Responsive Scrollable Menu

जूता चुराई रस्म के दौरान गिरते-गिरते बचे आर्यन खान:दोस्त की शादी में भागते हुए दिखे; लोगों ने घेरा, देखें वीडियो

शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान हाल ही में अपने एक करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी के फंक्शन में शामिल हुए, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन जूता बचाने की कोशिश में गिरते-गिरते बचे। वेडिंग सेरेमनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वेडिंग ऑर्गेनाइजर ने शेयर किया। वीडियो में आर्यन दूल्हे का जूता हाथ में लेकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते दिखते हैं। गिरते-गिरते बचे, लेकिन जूता नहीं छोड़ा आर्यन वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन जूते को बचाते हुए अपना बैलेंस खो बैठते हैं और गिरते-गिरते बचते हैं। इसके बावजूद वह जूता छोड़ने को तैयार नहीं होते। बता दें कि वीडियो में आर्यन कैजुअल लुक में नजर आए, जिसमें उन्होंने जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट पहनी हुई थी। वेडिंग ऑर्गेनाइजर ‘जेस्ट इवेंट्स’ ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा गया कि यह सिर्फ जूता चुराई नहीं, बल्कि पूरी तरह मनोरंजक मुकाबला था। वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। सितंबर 2025 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, साहेर बंबा और मोना सिंह थे। वहीं शाहरुख खान, आमिर खान, बादशाह, रणवीर सिंह, सलमान खान और करण जौहर ने कैमियो किया था। आर्यन ने अभी तक इस वेब सीरीज के बाद से अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।

Continue reading on the app

करोड़ों की कार बनी कब्र, बेटे ने पिता को दी अनोखी विदाई, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन, ठोक दिया भारी जुर्माना!

चीन में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने 1.5 करोड़ की मर्सिडीज कार को अंतिम संस्कार में कब्र बना दिया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया। Sat, 25 Apr 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

Viral Video: पति के ठीक होने पर अनोखी मन्नत, महिला ने काटी जीभ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:45:00+00:00

Salim Vastik Arrested: 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, पहचान बदलकर काट रहा था फरारी! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:00:11+00:00

Kishore Ajwani | 15 अप्रैल को लड़की की हुई थी मौत | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:30:15+00:00

Iran Israel War: ईरान की ‘दोधारी रणनीति’! Mohammad Bagher Ghalibaf बना सबसे बड़ा गेमचेंजर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers