Redmi K Pad 2: 8.8-इंच की डिस्प्ले, 16GB RAM, 9,100mAh बैटरी वाला धांसू टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Redmi K Pad 2 को मंगलवार को चीन में लॉन्च किया गया, जो कंपनी का नया कॉम्पैक्ट टैबलेट है। यह टैबलेट तीन रंगों में उपलब्ध है और फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसमें 8.8-इंच का 3K LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है और इसमें अधिकतम 16GB RAM मिलती है। यह डिवाइस 9,100mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें एक सिंगल रियर कैमरा भी दिया गया है।
Redmi K Pad 2 की कीमत और उपलब्धता
Redmi K Pad 2 की शुरुआती कीमत CNY 3,399 (लगभग ₹47,000) है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है-
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 3,799 (लगभग ₹52,000)
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: CNY 4,799 (लगभग ₹66,000)
यह टैबलेट Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह Deep Black, Electric Purple और Space Silver रंगों में आता है।
ये भी पढ़े-ः कंफर्म! भारत में 6 मई को लॉन्च होंगे Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE, Zeiss कैमरा के साथ मिलेगी 6,500mAh बैटरी
Redmi K Pad 2 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स
Redmi K Pad 2, Xiaomi के Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। टैबलेट में 8.8-इंच 3K (3,008 x 1,880 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 165Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,100 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 403 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,080Hz टच सैंपलिंग रेट, 240Hz स्टाइलस रिस्पॉन्स रेट, Dolby Vision, HDR सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन रिदम-फ्रेंडली सर्टिफिकेशन देता है।
Redmi K Pad 2 में 3nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है, जो 4.21GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। टैबलेट में माली G1-अल्ट्रा GPU, मीडियाटेक 990 NPU, 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का सिंगल प्राइमरी रियर कैमरा है, और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल (f/2.28) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। टैबलेट 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Redmi K Pad 2 में 9,100mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 और दो USB टाइप-C पोर्ट भी हैं। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और हॉल इफेक्ट सेंसर शामिल हैं। टैबलेट का साइज़ 204.98x133.73x6.62mm है और इसका वज़न लगभग 345g है।
मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की, VIDEO
मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV


















