Responsive Scrollable Menu

'मुझे नरेंदर नाम से नफरत हो गई है' भारतीय मुक्केबाज से बोला पाकिस्तानी बॉक्सर, सुनकर जोर-जोर से हंस पड़े PM मोदी

Commonwealth Games 2026 Narender Berwal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा. देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले. भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया. 

पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ ही नरेंदर की पहली फाइट

नरेंदर ने बताया कि वह साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में वह हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे और उनकी पहली फाइट ही पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ थी. उन्होंने बताया कि मिलिट्री से उन्हें फोन आया था कि चाहे जो जाए पाकिस्तान से नहीं हारना है. नरेंदर ने बताया ने पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ वह पहला बाउट 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में उन्हें पाकिस्तानी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली. हालांकि, नरेंदर के अनुसार, वह दूसरे बाउट को भी 3-2 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया.

ये भी पढ़ें: धनबाद के किसानों के लिए अच्छी खबर, अच्छी क्वालिटी वाले फलदार पौधे अब कम कीमत पर मिलेंगे

मुझे नरेंदर नाम से नफरत हो है: पाकिस्तानी मुक्केबाज

नरेंदर के मुताबिक, इसके बाद उन्हें और पाकिस्तानी मुक्केबाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारतीय मुक्केबाज ने बताया कि उनके साथ भारतीय सेना से जो कोच गए थे उनका नाम भी नरेंदर राणा था. नरेंदर ने पीएम मोदी से कहा कि आप भी साल 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, जिसके चलते पाकिस्तानी मुक्केबाज ने नरेंदर से कहा, "मैं आपसे एक बात कहूं, आपका नाम नरेंदर है, आपके कोच का नाम नरेंदर है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंदर है, ऐसे में मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है." नरेंदर द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए.

ये भी पढ़ें: LIVE: रांची में बढ़ता जा रहा बवाल, छात्रों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज, MLA जयराम महतो ने सदन से निकलकर दिया समर्थन

गोल्ड से एक कदम दूर रह गए नरेंदर 

नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए. भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें: रांची में छात्रों का 'महासंग्राम'! JPSC-JSSC की 5 मांगों पर सरकार से कहां फंसा पेंच?

 

ये भी पढ़े: संसद में आज पेश होंगे 4 अहम बिल, एक राज्य का नाम बदलने का आएगा प्रस्ताव

Continue reading on the app

Explainer: सनी देओल की 'Batwara 1947 ' या इमरान हाशमी की 'Awarapan 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा भारी?

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है. एक तरफ सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर पीरियड ड्रामा 'बंटवारा 1947' है, तो दूसरी तरफ इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की 'आवारापन 2' है. खास बात ये है कि दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में सवाल है कि इस क्लैश में किस फिल्म का पलड़ा भारी रह सकता है?

दोनों की कहानी में क्या है खास?

'बंटवारा 1947' की बात करे तो  राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की कहानी दिखाई गई है.  फिल्म में उन लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है, जो अचानक अपने घर, जमीन और अपनों से दूर हो गए थे. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान में एक घर मिलता है, लेकिन उस घर की हिंदू मालकिन वहां से जाने को तैयार नहीं होती है. इसके जरिए फिल्म बंटवारे के दर्द, इंसानियत और रिश्तों को सामने लाने की कोशिश करती है.

वहीं 'आवारापन 2' की बात करे तो इसमें एक्शन, इमोशन, प्यार और बदले की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे. करीब दो दशक बाद ये किरदार बड़े पर्दे पर वापस लौट रहा है. वहीं, इस बार कहानी आवारपन में जहां खत्म हुई, उसके आगे बढ़ती है. फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक, शिवम इस बार भी अपराध की दुनिया में फंसा है और उसके सामने प्यार, बदला और अपने अतीत से जुड़ी कई चुनौतियां हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

स्टारकास्ट की बात करें तो 'बंटवारा 1947' में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ प्रीति जिंटा (Preirty Zinta), शबाना आजमी (Shabana Azmi), अली फजल (Ali Fazal) और करण देओल (Karan Deol) जैसे कलाकार हैं. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. खास बात ये भी है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर साथ आई है, जिसे देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

दूसरी तरफ 'आवारापन 2' की स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) अहम रोल में हैं. शबाना फिल्म में नफीसा नाम का नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. दोनों फिल्मों की कास्ट में जो एक चीज कॉमन है वो हैं एक्ट्रेस शबाना है, हालांकि दोनों फिल्मों में उनका रोल काफी अलग होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Explainer: भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', जानें कहानी से स्टार कास्ट तक पूरी डिटेल

कौन हैं दोनों फिल्मों के डायरेक्टर?

