Responsive Scrollable Menu

Young Uttarakhand Cine Award 2026 का हुआ ऐलान, 30 अगस्त को भारत मंडपम में सजेगा मेला

Young Uttarakhand Cine Award 2026: उत्तराखंड के सिनेमा और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करने वाले Young Uttarakhand Cine Award 2026 का ऐलान हो गया है. इस खास आयोजन का आयोजन 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा. अवॉर्ड समारोह में उत्तराखंड से जुड़े फिल्म कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और सिनेमा से जुड़े युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन का मकसद उत्तराखंड के कलाकारों और राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना और युवा फिल्ममेकर्स को प्रोत्साहित करना है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो

Continue reading on the app

क्या श्रीलंका में बदल जाएगी टीम इंडिया का ओपनिंग जोड़ी? वॉर्म-अप मैच से मिला बड़ा हिंट, जानें किसका कटेगा पत्ता

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम में समय-समय पर अगल-अलग सलामी जोड़ियां रही हैं. टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, मुरली विजय और रोहित शर्मा जैसे अन्य खिलाड़ी रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग समय पर टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की है. टीम इंडिया के लिए कुछ समय पहले तक रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करते थे. 

इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम की ओपनिंग जोड़ी बदली और भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने लेगे. इसके बाद एक बार फिर इंडिया की ओनिंग जोड़ी बदली और रोहित शर्मा शुभमन गिल के पास पारी की शुरुआत करने लगे. यहीं नहीं रोहित शर्मा ने फिर यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की. ऐसे में पिछले कुछ सालों में लगातार टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदलती रही है. 

भारत के लिए लंबे समय से यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ पहले रोहित शर्मा ओपनिंग करते थे. फिर रोहित के संन्यास के बाद केएल राहुल को यशस्वी के नए ओपनिंग जोड़ीदार के तौर पर देखा गया. टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर के कार्यकाल में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल लंबे समय से ओपनिंग कर रहे हैं. 

क्या टीम इंडिया की बदल जाएगी ओपनिंग जोड़ी?

अब सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर बदले वाली है. क्या यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे. ये सवाल भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच हुए वॉर्म-अप मैच से सामने आ रहे हैं. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे श्रीलंका में खेलने जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इस मामले को लेकर बड़ा हिंट मिला है.  

दरअसल, भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. यशस्वी 0 पर पवेलियन लौट गए और राहुल ने 40 रनों की पारी खेली. यहां तक सब ठीक था लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में सब बदल गया. टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी भी बदल गई. 

इस अभ्यास मैच में भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए. बाएं और दाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों में मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ डाले. यशस्वी 61 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए और शुभमन गिल 44 रन बनाकर आउट हो गए. 

श्रीलंका इलेवन के मैच के बाद जब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने नहीं आए तो उसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदलने वाली है. क्या कप्तान शुभमन गिल फिर से अपनी पुरानी पोजिशन पर लौटने वाले हैं. अब गिल के पास कप्तानी का ताकत है, वो चाहें तो अपना ओपनिंग का स्लॉट यशस्वी जायसवाल के साथ फिर से हासिल कर सकते हैं. ऐसे में केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिलेगा. 

क्या सच में बदल जाएगी श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी?

वॉर्म-अप मैच के बाद ये सवाल आपके भी मन में उठ रहा है कि, क्या सच में श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी बदल जाएगी. तो हम आपको बता दें कि, इसके चांस बहुत कम है. ओपनिंग में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं शुभमन गिल मिडिल ऑर्ड में अपना योगदान दे रहे हैं. वो नंबर 4 पर धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में कोई वजह नहीं है कि, श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी बदली जाए. वो सिर्फ एक अभ्यास मैच था, जिसमें गिल ने पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी. ऐसे में उन्होंने खुद को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका देने के लिए ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़ें : भारत के 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का इंतजार, श्रीलंका में सिर्फ 1 को मिलेगा चांस, जानिए किसके लगेगी लॉटरी

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

DasTak With Sayeed Ansari: PoK में Asim Munir ने एक बार फिर गोलियां चलवाईं? | Pakistan | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:45:14+00:00

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers