Responsive Scrollable Menu

फैंस के लिए खुशखबरी, रेडमी नोट 16 सीरीज करेगी धमाका, बैटरी और कैमरा दोनों होंगे जबरदस्त

Redmi Note 16 सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. जानें पूरी डिटेल...

Continue reading on the app

आईफोन जैसा डिजाइन, 7000mAh बैटरी! रियलमी 16 5G भारत में जल्द, सेल्फी के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

रियलमी 16 5G का भारत लॉन्च जल्द होने वाला है. इसमें यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6400 Turbo चिपसेट मिल सकता है. ये फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा...

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी गई बेकार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य रखा जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया। 

सीजन में पहली बार वापसी कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अपने मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन फिर जायसवाल 40 रन के स्कोर पर चलते बने। वह 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके। हालांकि उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और सूर्यवंशी ने पारी को विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। जुरैल 35 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। 

वहीं सूर्यवंशी ने अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए महज 36 गेंदों में शतक जड़ा। ये आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 103 रनों की पारी के दौरान छक्के ज्यादा लगाए और चौके कम। सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े। 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन काफी महंगे साबित हुए। इन दोनों गेंदबाजों को 1-1 विकेट ही मिला। लंबे समय बाद वापसी कर रहे पैट कमिंस ने चार ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। ईशान मलिंगा ने दो विकेट मिले। तो नीतीश कुमार रेड्डी को महज 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को 6 रन के निजी और 7 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और 55 गेंदो ंमें 132 रनों की साझेदारी की। जहां अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए वहीं ईशान किशन ने  31 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। वहीं इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए। इस मैच में सलिल अरोरा 3 गेंद में 8 रन और अनिकेत वर्मा 1 गेंद में 1 रन बनाकर जीत के साथ मैदान से लौटे। हैदराबाद ने 229 रन का स्कोर 18.3 ओवर में 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हासिल कर लिया। 
Sun, 26 Apr 2026 06:37:27 +0530

  Videos
See all

Firing on Trump: ट्रंप और जेडी वेंस के सामने हुई फायरिंग | Donald Trump Hotel Firing News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:05:14+00:00

Israel Iran War Update: नेतन्याहू ने IDF को दिए हमले के आदेश | Israel | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:08:30+00:00

Raghav Chadha Quits AAP LIVE Update: Punjab में गिरेगी सरकार? | BJP | Bhagwant Mann | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:01:11+00:00

Viral Wedding: दो पति वाली पत्नी फिर वायरल! | Viral Couple #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers