US Dollar के सामने 8 पैसे गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 95.25 के स्तर पर पहुंचा
अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के दबाव में शुरुआती कारोबार में रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 95.25 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी से रुपये में अधिक गिरावट पर अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.18 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 95.25 प्रति डॉलर पर आ गया।
इसे भी पढ़ें: Rupee vs US Dollar: विदेशी पूंजी प्रवाह से रुपया 5 पैसे चढ़कर 95.17 पर बंद
यह पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त के साथ 95.17 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 99.70 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19.38 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,479.79 अंक पर और निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इसे भी पढ़ें: India Forex Reserves में 10.51 अरब डॉलर का उछाल, आंकड़ा 692.87 अरब डॉलर हुआ
आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह इसमें 6.118 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 682.354 अरब डॉलर रहा था।
Crude Oil कीमतों में तेजी से Share Market में गिरावट, Sensex 158 अंक टूटा
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.38 अंक की गिरावट के साथ78,479.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: Sensex की 4 कंपनियों का Market Cap ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 158.62 अंक टूटकर 78,340.55 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिटऔर हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Sensex 456 अंक गिरकर 78,499 पर बंद हुआ, Brent Crude के असर से Nifty भी फिसला
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65.35 अंककी गिरावट के साथ 24,570.65 अंक पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











