Responsive Scrollable Menu

मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी:भोजपुरी में बोले-अगले मैच में अच्छा करे के बा, जीत के 2 पॉइंट ली; प्लेऑफ के तरफ बढ़ी

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बार मैच खेलने से पहले कार्टून देखते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें वैभव की टीम RR ने जीत हासिल की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भोजपुरी में जवाब देते हुए कहा कि, 'सबके प्लान ईहे बा कि अगला मैच में अच्छा करे के बा, जीत के 2 पॉइंट ली, प्लेऑफ के तरफ बढ़ी। वैभव ने इस मैच में रिकॉर्ड भी बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले कार्टून देखने की आदत- वैभव मैच के बाद जब उनसे भोजपुरी में सवाल किया गया कि जिस उम्र में सब कार्टून देखते हैं, उस उम्र में आप गेंदबाज के गेंद को कार्टून बनाते हैं। आपके दिमाग में क्या चलते रहता है? इस पर वैभव ने जवाब दिया कि, ‘मेरे दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी मैं हर दिन मैच से पहले कार्टून देखता हूं, क्योंकि मेरी आदत है देखने की। मगर फोकस गेम पर है।’ वैभवन ने बताया कि, ‘अगले मैच में हमारा यही प्लान है कि अच्छा करना है। जीत का 2 पॉइंट लेना है और आगे प्लेऑफ की तरफ बढ़ना है।’ वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान को दिया धन्यवाद वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन तो पूरे कर लिए लेकिन कल के मैच में ये खिलाड़ी मैच में फेल साबित हुए। इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव के आउट होने पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई।

Continue reading on the app

'सपने वर्सेज एवरीवन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखा फिल्म इंडस्ट्री-रियल एस्टेट के बीच टकराव, धांसू है डायलॉग्स

वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' के दूसरे सीज़न का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में सेट है. 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' का ट्रेलर पहले सीज़न के अहम पलों की याद दिलाता है और फिर सीधे आगे आने वाली उथल-पुथल में ले जाता है. मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की ऊंची दांव वाली दुनिया के बीच सेट यह जबरदस्त ट्रेलर दिखाता है कि हर फैसला भारी कीमत पर लिया जाता है, जहां ताकतवर रिश्तों, बड़ी रकम और पावर की लड़ाई का असर दिखता है. यह कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के संघर्ष को दिखाती है, जो एक सख्त और निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति की खतरनाक दुनिया में सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है, जहाँ सब कुछ ताकत, महत्वाकांक्षा और नियंत्रण पर चलता है. जैसे-जैसे पुरानी बातें और घाव सामने आते हैं, उनकी ज़िंदगी ठुकराव, बदले और जोखिम भरे फैसलों के बीच उलझती जाती है. ट्रेलर के आखिरी में एक बड़ा सवाल छोड़ दिया जाता है—ऐसी दुनिया में, जहां सपने आसानी से नहीं मिलते और हर मुश्किल के बाद ही पूरे होते हैं, आप उन्हें पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं? क्या प्रशांत को आखिरकार बड़ा मौका मिलेगा? क्या जिमी अपने पुराने हिसाब चुकता करेगा? पांच एपिसोड की यह सीरीज़ एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रही है. इनके साथ अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

Continue reading on the app

  Sports

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई अक्षर पटेल एंड कंपनी से चूक, वेणुगोपाल ने बताया

Venugopal Rao Statement: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने हराकर इतिहास कायम किया. दिल्ली के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि हमने लगभग छह कैच टपकाए और हमारा मेन बॉलर चोटिल हो गया. Sat, 25 Apr 2026 23:48:30 +0530

  Videos
See all

AIIMS Gorakhpur News: AIIMS गोरखपुर ने आपदा से निपटने के लिए चलाया जागरुकता अभियान | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:13:51+00:00

BJP Vs TMC | Amit Shah On Mamata Banerjee: ममता दीदी पर Amit Shah का जोरदार हमला! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:09:11+00:00

Heat Wave Alert: हीटवेव का अलर्ट...लोगों के छूटे 'पसीने'! | Wave Alert | Weather Update | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:05:03+00:00

Amit Shah On TMC |West Bengal Election:शाह ने किया पहले चरण की 110 सीटों पर जीत का दावा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:02:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers