Aryan Khan: दोस्त की शादी में आर्यन खान का देसी अंदाज, जूता चुराई रस्म में गिरते-गिरते भी नहीं छोड़े जूते; VIRAL VIDEO
Aryan Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार वह किसी फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपने दोस्त की शादी में किए गए मस्ती भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
जूता चुराई मिशन पर आर्यन
आर्यन हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड माहिर मेहता की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘जूता चुराई’ की रस्म को पूरी तरह से एक फन गेम में बदल दिया। वीडियो में आर्यन दूल्हे के जूतों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं।
गिरते-गिरते भी नहीं छोड़े जूते
वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन के हाथ में दूल्हे के जूते हैं और दुल्हन पक्ष के लोग उन्हें छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इसी छीना-झपटी में वह एक बार लगभग गिर ही जाते हैं, लेकिन फिर भी जूतों को अपने हाथ से जाने नहीं देते। आखिर में वह जूते लेकर वहां से भागते भी नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
Aryan Khan ????????
— POSITIVE FAN (@POSITIVEFANN) April 22, 2026
What is really happening here man ???????? pic.twitter.com/jz1uaP55bX
यह वीडियो एक वेडिंग प्लानर के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही यह सामने आया, लोगों ने इसे तेजी से वायरल कर दिया। वीडियो में आर्यन का एनर्जी से भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर यूजर्स लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘देसी मुंडा’ कहा, तो किसी ने लिखा कि उन्होंने पूरी रस्म को एंटरटेनमेंट में बदल दिया। आमतौर पर शांत दिखने वाले आर्यन का यह चुलबुला रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
आर्यन के करियर पर नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान हाल ही में अपने शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने राइटिंग और डायरेक्शन किया था। अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़े- सलमान खान ने नयनतारा के साथ शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, क्या होगा बड़ा सरप्राइज?
भारतीय पेस बैटरी का 'Next Gen' धमाका, क्या प्रिंस यादव और अंशुल कंबोज बदल देंगे टीम इंडिया की तस्वीर?
आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज और प्रिंस यादव ने 13-13 विकेट लेकर पर्पल कैप रेस में दबदबा बना रखा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18
















