Responsive Scrollable Menu

Rajpal Yadav जब गांव में बीवी का हुलिया देख हो गए थे हैरान, बताया रिएक्शन

Rajpal Yadav on His Wife: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के लिए पिछले कुछ महीने बहुत उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. चेक बाउंस केस में उन्हें कुछ दिन तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था. जिस तरह पत्नी राधा यादव ने जिंदगी में हर मुश्किल घड़ी में साथ निभाया, उसी तरह चेक बाउंस मामले में भी पति के साथ खड़ी रहीं. राजपाल यादव भी पत्नी को अपनी जिंदगी की 'रीढ़' मानते हैं, जो उनके सुख-दुख की साथी तो है ही, पर साथ ही उनकी हर पसंद-नापसंद का ख्याल रखती है. इसी बीच राजपाल यादव ने हाल ही एक पॉडकास्ट में पत्नी राधा यादव संग अपने रिश्ते और उनके सपोर्ट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि मुश्किल समय, खासकर चेक बाउंस केस के दौरान, उनकी पत्नी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं. 

राधा से राजपाल यादव की दूसरी शादी

राजपाल यादव ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में राधा यादव संग अपनी लव स्टोरी भी शेयर की और बताया कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी. मालूम हो कि राधा, राजपाल यादव की दूसरी पत्नी हैं. उनकी पहली शादी करुणा से की थी, जो अब इस दुनिया में नही हैं. इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम ज्योति है. ज्योति को जन्म देने के वक्त ही करुणा की मौत हो गई थी. फिर कुछ साल बाद राजपाल यादव ने राधा यादव से शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं.

Continue reading on the app

छत्तीसगढ़ में एमएसपी खरीद बढ़ी, बिहार में पहली बार दाल की संगठित खरीद शुरू: केंद्र

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद को काफी बढ़ाया गया है। साथ ही, बिहार में आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत पहली बार दाल की संगठित खरीद शुरू की गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत एमएसपी खरीद को मजबूत किया है, जिसमें नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएएफईडी) छत्तीसगढ़ में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, एनसीसीएफ ने बिहार में पहली बार मसूर दाल की संगठित खरीद शुरू की है, जो दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि यह पहल वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था से जुड़ी है, जिसमें सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर डब्ल्यूडीआरए-मान्यता प्राप्त गोदामों का उपयोग किया जा रहा है।

22 अप्रैल 2026 तक बिहार में 32,000 मीट्रिक टन मसूर खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 16 पीएसीएस/एफपीओ रजिस्टर किए गए हैं, 59 किसानों को जोड़ा गया है और अब तक 100.4 मीट्रिक टन की खरीद पूरी हो चुकी है।

एनएएफईडी भी राज्य में अपने नेटवर्क के जरिए प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत खरीद को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में पीएम-आशा के तहत खरीद में तेजी आई है। ई-सम्युक्ति पोर्टल के जरिए किसानों की डिजिटल भागीदारी बढ़ाई गई है और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रचार किया गया है।

वर्तमान में 85 पीएसीएस केंद्र सक्रिय हैं और धमतरी, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, रायपुर, रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों में खरीद जारी है। जल्द ही सरगुजा, कोंडागांव और कोरिया जिलों में भी इसे बढ़ाया जाएगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, एनसीसीएफ और एनएएफईडी दोनों राज्यों में अपने काम को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। यह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाता है।

मंत्रालय के अनुसार, ये कदम एमएसपी आधारित खरीद व्यवस्था को मजबूत करने, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और उन्हें औपचारिक सप्लाई चेन से जोड़ने के लिए उठाए गए हैं।

खरीद से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार से पारदर्शिता, दक्षता और पहुंच में और सुधार होने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul Hundred: केएल राहुल ने आईपीएल में जड़ा छठा शतक, ऐसा करने वाले बने इतिहास के पहले बल्लेबाज

KL Rahul Century: पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए केएल राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ा. उनका इस सीजन यह पहला हंड्रेड है, जबकि आईपीएल करियर में राहुल के बल्ले से निकली यह छठी शतकीय पारी है. केएल राहुल ने चौके के साथ सेंचुरी पूरी की. तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए. Sat, 25 Apr 2026 16:47:24 +0530

  Videos
See all

Himachal News:पांवटा साहिब में यमुना किनारे नाबालिग का शव मिलने से सनसनी.. पुलिस जांच में जुटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:42:49+00:00

UP Board Topper Reward 2026: बेटियों ने फिर लहराया परचम, CM Yogi का बड़ा ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:45:03+00:00

US-Iran वार्ता की संभावनाएं खत्म होने का दावा | #breakingnews #internationalnews #warzone #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:41:30+00:00

Ghazipur केस में बड़ा खुलासा.. निशा विश्वकर्मा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, डूबने से मौत l #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers