A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

नीमच नगर पालिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भारी हंगामा: कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक, शोरगुल के बीच प्रस्ताव पास

नीमच नगर पालिका परिषद की बैठक अखाड़े में तब्दील हो गई। बंगला नंबर 60 स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। सदन में तख्तियां लहराई गईं, नारेबाजी हुई और कांग्रेस पार्षद व नपा अध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। कांग्रेस ने जहाँ खुद को महिला आरक्षण का असली पैरोकार बताया, वहीं नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने विपक्ष पर ‘झूठ की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। भारी हंगामे के बीच आखिरकार परिषद ने बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दिया।

नीमच नगर पालिका के बंगला नंबर 60 स्थित सभाकक्ष में बीते रोज बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा गया। विपक्षी पार्षदों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में भाजपा पार्षदों ने भी ‘हर-हर मोदी’ के नारे लगाए और सदन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया।

कांग्रेस ने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल 

बहस के दौरान माहौल तब और तीखा हो गया जब कांग्रेस पार्षद कविता लोकस ने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद में विपक्ष का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है। इस पर नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने भी कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर ‘झूठ की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं के सम्मान से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषय का भी विरोध कर रहा है।

सदन में दोनों पक्षों का भारी हंगामा 

सदन में काफी देर तक हंगामा और दोनों पक्षों के बीच खींचतान जारी रही। लेकिन इस भारी शोरगुल के बीच भी पीठासीन अधिकारी ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका के अधिकारी भी मुस्तैद रहे। अंततः नगर पालिका परिषद ने बहुमत के आधार पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित प्रस्ताव और विपक्ष के रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया पलटवार  

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कांग्रेस के दावों की हवा निकालते हुए कहा कि 2023 में पास हुआ महिला आरक्षण बिल संवैधानिक प्रक्रिया के तहत परिसीमन के बाद ही लागू होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2001 में परिसीमन पर 2026 तक के लिए रोक लगाई गई थी। 2026 में नई जनगणना के आधार पर ही इसे लागू करना संवैधानिक रूप से सही है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ इस मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने की एक कोशिश थी, जबकि शहर की जल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरी टीम मुस्तैदी से काम कर रही है।

Continue reading on the app

मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी:भोजपुरी में बोले-अगले मैच में अच्छा करे के बा, जीत के 2 पॉइंट ली; प्लेऑफ के तरफ बढ़ी

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बार मैच खेलने से पहले कार्टून देखते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें वैभव की टीम RR ने जीत हासिल की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भोजपुरी में जवाब देते हुए कहा कि, 'सबके प्लान ईहे बा कि अगला मैच में अच्छा करे के बा, जीत के 2 पॉइंट ली, प्लेऑफ के तरफ बढ़ी। वैभव ने इस मैच में रिकॉर्ड भी बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले कार्टून देखने की आदत- वैभव मैच के बाद जब उनसे भोजपुरी में सवाल किया गया कि जिस उम्र में सब कार्टून देखते हैं, उस उम्र में आप गेंदबाज के गेंद को कार्टून बनाते हैं। आपके दिमाग में क्या चलते रहता है? इस पर वैभव ने जवाब दिया कि, ‘मेरे दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी मैं हर दिन मैच से पहले कार्टून देखता हूं, क्योंकि मेरी आदत है देखने की। मगर फोकस गेम पर है।’ वैभवन ने बताया कि, ‘अगले मैच में हमारा यही प्लान है कि अच्छा करना है। जीत का 2 पॉइंट लेना है और आगे प्लेऑफ की तरफ बढ़ना है।’ वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान को दिया धन्यवाद वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन तो पूरे कर लिए लेकिन कल के मैच में ये खिलाड़ी मैच में फेल साबित हुए। इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव के आउट होने पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार, अभिषेक-ईशान के तूफान ने राजस्थान का किया काम तमाम

SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में घुसकर हरा दिया. हैदराबाद की यह सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि राजस्थान को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं, लेकिन राजस्थान वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद पिछली हार का हिसाब बराबर नहीं कर पाई. Sat, 25 Apr 2026 23:27:43 +0530

  Videos
See all

Swati Maliwal News : 'केजरीवाल को मैंने 2 साल दिए' #arvindkejriwal #swatimaliwal #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:20:34+00:00

Arvind Kejirwal News : शीला दीक्षित के बेटे केजरीवाल पर क्या बोले ? #arvindkejriwal #raghavchadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:16:49+00:00

Iran America Conflict: ट्रंप की कुर्सी जाएगी? | Iran America War Update | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:30:10+00:00

Cyber Fraud Mastermind: कौन है साइबर क्राइम का नया 'दाऊद'? घर बैठे लोगों के खाते किए साफ! | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once