Responsive Scrollable Menu

LEAP India vs Technocraft Ventures: कौन-सा IPO कराएगा कमाई? पैसा लगाने से पहले कर लें पता

LEAP India vs Technocraft Ventures IPO: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को दो नए IPO अपने दूसरे दिन में दाखिल हुए. LEAP India और Technocraft Ventures. दोनों कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से हैं, कारोबार का मॉडल अलग है, फिर भी ग्रे मार्केट में दोनों को लेकर उम्मीदें लगभग बराबर हैं. दोनों के GMP से संकेत मिल रहे हैं कि लिस्टिंग पर करीब 10-11 % का मुनाफा हो सकता है. लेकिन जहां GMP में दोनों बराबरी पर खड़े हैं, वहीं सब्सक्रिप्शन के मामले में जमीन-आसमान का फर्क है. सोमवार सुबह 10:20 बजे तक टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का इश्यू 3.01 गुना भर चुका था, जबकि LEAP India सिर्फ 0.31 गुना ही भर पाया. यानी निवेशकों का रुझान साफ तौर पर टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स की तरफ ज्यादा झुका दिख रहा है. दोनों कंपनियों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को फाइनल होगा, और शेयर 14 अगस्त को BSE और NSE, दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे. आइए अब दोनों इश्यू का पूरा ब्यौरा, GMP और सब्सक्रिप्शन का हाल विस्तार से समझते हैं.

LEAP India IPO GMP आज का हाल

InvestorGain वेबसाइट के मुताबिक, LEAP India का ग्रे मार्केट प्रीमियम 10 अगस्त को 16 रुपये पर दर्ज हुआ. कंपनी के IPO का अपर प्राइस बैंड 159 रुपये तय किया गया है. ऐसे में मौजूदा GMP को जोड़ने पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 175 रुपये के आसपास बैठता है, यानी कैप प्राइस और आज के GMP का जोड़. इस हिसाब से देखा जाए तो निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 10.06 % का मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सप्ताह के पहले दिन ही महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के दामों में हुई इतनी बढ़ोतरी

LEAP India IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सोमवार दोपहर 12:05 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, LEAP India का इश्यू कुल मिलाकर 0.38 गुना ही भर पाया था. इसमें अलग-अलग निवेशक कैटेगरी का हाल कुछ यूं रहा- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB हिस्से में 0.64 गुना बोली आई, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स यानी NII का हिस्सा सिर्फ 0.18 गुना भरा, और रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स यानी RII का हिस्सा 0.19 गुना तक ही पहुंच सका. यानी हर कैटेगरी में सुस्त रफ्तार देखने को मिली, जिससे साफ है कि निवेशक अभी थोड़ा फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.

LEAP India IPO की पूरी डिटेल

LEAP India का यह इश्यू कुल 2,480 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. इसमें से 480 करोड़ रुपये का हिस्सा फ्रेश इश्यू है, जबकि बाकी 2,000 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर-फॉर-सेल यानी OFS के तहत आता है. कंपनी ने प्राइस बैंड 151 से 159 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है, और लॉट साइज 94 शेयरों का रखा गया है. अगर कोई रिटेल निवेशक अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे कम से कम 14,946 रुपये का निवेश करना होगा. इस इश्यू के लिए JM Financial Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका में है, जबकि MUFG Intime India Pvt. Ltd. रजिस्ट्रार का काम संभाल रही है. कारोबार की बात करें तो LEAP India पैलेट पूलिंग और रीयूजेबल पैकेजिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी की सेवाएं FMCG, रिटेल, ऑटोमोटिव और ई-कॉमर्स जैसी कई इंडस्ट्रीज की सप्लाई चेन को बेहतर और एफिशिएंट बनाने में मदद करती हैं.

Technocraft Ventures IPO GMP आज का हाल

दूसरी तरफ, टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का GMP 10 अगस्त सुबह 8:55 बजे तक 23 रुपये पर दर्ज किया गया. कंपनी का अपर प्राइस बैंड 212 रुपये है, जिसके चलते इसकी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 235 रुपये आंकी जा रही है. मौजूदा GMP के हिसाब से इस इश्यू में लिस्टिंग पर करीब 10.85 % का मुनाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Technocraft Ventures IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सोमवार सुबह 10:20 बजे तक इस इश्यू को कुल मिलाकर 3.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था, जो LEAP India के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत है. इसमें QIB कैटेगरी में सबसे तेज रफ्तार दिखी, जहां 4.47 गुना बोली आई. NII का हिस्सा भी 4.40 गुना तक पहुंच गया. वहीं रिटेल निवेशकों की तरफ से 1.51 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ. हर कैटेगरी में एक गुने से ज्यादा भराव इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा इस इश्यू पर कहीं ज्यादा मजबूत है.

