Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, पूछा आखिर किसने दिया आदेश

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेखी अखबार 'द हिंदू' में एक लेख लिखा है. इसमें उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है.

Continue reading on the app

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, NH-44 की जर्जर सड़क सुधारने और दुरुस्त होने तक टोल बूथ बंद करने की मांग

मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने सागर जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर मालथौन से झिराघाटी तक की सड़क की अत्यंत जर्जर और चिंताजनक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने मांग की है कि जब तक सड़क की तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर स्थित टोल बूथ को तुरंत बंद किया जाए। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 देश के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्गों में से एक है।

पूर्व मंत्री यादव ने पत्र में लिखा है कि  वर्तमान में मालथौन से झिराघाटी के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं और वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि ठेकेदार द्वारा केवल औपचारिकता निभाते हुए गड्ढों की लीपापोती की जाती है। कुछ ही समय बाद सड़क वापस खराब हो जाती है, जिससे समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसके अलावा, सड़क के डिवाइडर पर आवश्यक ‘प्लांटेशन और हरित पट्टी’ का अभाव है, और क्षेत्र में बने ओवरब्रिज व अंडरब्रिज की निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी स्थानीय जनता में गहरा असंतोष है।

काम पूरा होने तक टोल टैक्स बंद करने की मांग

पूर्व मंत्री ने आगे लिखा है कि  इस मार्ग का उपयोग करने वाली जनता से भारी-भरकम “टोल टैक्स” वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बदले में उन्हें सुरक्षित और सुगम सड़क की सुविधा नहीं मिल रही है। खराब सड़क के कारण लोगों का अतिरिक्त समय, ईंधन और वाहन मरम्मत का खर्च बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जब तक सड़क को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्थिति में नहीं लाया जाता, तब तक टोल बूथ तुरंत बंद किए जाएं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: सरफराज खान की जगह 25 साल के खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री, अचानक मिला बड़ा मौका

Duleep Trophy: सरफराज खान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. जिसके चलते दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. सरफराज की जगह 25 साल के खिलाड़ी को मौका मिला है. Tue, 11 Aug 2026 06:52:01 +0530

  Videos
See all

JPSC Student Protest: पुलिस ने Devendra Nath Mahto पर भी बरसाईं लाठियां, प्रदर्शनकारी को लगी चोट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T02:08:55+00:00

Ranchi JPSC Student Protest: पुलिस ने महिलाओं के साथ की बर्बरता, लाइट बंद करके बरसाई लाठियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T02:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers