सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से की अपील, कहा – ‘MLC चुनाव में बने उम्मीदवार’, जानिए क्या है वजह?
महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। दरअसल NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस चुनाव में उम्मीदवार बनने की अपील की है। वहीं उनके बयान के बाद राज्य की सियासत में नए कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं और उनके मुताबिक इस चुनाव में उद्धव ठाकरे को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
महाराष्ट्रात विधानपरिषदेची निवडणूक होऊ घातलेली आहे. ही निवडणूक राज्याचे माजी मुख्यमंत्री मा. उद्धवजी ठाकरे यांनीच लढावी अशी राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार पक्षाची आग्रहाची विनंती आहे. उद्धवजी हे राज्यातील ज्येष्ठ व अनुभवी नेते आहेत. त्यांच्या अनुभवाचा राज्याला तसेच…
— Supriya Sule (@supriya_sule) April 23, 2026
दरअसल उन्होंने कहा है कि ठाकरे राज्य के अनुभवी और सीनियर नेता हैं और उनका अनुभव सदन के कामकाज के लिए काफी उपयोगी रहेगा। सुप्रिया सुले ने विनम्र अपील करते हुए कहा कि ठाकरे इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें।
कांग्रेस भी कर रही समर्थन
दरअसल महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर अभी तक महाविकास अघाड़ी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सुप्रिया सुले के बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि गठबंधन उद्धव ठाकरे के नाम पर विचार कर सकता है। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी कहा था कि अगर उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं तो कांग्रेस उनका समर्थन करेगी। इससे साफ है कि विपक्षी गठबंधन में ठाकरे को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का पूरा कार्यक्रम
वहीं इस बार महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया तय की गई है। इनमें से 9 सीटों के लिए नियमित चुनाव होंगे जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। दरअसल चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल रखी गई है। उम्मीदवार 4 मई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
Jharkhand News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन सम्मान के तहत धनबाद की तीन पंचायतों को मिलेगा 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार
Jharkhand News: झारखंड में बेहतर काम करने वाली पंचायतों और जिला परिषदों को सम्मानित करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मान मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (Chief Minister Panchayat Incentive Scheme) के तहत दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य गांवों के विकास को बढ़ावा देना है.
रांची में होगा सम्मान समारोह
जानकारी के मुताबिक, रांची में शुक्रवार (24 अप्रैल) को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें पूरे राज्य से चुनी गई 108 पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद को सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे.
धनबाद की सीमित भागीदारी
धनबाद जिले की बात करें तो यहां से जिला परिषद का चयन किसी भी श्रेणी में नहीं हुआ है. हालांकि, तीन पंचायतों ने अपनी जगह बनाई है. पंचायत श्रेणी में पूर्वी टुंडी का रूपन पंचायत, स्वस्थ्य ग्राम पंचायत में निरसा का पलारपुर और श्रेष्ठ ग्राम सभा में एग्यारकुंड प्रखंड का एग्यारकुंड उत्तरी पंचायत शामिल हैं.
4 से 20 लाख तक का पुरस्कार
आपको बता दें कि इस योजना के तहत चयनित पंचायतों और जिला परिषदों को 4 लाख से 20 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. धनबाद की चयनित पंचायतों को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. यह राशि पंचायतों के विकास कार्यों को और मजबूत करने में मदद करेगी.
प्रतिनिधियों की भागीदारी
सम्मान समारोह में रूपन और पलारपुर पंचायत के मुखिया और सचिव शामिल होंगे. वहीं एग्यारकुंड उत्तरी पंचायत के मुखिया भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. यदि जिला परिषद का चयन हुआ होता, तो उसके प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते थे.
पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन
धनबाद के उपविकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार पंचायतों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य पंचायतें भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी और अगली बार धनबाद जिला परिषद भी इस सूची में शामिल होगा. यह योजना गांवों के विकास और स्वच्छ प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Topper List 2026: 10वीं के बोर्ड में प्रियांशु कुमारी ने किया टॉप, 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation
