Technocraft Ventures IPO की पूरी डिटेल

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का इश्यू आकार में छोटा है, कुल 251.88 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू. इसमें 201.51 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 50.37 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर-फॉर-सेल के तहत आता है. कंपनी का प्राइस बैंड 200 से 212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, और लॉट साइज 70 शेयरों का है. रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम 14,840 रुपये का निवेश करना होगा. इस इश्यू के लिए Khambatta Securities Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है, और Bigshare Services Pvt. Ltd. रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है. कंपनी की स्थापना 1998 में हुई थी. Technocraft Ventures उत्तर भारत में सरकारी एजेंसियों के लिए टर्नकी EPC प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है.

Note: गौरतलब है कि GMP कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं होता, यह पूरी तरह बाजार की अटकलों और अनौपचारिक कारोबार पर आधारित होता है. इसलिए निवेश का फैसला लेने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स और बाकी जानकारी पर भी ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स की टॉप 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

कौन हैं एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक गेंद खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, नंबर-2 पर है राहुल द्रविड़ का नाम

Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में इस बीच क्रिकेट के गलियारों में टेस्ट मैच की ही बातें चल रही हैं और रिकॉर्ड्स साझा किए जा रहे हैं. अब क्या आपको मालूम है कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया है.

नंबर-5 पर हैं सुनील गावस्कर

भारत की ओर से खेलते हुए एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है. दिग्गज क्रिकेटर ने 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में ये कारनामा किया था. सुनील गावस्कर ने 172 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्होंने 472 गेंदों का सामना किया था. हालांकि, ये मैच ड्रॉ पर ही खत्म हो गया था.

चौथे स्थान पर हैं रवि शास्त्री

इस लिस्ट में रवि शास्त्री का नाम चौथे नंबर पर आता है. रवि शास्त्री ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में ये कारनामा किया था. शास्त्री ने 206 रन बनाए थे और 477 गेंदों का सामना किया था. अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के लगाए थे. हालांकि, ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. मगर, आपको बता दें, इस मुकाबले में रवि शास्त्री के 201 रनों की पारी के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 148 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

तीसरे नंबर पर हैं नवजोत सिंह सिद्धू

भारत की ओर से खेलते हुए एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है. सिद्धू ने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की ओर से खेलते हुए 201 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 491 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में सिद्दू ने 19 चौके और एक छक्का लगाया था.

दूसरे स्थान पर हैं राहुल द्रविड़

एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. राहुल ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान ये कारनामा किया था. द्रविड़ ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का डटकर सामने रखा था. 495 गेंदों पर 270 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 34 चौके और 1 छक्का लगाया था. द्रविड़ की इस पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले को एक पारी और 131 रन से जीत दर्ज की थी.

चेतेश्वर पुजारा के नाम है रिकॉर्ड

एक टेस्ट इनिंग में भारत के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा के नाम पर दर्ज है. पुजारा ने ये रिकॉर्ड 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. जहां, चेतेश्वर पुजारा ने 202 रनों की पारी खेली थी और 525 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में पुजारा ने 21 चौके लगाए. हालांकि, उस मैच के नतीजे की बात करें, तो वह ड्रॉ पर खत्म हुआ था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे, फिर भारत ने पुजारा के इस दोहरे शतक की बदौलत 603 रन बोर्ड पर लगाए थे. कंगारू टीम 204/6 रन पर थी और इसी के साथ ड्रॉ पर मैच खत्म हो गया था.

ये भी पढ़ें: IND VS SL : क्या पहला टेस्ट मैच चढ़ जाएगा बारिश की भेंट? यहां जानिए सभी 5 दिनों में कैसा रहेगा गाले के मौसम का हाल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

AI goes on a hacking spree | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:00:31+00:00

China evacuates one million from homes as Typhoon Dolphin arrives. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers