Responsive Scrollable Menu

मई में JEE Advanced 2026, रजिस्ट्रेशन शुरू, जरूरी गाइडलाइंस भी जारी, जान लें फीस और पात्रता

जेईई एडवांस्ड 2026 (IIT JEE Advanced 2026) के लिए एप्लीकेशन लिंक आईआईटी रुड़की ने एक्टिव कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 4 मई 2026 है। आवेदन के दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।  जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

भारतीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। इसमें सर्विस चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और अन्य किसी भी शामिल नहीं किया गया है, जो पेमेंट गेटवे या बैंक द्वारा लगाए जाते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब रजिस्ट्रेशन पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेंस 2026 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

 इन बातों का रखें ख्याल 

  • सभी दस्तावेजों को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने की सलाह दी गई है। जिसकी साइज़ न्यूनतम 50 kb और अधिकतम 500 kb होनी चाहिए।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ई-चालान/सीएससी का भुगतान किया जा सकता है। पेमेंट के बाद भी उम्मीदवार को “रजिस्ट्रेशन एक्नॉलेजमेंट” यूनीक रजिस्ट्रेशन के साथ प्रिंट करने की अनुमति होगी।
  • आईआईटी रुड़की ने सभी उम्मीदवारों को अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है। यदि इसका गलत इस्तेमाल होता है तो इसकी जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की/एनआईसी की नहीं होगी।
  • लॉग इन के बाद यदि उम्मीदवार चाहे तो अपने पासवर्ड को बदल भी सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड 8 से 13 कैरेक्टर लंबा होना चाहिए। इसमें एक अपर केस अल्फाबेट, एक लोअर केस अल्फाबे, एक न्यूमेरिकल वैल्यू और एक स्पेशल कैरक्टर होना अनिवार्य है।
  • पासवर्ड को रिसेट करते समय जेईई मेंस पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन कोड/ रिसेट लिंक भेजा जाएगा।

क्या है पात्रता?

  • जेईई मेंस 2026 बीई/बीटेक पेपर में टॉप 2.5 लाख रैंक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या इसके बाद होनी चाहिए। एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी।
  • लगातार 2 सालों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस की परीक्षा में अभ्यर्थी बैठ सकता है।
  • 2025 या 2026 में पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति होगी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित अनिवार्य विषय हैं।  2024 इससे पहले कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • आईआईटी के किसी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को भी पात्र नहीं माना जाएगा।

Continue reading on the app

'लंगूर को हूर मिल गई', हसीना संग राजपाल यादव की दूसरी शादी पर घरवालों ने कसा तंज, पहली बार देखकर दंग थे ससुर

एक्टर राजपाल यादव ने हाल में अपनी 12 साल छोटी पत्नी राधा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी उम्र में 10-12 साल का अंतर होने के बावजूद उनका आपसी संवाद बहुत मजबूत है. उनकी मुलाकात कनाडा के कैलगरी में हुई थी और राजपाल राधा को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं. राधा न केवल उनके घर और खर्चों को संभालती हैं, बल्कि उनके करियर में भी सहायक रही हैं. व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव और कानूनी चुनौतियों का सामना करने के बाद, राजपाल अब अपनी हालिया फिल्म 'भूत बंगला' के साथ एक बार फिर काम पर लौट आए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर रहमान अब नहीं जा पाएंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए मुस्तफिजुर रहमान को पीएसएल के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है. मुस्तफिजुर रहमान लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे. Thu, 23 Apr 2026 21:47:16 +0530

  Videos
See all

Bagaha SP Nirmala Kumari Viral Video: जब SP साहिबा बन ई टीचर, पढ़ाने लगी इंग्लिश #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:44:14+00:00

Anam Kainat Success Story: मऊ की बेटी ने हाईस्कूल में मारी बाजी, बनना चाहती है डॉक्टर। Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:40:00+00:00

Shilpa Shetty visit Vindhyavasini Temple: शिल्पा ने मां विंध्यवासिनी के किए पूजन| Mirzapur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:42:50+00:00

UP Board Result 10th Topper: 10वीं टॉपर बनी सीतापुर की Kashish Verma | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:36:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers