Vipul Roy: TV एक्टर के घर मेड ने किया कांड! सोना-हीरा समेत कैश चुराकर हुई फरार! FIR दर्ज
Vipul Roy Theft Case: मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टेलीविजन अभिनेता और होस्ट विपुल रॉय के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। एक्टर ने अपनी घरेलू सहायिका (मेड) के खिलाफ चोरी का शक जताते हुए उसपर केस दर्ज कराया है। अभिनेता का आरोप है कि जब वह घर में मौजूद नहीं थे तब घर से विदेशी मुद्रा, सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए।
नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शिकायत मुंबई के खार इलाके में मंगलवार को दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान दीपाली खरवा के रूप में हुई है, जो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए काम पर रखी गई थी। फिलहाल पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है और जांच जारी है।
विपुल रॉय ने अपनी शिकायत में बताया कि दीपाली पहले भी उनके घर पर काम कर चुकी थी, इसलिए उन्होंने कुछ दिन पहले उसे दोबारा काम पर रखा। अभिनेता के अनुसार, जब वह काम के लिए घर से निकलने वाले थे, तब उन्होंने अलमारी की जांच की और पाया कि कई कीमती सामान गायब हैं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्राएं चोरी
अभिनेता ने दावा किया है कि चोरी हुए सामान में 100 डॉलर के 30 नोट, 7000 दिरहम और 14,500 थाई बहत शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है। इसके अलावा लगभग 85 हजार रुपये की एक चांदी की ब्रैसलेट और 1.25 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण भी चोरी हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं विपुल रॉय?
बात करें विपुल रॉय के करियर की, तो उन्होंने 2004 में “इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार की खोज” से पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ में काम किया और खास तौर पर “F.I.R.” में इंस्पेक्टर भोला पंडित के किरदार से लोकप्रियता हासिल की। वह “जेनी और जूजू”, “पार्टनर्स: ट्रबल हो गई डबल” और “नए शादी के सियापे” जैसे शोज़ में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म “बच्चन पांडे” से बॉलीवुड में भी कदम रखा।
विपुल रॉय ने 2021 में मेलिस अतिची से शादी की थी, और 2022 में उनकी बेटी आइरिस का जन्म हुआ। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
PM Modi On Bengal Election 2026 : झालमुड़ा मैंने खाई, लेकिन झाल TMC को लगी है - पीएम मोदी| BJP |
PM Modi On Bengal Election 2026 : झालमुड़ा मैंने खाई, लेकिन झाल TMC को लगी है - पीएम मोदी| BJP | #PMModi #BengalElection2026 #WestBengalElections #Phase1Voting #BJP4Bengal #MamataBanerjee #TMC #BreakingNews #ModiInBengal #BengalPollsLIVE #KhelaShesh #DoubleEngineSarkar #ElectionUpdate #Nandigram #Murshidabad #VoteForChange ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat



















