के गले में फंसी नोज रिंग

दरअसल, हाल ही में उनका फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उनके गले में नोज रिंग फंस जाती है और वह काफी बेचैन दिखाई दीं. इस वीडियो के बाद फैंस ने उनसे इसी वीडियो को पोस्ट करने के लिए कहा और जानना चाह की उन्हें आखिर क्या हुआ था. फैंस की डिमांड पूरी करते हुए शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में देखा सकता है, कैसे वह नोज रिंग गले फंसने के बाद बेचैन हो जाती हैं और अपनी हेल्प करने के लिए चीखती हैं. 

शहनाज गिल ने शेयर की बीटीएस वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है. शहनाज गिल इश्कनाम के लिए सौरभ सचदेवा के साथ एक सीन शूट कर रही होती हैं, सीन पूरा होने के बाद शहनाज अचानक बेचैन हो जाती हैं और एक कोने की ओर जाती हैं. वह चिल्लाती हुई कहती हैं कि उनके गले में नोज रिंग फंस गई है. जिसके बाद सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते हैं और पीठ पर जोर-जोर थपकी करते हैं, हालांकि, वीडियो में इसके आगे नहीं दिखाया गया कि क्या हुआ था. लेकिन बताया जा रहा है कि वो नोज रिंग उनके पेट में चली गई थी. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शहनाज ने किसी अनहोनी का जिक्र तो नहीं किया. बस उन्होंने यह लिखा , 'फिल्म का छोटा सा बीटीएस क्योंकि बहुत सारे लोग मुझसे नथनी वाली वीडियो पोस्ट करने के लिए कह रहे थे.'

फैंस ने कैसा दिया रिएक्शन

शहनाज गिल के इस बीटीएस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की. साथ ही उन्हें अपना ख्याल करने के लिए कहा. एक फैन ने लिखा, 'सना, किसी रोल के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालो... तुम हमारे लिए बहुत कीमती हो, यह बहुत ही डरावना पल था.' वही, दूसरे ने शहनाज के लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा, 'डियर, आप कितने समर्पित हो, यह देखकर मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है और मैं इसकी तारीफ़ करती हूँ! लेकिन प्लीज़ अपना ध्यान रखना!! तुम बहुत कीमती हो, इसलिए अपना ख्याल रखना!' इसके साथ ही एक तीसरे फैन ने हैराना जातते हुए लिखा,  'ओह अल्लाह, सना, प्लीज़ अपना ध्यान रखना. अल्लाह उसका ख्याल रखे. अल्लाह तुम्हारी हिफ़ाज़त करे, आमीन.हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं.'

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं शहनाज गिल

आपको जैसाकि पहले बताया था कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आईं, लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. खासतौर से फैंस ने सिद्धार्थ संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया. बिग बॉस के बाद भी शहनाज की सिद्धार्थ संग काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी. लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया था जिससे वह पूरी तरह टूट गई थी. एक्टर के निधन के पांच साल गुजर जाने के बाद अब वह एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल संग डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं. कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके है. शहनाज गिल के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो इस समय वह इश्कनामा में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: ‘3-4 शादियां नॉर्मल हैं...’, सिंगल मदर होने पर राखी सावंत ने दिया ऐसा जवाब, बताया कब करेंगी शादी?

Continue reading on the app

  Sports

करियर का 100वां शतक, वो भी एशेज सीरीज के दौरान, इस बल्लेबाज ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैफरी बॉयकॉट ने 11 अगस्त 1977 को ये इतिहास रचा था, जब उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच में शतक लगाया था. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां शतक था. Tue, 11 Aug 2026 02:30:10 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट | IMD Alert | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:30:20+00:00

Jharkhand Student Protest के दौरान Police Action पर Devendra Mehto का सबसे बड़ा बयान ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers