कौन हैं एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक गेंद खेलने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, नंबर-2 पर है राहुल द्रविड़ का नाम
Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में इस बीच क्रिकेट के गलियारों में टेस्ट मैच की ही बातें चल रही हैं और रिकॉर्ड्स साझा किए जा रहे हैं. अब क्या आपको मालूम है कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया है.
नंबर-5 पर हैं सुनील गावस्कर
भारत की ओर से खेलते हुए एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है. दिग्गज क्रिकेटर ने 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में ये कारनामा किया था. सुनील गावस्कर ने 172 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्होंने 472 गेंदों का सामना किया था. हालांकि, ये मैच ड्रॉ पर ही खत्म हो गया था.
चौथे स्थान पर हैं रवि शास्त्री
इस लिस्ट में रवि शास्त्री का नाम चौथे नंबर पर आता है. रवि शास्त्री ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में ये कारनामा किया था. शास्त्री ने 206 रन बनाए थे और 477 गेंदों का सामना किया था. अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के लगाए थे. हालांकि, ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. मगर, आपको बता दें, इस मुकाबले में रवि शास्त्री के 201 रनों की पारी के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 148 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
तीसरे नंबर पर हैं नवजोत सिंह सिद्धू
भारत की ओर से खेलते हुए एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है. सिद्धू ने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की ओर से खेलते हुए 201 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 491 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में सिद्दू ने 19 चौके और एक छक्का लगाया था.
दूसरे स्थान पर हैं राहुल द्रविड़
एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. राहुल ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान ये कारनामा किया था. द्रविड़ ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का डटकर सामने रखा था. 495 गेंदों पर 270 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 34 चौके और 1 छक्का लगाया था. द्रविड़ की इस पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले को एक पारी और 131 रन से जीत दर्ज की थी.
चेतेश्वर पुजारा के नाम है रिकॉर्ड
एक टेस्ट इनिंग में भारत के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा के नाम पर दर्ज है. पुजारा ने ये रिकॉर्ड 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. जहां, चेतेश्वर पुजारा ने 202 रनों की पारी खेली थी और 525 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में पुजारा ने 21 चौके लगाए. हालांकि, उस मैच के नतीजे की बात करें, तो वह ड्रॉ पर खत्म हुआ था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे, फिर भारत ने पुजारा के इस दोहरे शतक की बदौलत 603 रन बोर्ड पर लगाए थे. कंगारू टीम 204/6 रन पर थी और इसी के साथ ड्रॉ पर मैच खत्म हो गया था.
ये भी पढ़ें: IND VS SL : क्या पहला टेस्ट मैच चढ़ जाएगा बारिश की भेंट? यहां जानिए सभी 5 दिनों में कैसा रहेगा गाले के मौसम का हाल
दिल्ली में चाइनीज मांझे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 45 चरखियां बरामद
Delhi News: दिल्ली के सेंट्रल जिले में चाइनीज/मोनोफिलामेंट मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सेंट्रल जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 45 रील/चरखियां बरामद की हैं. पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
चार थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान
डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह (IPS) के निर्देश पर पुलिस की ओर से चाइनीज, नायलॉन और मोनोफिलामेंट मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में 9 अगस्त को थाना जामा मस्जिद, हौज काजी, कमला मार्केट और आईपी एस्टेट की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया. इस दौरान पांच अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक बरामद मांझा इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और जानवरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.
जामा मस्जिद में 2 रील बरामद
जामा मस्जिद थाना पुलिस ने उर्दू पार्क और मीना बाजार इलाके में चेकिंग के दौरान 34 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, निवासी मंडोली, को पकड़ा. उसके पास से चाइनीज मांझे की दो रील बरामद हुईं। पुलिस ने इस मामले में FIR नंबर 431/2026 के तहत BNS की धारा 223(b) में मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: LIVE: आंदोलन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
हौज काजी में सबसे बड़ी बरामदगी, 32 रील मिलीं
हौज काजी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की. पहली कार्रवाई में एक्सेलर सिनेमा के पास से 20 वर्षीय Md. Azim को पकड़ा गया. उसके कब्जे से 29 रील चाइनीज मांझा बरामद हुआ. दूसरी कार्रवाई में फाजिल रोड, तंसुकराई, हिम्मतगढ़ इलाके से 50 वर्षीय Md. Sameem को पकड़ा गया। उसके पास से 3 रील प्रतिबंधित मांझा बरामद हुईं. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में समीन ने बताया कि वह चौरासी घंटा, चांदनी महल इलाके में अपनी दुकान से प्रतिबंधित मांझा बेचता था और इसे सदर बाजार से खरीदता था. पुलिस अब उसके बताए सप्लाई स्रोत की जांच कर रही है.
कमला मार्केट में दुकान से 9 चरखियां बरामद
कमला मार्केट थाना पुलिस ने अजमेरी गेट इलाके में बीट पेट्रोलिंग के दौरान 46 वर्षीय अब्दुल कलाम को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा. पुलिस ने उसकी दुकान से अलग-अलग रंगों की 9 चरखियां बरामद कर जब्त कीं. इस मामले में FIR नंबर 256/2026 के तहत BNS की धारा 223(a) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद मांझे के सप्लायर का पता लगाने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग: न्यूनतम पेंशन 45 हजार और मूल वेतन का 67% करने की मांग, जानें BPS के बड़े प्रस्ताव
आईपी एस्टेट में 2 चरखियां मिलीं
आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने तकिया काले खां, मीर दर्द रोड इलाके में चेकिंग के दौरान 37 वर्षीय मोहम्मद आरिफ को पकड़ा, उसके टेबल के नीचे से काले रंग के चाइनीज/मोनोफिलामेंट मांझे की 2 चरखियां बरामद हुईं. बरामद मांझे पर "Monofil Gold" की मार्किंग मिली. पुलिस ने इसे जब्त कर FIR नंबर 305/2026 के तहत BNS की धारा 223(a) में मामला दर्ज किया है.
45 रील और चरखियां बरामद
सेंट्रल जिला पुलिस के मुताबिक पांचों कार्रवाइयों में कुल 45 रील/चरखियां/स्पूल प्रतिबंधित चाइनीज या मोनोफिलामेंट मांझा बरामद हुआ.
- जामा मस्जिद – 2 रील
- हौज काजी – 29 रील
- हौज काजी – 3 रील
- कमला मार्केट – 9 चरखियां
- आईपी एस्टेट – 2 चरखियां/स्पूल
पुलिस ने कहा है कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, स्टोरेज, सप्लाई और इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साथ ही बरामद मांझे के स्रोत और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
इंसानों और पक्षियों के लिए खतरनाक है चाइनीज मांझा
पुलिस के मुताबिक चाइनीज/नायलॉन/मोनोफिलामेंट मांझा इंसानों, पक्षियों और जानवरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है. इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग इसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. सेंट्रल जिला पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Young Uttarakhand Cine Award 2026 का हुआ ऐलान, 30 अगस्त को भारत मंडपम में सजेगा मेला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