'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. वो 'घायल', 'दामिनी', 'अंदाज अपना अपना' और 'घातक' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी पहले भी कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी है. रिलीज से पहले सनी की फिल्म 'घायल' को भी चुनिंदा सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है, जिससे दोनों की पुरानी जोड़ी को लेकर नॉस्टैल्जिया बढ़ाने की कोशिश नजर आती है.

वहीं 'आवारापन 2' की कमान नितिन कक्कड़ के हाथ में है. वो 'फिल्मिस्तान' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.  बता दें,आवारापन 2 का मुकाबला बंटवारा से ही नहीं, बल्कि  उनकी पहली फिल्म से भी है. क्योंकि इसके पहला पार्ट को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और ये इमरान हाशमी के करियर की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है.  ऐसे में लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं. 

किस फिल्म का बजट है ज्यादा

'बंटवारा 1947' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि ये आंकड़ा रिपोर्ट्स पर आधारित है और मेकर्स की ओर से आधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म में बड़े स्टार्स, पीरियड सेटिंग और बड़े स्तर का प्रोडक्शन की वजह से ये महंगा प्रोजेक्ट में शामिल है. वहीं, 'आवारापन 2' के आधिकारिक बजट सामने नहीं आया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बनी है. इस मामले में तो बंटवारा ही आवारापन से आगे नजर आ रही है. हालांकि दोनों का बजट ऑफिशियल नहीं किया गया है.

15 अगस्त का मिलेगा फायदा

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' की रिलीज डेट एक ही है. यानि 14 अगस्त 2026 को दोनों फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. ऐसे में  स्वतंत्रता दिवस के आसपास मिलने वाली छुट्टियों का फायदा दोनों फिल्में उठाने वाली हैं.  एक तरफ देशभक्ति और विभाजन की भावनात्मक कहानी है, तो दूसरी तरफ इमरान हाशमी की पुरानी फिल्म से जुड़ी नॉस्टैल्जिया वैल्यू
लोगों को देखने को मिलेगी.यही वजह है कि दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन और ऑडियंस शेयर को लेकर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

म्यूजिक में किसका पलड़ा भारी?

'बंटवारा 1947' का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और गानों के लिए जावेद अख्तर जुड़े हैं. रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी अपने आप में फिल्म के म्यूजिक को लेकर बड़ी उम्मीद पैदा करती है. वहीं 'आवारापन 2' के म्यूजिक में पुरानी फिल्म की यादों को बनाए रखने की कोशिश की गई है. 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' जैसे फेमस गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है. मिथुन और सईद कादरी की वापसी भी फिल्म के म्यूजिक को ओरिजिनल फिल्म से जोड़ती है. ऐसे में म्यूजिक के मामले में 'आवारापन 2' के पास नॉस्टैल्जिया का फायदा है.

ऑडियंस किस फिल्म की तरफ जा सकती है?

अगर दर्शक देशभक्ति, इतिहास, इमोशन और परिवार वाली कहानी पसंद करते हैं तो 'बंटवारा 1947' उन्हें आकर्षित कर सकती है. खासकर स्वतंत्रता दिवस के आसपास इस तरह की फिल्म को भावनात्मक फायदा मिल सकता है. दूसरी तरफ यंग दर्शकों और इमरान हाशमी के पुराने फैंस के बीच 'आवारापन 2' को लेकर एक्साइटमेंट ज्यादा है. शिवम की वापसी, एक्शन, रोमांस और पुराने गानों की याद फिल्म को फायदा दे सकती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Awarapan 2' में क्या है नया? पहली फिल्म से कितनी बदली कहानी, जानें स्टारकास्ट, बजट से लेकर सबकुछ

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

Devendra Nath Mahto Viral: देवेंद्र नाथ महतो ने CM सोरेन पर क्या बोलकर चौंकाया ? #jharkhandnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T20:08:10+00:00

Crime News: गार्ड ने मारी गोली.. रील बना रहे थे या चोरी करने आए थे? | Full Investigation Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T20:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers