IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई राहत वाली खबर, टीम में होगी दिग्गज गेंदबाज की एंट्री
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत की अच्छा किया था, मगर फिर टीम लड़खड़ा गई, लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ जाएंगे. हालांकि वो थोड़ी देर से मुकाबला खेल सकते हैं, लेकिन उनके आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत वाली बात है.
दिल्ली कैपिटल्स में जल्द होगी मिचेल स्टार्क की वापसी
स्टार्क को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुमति मिल गई है. वो इंजरी की वजह से अब तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ नहीं पाए थे. उन्हें कंधे और कोहनी में दिक्कत थी. हालांकि अब वो फिट हैं और भारत आने के लिए तैयार हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े जाएंगे और इस सीजन में पहली बार 1 मई को मुकाबला खेलते नजर आएंगे. बता दें कि 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा.
BBL के दौरान चोटिल हो गए थे मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क पिछले करीब 4 महीने से मैदान से दूर हैं. जनवरी में वो आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेलते नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 विकेट प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड को अपने नाम किया था. इसके बाद वो बिग बैश ली यानी BBL के कुछ मैचों में खेले थे. इसी दौरान कैच लपकने के लिए ड्राइव करते हुए स्टार्क के कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी. कुछ समय के ब्रेक के उन्होंने वापसी की थी, लेकिन फिर दर्द होने की वजह से उन्हें रेस्ट दे दिया गया था. यही कारण है कि वो आईपीएल 2026 में अब नहीं खेल पाए हैं.
आईपीएल 2026 के प्वाइंटस टेबल में 5वें नंबर पर है दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत अच्छी की है. दिल्ली ने शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन फिर जीत के साथ-साथ हार भी मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 6 मैचों में से 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ छठें नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
तमिलनाडु चुनाव: वेल्लोर में मतदान केंद्रों पर रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत, वोटर्स में दिखा उत्साह
वेल्लोर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर इस बार मतदाताओं को एक अनोखा अनुभव मिला, जहां रोबोट ने उनका स्वागत किया और मतदान प्रक्रिया में सहयोग भी दिया।
गुडियात्तम और वेल्लोर विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की पहल के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किए गए। इन रोबोट्स का उद्देश्य मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को अधिक आकर्षक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना था।
गुडियात्तम के सरकारी नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर एक साड़ी पहने रोबोट ने मतदान करने पहुंचे लोगों का तमिल में स्वागत किया। यह रोबोट फूलों और चॉकलेट की ट्रे लेकर खड़ा था, जिससे मतदान केंद्र का माहौल उत्सव जैसा हो गया। कई मतदाता, खासकर पहली बार वोट देने वाले, इस दृश्य से काफी उत्साहित नजर आए।
एक मतदाता ने बताया, “हम रोबोट को देखकर हैरान रह गए। यह तमिल में बात कर रहा था और गर्मी से बचने के सुझाव भी दे रहा था।”
अधिकारियों के अनुसार, वेल्लोर जिले के कुल 1,427 मतदान केंद्रों में से केवल दो केंद्रों पर यह प्रयोग किया गया।
वेल्लोर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी मुस्लिम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात रोबोट सेंसर आधारित था, जो मतदाताओं से हाथ मिलाने और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने में सक्षम था। यह मतदाताओं को मोबाइल फोन जमा करने, मतदान कक्ष तक पहुंचने और अन्य नियमों के बारे में भी जानकारी दे रहा था।
इसके अलावा, रोबोट ने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग कतारों और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूकता फैलाने का काम भी किया।
इस अनोखी पहल ने मतदान केंद्रों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोग रोबोट के साथ बातचीत करते नजर आए।
चुनाव अधिकारियों ने इसे एक प्रयोगात्मक कदम बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुलभ, प्रभावी और तकनीक-संचालित बनाना है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















