Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते ओटीटी और सिनेमाघरों में मचेगी धूम, ये फिल्में होने वाली है रिलीज

अप्रैल का आखिरी शुक्रवार आने वाला है। हर शुक्रवार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इस दिन कई सारी फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक रिलीज होती है। इस फ्राइडे भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाने वाली है।

अगर आप भी अलग-अलग फिल्में देखने के शौकीन हैं तो यह शुक्रवार आपके लिए काफी खास होने वाला है। यह कहानी आपको वीकेंड पर बिल्कुल भी बोर महसूस नहीं होने देगी। चलिए फटाफट से देख लेते हैं कि कौन सी फिल्में आपके लिए रिलीज होने वाली है।

चौबीस

बड़े पर्दे के बाद अनिल कपूर को ओटीटी पर भी जमकर काम करते हुए देखा जा रहा है। वह अमेरिकन सीरीज 24 के इंडियन एडिप्टेशन में नजर आने वाले हैं। यह ऑफिसर जयसिंह राठौड़ की कहानी है, जिन्हें प्रधानमंत्री की जानलेवा हत्या की साजिश को ना काम करने के जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस बीच उसे अपना लापता हुई बच्ची को भी बचाना है।

बंद मेलम

अगर आप हॉरर और एक्शन देखकर थक चुके हैं तो रोमांटिक फिल्म zee5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसमें प्यार, लाइफ और सपनों के बारे में बात की जाएगी। यह दो दोस्तों के इर्द-गिर घूमती हुई कहानी है जो गलतगहमी की वजह से एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। लेकिन जिंदगी की एक मोड़ पर इन दोनों की वापस मुलाकात होती है।

एपेक्स

इस साशा नाम की एक रॉक क्लाइंबर की कहानी है। इस क्षेत्र सर्वाइवल थ्रिलर में जख्मों को करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में चली जाती है। उसका यह सफर तब भयानक हो जाता है जब यहां वो एक खतरनाक शिकारी का शिकार बन जाती है। अपनी जान बचाते हुए वो जंगल में चूहा बिल्ली का खेल खेलती है यही फिल्म में दिखाया गया है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

इफ विशेज कुड किल

यह कोरियन कहानी है जिसमें स्टूडेंट्स का ग्रुप रहस्यमय गिरिगो ऐप का हिस्सा बन जाता है। इससे उनकी हर इच्छा पूरी होती है लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अपने विश पूरी करने के चक्कर में कैसे इन सब की मौत का काउंटडाउन शुरू होता है यही आपको सीरीज में देखने को मिलेगा। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रतिछाया

यह एके पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म को 23 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। सिनेमाघर में इसमें औसत परफॉर्मेंस किया था लेकिन अभी ओट पर क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

माइकल

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी जैक्सन की जिंदगी के राज इस फिल्म के जरिए खुलने वाले हैं। इसे 23 अप्रैल को इंडिया और 24 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज किया जाने वाला है। ये बायोपिक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Continue reading on the app

बजाज पल्सर NS400Z अब 350cc इंजन के साथ लॉन्च:एक्स-शोरूम कीमत ₹1.93 लाख, नए GST नियमों से सस्ती हुई बाइक

बजाज ऑटो ने नई पल्सर NS400Z को 349cc इंजन के साथ लॉन्च किया है। सरकार के नए GST 2.0 नियमों का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने इंजन की क्षमता कम की है। इससे बाइक की कुल कीमत में काफी कमी आई है। 2026 बजाज पल्सर NS400Z में सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में किया गया है। पहले इसमें 373cc का इंजन मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर 349cc कर दिया गया है। बजाज ने बोर साइज 89mm ही रखा है, लेकिन स्ट्रोक लेंथ में बदलाव किया है। यह नया 349cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन 40.6 PS की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि पावर में मामूली गिरावट के बावजूद, नया सेटअप बेहतर रिफाइनमेंट और ज्यादा माइलेज देगा। GST 2.0 से घट गई कीमतें इंजन को 350cc से नीचे रखने का मुख्य कारण टैक्स में बचत करना है। नए नियमों के तहत, 350cc से कम की बाइक पर अब 40% की जगह केवल 18% GST लगेगा। इसी वजह से नई पल्सर NS400Z की कीमत अब ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बनाती है। हार्डवेयर और बनावट पहले जैसी एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी फीचर्स के मामले में यह बाइक काफी एडवांस है। इसमें ग्राहकों को ये खास फीचर्स मिलेंगे… डायमेंशन और कलर ऑप्शन बाइक की सीट हाइट 807 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168 mm है। इसका कुल वजन (कर्ब वेट) 174 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। टायर की बात करें तो फ्रंट में 110-सेक्शन और रियर में 150-सेक्शन टायर मिलते हैं। यह बाइक चार कलर- ग्लॉसी रेसिंग रेड, ब्रुकलिन ब्लैक, प्यूटर ग्रे और पर्ल मेटालिक व्हाइट में उपलब्ध होगी। क्या है GST 2.0 का नियम? भारत में 350cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों को लग्जरी की कैटेगरी में माना जाता है, जिस पर ज्यादा टैक्स (सेस मिलाकर लगभग 40%) लगता है। 350cc के नीचे आने पर टैक्स स्लैब कम हो जाता है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को कम कीमत के रूप में मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

15 की उम्र में 36 गेंदों पर सेंचुरी.... वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में मचाया धमाल, दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Second IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे 15 वर्षीय वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ36 गेंदों पर तूफानी सेंचुरी जड़ी. उन्होंने 15 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इस दौरान वैभव को जीवनदान भी मिले जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया. वैभव आईपीएल में दो शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. Sat, 25 Apr 2026 21:02:34 +0530

  Videos
See all

Chandigarh में बीच सड़क पर बदसलूकी | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T15:39:31+00:00

West Bengal 2026: डॉ. अजय आलोक ने बताया बंगाल का मूड! Bengal Election | Mamata Banerjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T15:40:01+00:00

Rashtra Sarvopari: सलीम की 'वास्तविकता' पर बड़ा खुलासा! | Salim Vastvik Arrested | TCS | Nashik #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T15:44:37+00:00

Balendra Shah के निर्देश पर demolition drive | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T15:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers